Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देने पहुंचे डॉ. उदित राज, चुनावों में 100 फीसदी मतदान करने की अपील की

नई दिल्ली।

दिल्ली में आपसी भाईचारे और सामाजिक सौहार्द् के साथ ईद का त्योहार मनाया गया। पूर्व सांसद डॉ. उदित राज भी नसीर अली के निमंत्रण पर मदरसा फैजाने गरीब नवाज पहुंचे और वहां उपस्थित सभी मुस्लिम भाईयों को ईद की बधाई दी, उनके साथ देश-दुनिया के बेहतरी के लिए दुआ मांगी, एक दूसरे से गले मिलकर गिले-शिकवे दूर किए और ईद की खुशियां बांटी। साथ ही देश में होने जा रहे आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए मुस्लिम समाजजनों से अपनी पूरी भागीदारी के साथ 100 फीसदी मतदान करने की अपील भी की। इस दौरान उनके साथ पार्षद रिंकू राजौरा और पार्षद राकेश जाटव भी मौजूद रहे।

बता दें कि एक माह से चला आ रहा पवित्र रमजान माह का समापन मुस्लिम धर्मावलंबियों ने नमाज अदा करने के साथ किया। दिल्ली की विभिन्न मस्जिदों में सिर झुकाकर सजदा किया गया और देश-दुनिया की बेहतरी की दुआ मांगी गई। मस्जिदों में बुराईयों से बचने, काम करने और देश में अमन चैन के लिए दुआ कराई गई। गुरुवार सुबह से ही रोहिणी क्षेत्र में भी मुस्लिम भाई ईद की तैयारी में जुटे हुए नजर आए। सुबह लगभाग 8 बजे से 10 बजे तक मस्जिदों में ईद की नमाज़ अदा की गई। सामूहिक रूप से रमजान में रखे गए 30 रोजों में हुई गलतियों के लिए अल्लाह से माफी मांगी गई।

100 फीसदी मतदान की अपील

डॉ. उदित राज ने ईद के मौके पर कई जगह शिरकत की। सबसे पहले वो नसीर अली के निमंत्रण पर मदरसा फैजाने गरीब नवाज पहुंचे। उसके बाद वह आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और दिल्ली माइनोरिटी कमेटी के मेंबर वसीम खान के कार्यालय गए, जहां उन्होंने उनके साथ चुनावी चर्चा की और उन्हें ईद की बधाई दी। इसके बाद डीपीसीसी चेयरमैन समीर युनुस के घर जाकर उनके छोटे भाई की आकस्मिक मृत्यु पर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की। और सुलतानपुरी में निशा बेगम और मोहिम अकरम व यादव मोहोल्ला, किराड़ी में अकबर अली एवम सलीम कादरी के यहाँ भी उन्होंने शिरकत की। विजय विहार रोहिणी में रहमत अली और मोहसिन सैफी तथा संगम पार्क में फैज़ल सैफी के यहां पहुंचकर भी उन्होंने ईद की मुबारकबाद दी।

डॉ. उदित राज ने मुस्लिम भाईयों को ईद की मुबारकबाद देने के साथ अपील करते हुए कहा, ‘लोकसभा चुनाव में मुस्लिम समाज से 100 फीसदी मतदान की अपील करता हूं। साथ ही अपने बच्चों को अच्छी से अच्छी तालीम देने और देश के विकास में भागीदार बनाने की भी गुजारिश है।’ उन की अपील पर सभी मुस्लिम भाईयों ने 100 फीसदी मतदान करने को लेकर संकल्प लिया। इसके अलावा डॉ. उदित ने कांग्रेस के चुनावी मैनिफेस्टो से भी आम लोगों से रूबरू कराया ।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।