Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी

उत्तर-पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से डॉ. उदित राज को कांग्रेस-आप का संयुक्त प्रत्याशी किया घोषित

शुभचिंतक देने पहुंच रहे बधाई

नई दिल्ली।

दिल्ली की सभी सातों सीटों पर आप-कांग्रेस गठबंधन और के उम्मीदवार तय हो चुके हैं। उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा सीट से कांग्रेस पार्टी ने रविवार देर शाम डॉ. उदित राज को कांग्रेस-आप का संयुक्त प्रत्याशी घोषित कर दिया। उनकी टक्कर भाजपा के उम्मीदवार योगेंद्र चंदोलिया से होगी।

डॉ. उदित राज को उत्तर-पश्चिम दिल्ली संसदीय क्षेत्र से टिकट मिलने पर सुबह से ही शुभचिंतकों, कांग्रेस-आप के पदाधिकारयों, कार्यकर्ताओं का हुजूम उनके निवास पर बधाई देने पहुंच रहा है। डॉ. उदित राज ने सभी का शुक्रिया अदा किया। सोमवार को उनके निवास स्थान पर केकेसी चेयरमैन विनोद पंवार, दिल्ली कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार, नांगलोई विधानसभा ब्लॉक अध्यक्ष रमेश कौशिक और ईस्ट दिल्ली लोकसभा इंचार्ज डॉ. जीत सिंह यादव अपने साथी कार्यकर्ताओं के साथ बधाई देने पहुंचे।

डॉ. उदित राज ने टिकट मिलने पर उन्हें बधाई देने पहुंचे लोगों से अपने पिछले कार्यकाल में किए गए विकास कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने बताया कि उत्तर पश्चिम दिल्ली में नरेला अलीपुर फ्लाईओवर निर्माण, केंद्रीय विद्यालय नरेला का निर्माण, 50 से अधिक बस अड्डों का निर्माण, 150 से अधिक ओपन जिम का निर्माण उनके सौजन्य से ही हुआ। और आने वाले समय में चुने जाने के बाद वह नरेला बवाना तक मेट्रो पहुंचाएंगे और किराड़ी का कायाकल्प समेत बहुत से विकास कार्य उनके द्वारा किए जाएंगे।

उन्हें बधाई देने पहुंचे एक क्षेत्रवासी संजय ने बताया कि डॉ. उदित राज को टिकट मिलने से काफी खुश हैं, वह जीतें इसके लिए उनकी तरफ से शुभकामनाएं। अगर वह जीते तो क्षेत्र में विकास आगे बढ़ेगा। एक अन्य क्षेत्रवासी मनीष ने बताया कि जब वह पहले सांसद बने थे तो क्षेत्र में काफी विकास कार्य हुए थे। उनको टिकट मिलने से उनके जीतने की एक बार फिर से प्रबल संभावना है। वह जीते तो इस क्षेत्र के विकास पर चार चांद लग जाएंगे।

महिला कार्यकर्ताओं ने विशेष कार्यक्रम के दौरान गुब्बारे हवा में उड़ाकर डॉ. उदित राज को टिकट मिलने पर बधाई देकर खुशी व्यक्त की। एक महिला सरिता ने उनको बधाई देते हुए कहा कि वह उनकी जीत की मनोकामना करती हैं, वह महिलाओं को सम्मान देते हैं और उनके विकास को लेकर भी कार्य करते आ रहे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।