Friday, 23 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान Harry Brook 200: हैरी ब्रूक ने 114 गेंदों में जड़ा वनडे का सबसे तेज दोहरा शतक, शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा OPPO Find X10 Series: ट्रिपल 200MP कैमरा, 8,000mAh बैटरी और नए AI फीचर्स के साथ लॉन्च हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Diljit Dosanjh Concert: दिल्ली पुलिस ने 30 अक्टूबर के शो के लिए नहीं दी अनुमति, AAP ने उठाए सवाल डॉ. के. ए. पॉल की इजरायलियों से शांति और बदलाव की अपील सोनिया गांधी ने किया इंस्टाग्राम पर डेब्यू, अपनी किताब ‘Belonging’ की पहली झलक साझा की Dammam Airport Attack: सऊदी अरब के किंग फहद एयरपोर्ट पर हमला, एक की मौत और 8 घायल दिल्ली में प्रदूषण के बीच मेट्रो का बड़ा कदम, आज से रोजाना चलेंगी 20 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान

इन्दिरा आईवीएफ का बेंगलुरु में सरजापुर रोड पर 9वां अस्पताल शुरू

बेंगलुरु, (न्यूज ऑफ द डे)

संतान सुख से वंचित दम्पतियों को निःसंतानता के इलाज के लिए दूर-दराज के शहरों में यात्रा करने की आवश्यकता नहीं होगी। भारत की सबसे बड़ी फर्टिलिटी ट्रीटमेंट चैन इन्दिरा आईवीएफ ने बेंगलुरु के थर्ड फ्लोर कोरनेट ग्रीन , बेलांदुर गेट, सरजापुर रोड पर अपने अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त आईवीएफ अस्पताल का उद्घाटन किया है। यह अस्पताल बेंगलुरु और इसके आसपास के क्षेत्रों के निवासियों के लिए उच्चस्तरीय रिप्रोडक्टिव हेल्थकेयर उपलब्ध कराएगा और निःसंतानता से जूझ रहे दम्प्तियों को उच्च गुणवत्तायुक्त प्रजनन देखभाल उपलब्ध कराने के मिशन को साकार करेगा।

शुभारंभ समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में बैंगलोर सोसाइटी ऑफ ऑब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकोलॉजी अध्यक्ष डॉ. रेखा राजेंद्रकुमार, अस्पताल हेड और एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर इंदिरा आईवीएफ सरजापुर रोड डॉ. स्नेहादर्शिनी करंथ उपस्थित रहे। विशिष्ट अतिथिगण में श्री कृष्णा क्लिनिक बेंगलुरु की सीनियर कन्सल्टेंट डॉ. एन. शैलजा, इंदिरा आईवीएफ साउथ जोनल बिजनेस डायरेक्टर तथा प्रसूति एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ, आईवीएफ विशेषज्ञ जे.पी. नगर डॉ. श्याम एन. गुप्ता, जननी क्लिनिक, बेंगलुरु-जयानगर सीनियर कन्सल्टेंट डॉ. राधा एस. राव, सीनियर कन्सल्टेंट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट और अकेडमिक फेकल्टी डॉ. वंदना यू.सी., इंदिरा आईवीएफ जे.पी. नगर के सीनियर कन्सल्टेंट एनेस्थीसियोलॉजिस्ट दिनेश ए.एस., शामिल रहे।

इस नई सेवा के साथ, इंदिरा आईवीएफ पूरे भारत में प्रजनन देखभाल के क्षेत्र में अंतर को कम करने की अपनी प्रतिबद्धता को आगे बढ़ा रहा है। 2011 में अपनी स्थापना के बाद से, इंदिरा आईवीएफ प्रजनन स्वास्थ्य देखभाल में सबसे आगे रहा है, और माता-पिता बनने की उनकी यात्रा में मदद करने में अत्याधुनिक असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी (एआरटी) उपलब्ध करवा रहा है। है। सरजापुर रोड में यह नया हॉस्पिटल उन्नत तकनीक और विशेषज्ञों की समर्पित टीम से सुसज्जित है, जो निःसंतानता से प्रभावित दंपतियों की चुनौतियों का समाधान करने के लिए तत्पर है।

इंदिरा आईवीएफ ग्रुप के मैनेजिंग डायरेक्टर और कॉ-फाउण्डर नितिज मुर्डिया ने फर्टिलिटी देखभाल को वंचित क्षेत्रों तक पहुँचाने के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि सरजापुर रोड अस्पताल का शुभारंभ हमारी इस सतत प्रतिबद्धता का प्रमाण है कि फर्टिलिटी केयर के क्षेत्र में मौजूद अंतर को दूर किया जाए, विशेष रूप से उन क्षेत्रों में जहां अब तक पहुंच सीमित रही है। हमारा नेटवर्क विस्तारित करके हम यह सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उन्नत प्रजनन उपचार अधिक से अधिक दंपतियों को अपने आसपास उपलब्ध हो। इंदिरा आईवीएफ में हमारा मिशन केवल अत्याधुनिक तकनीक से उपचार प्रदान करना नहीं है, बल्कि वह सहानुभूति और सहयोग भी देना है, जिसकी आवश्यकता दम्पतियों को माता-पिता बनने की यात्रा में होती है।

इंदिरा आईवीएफ जे.पी. नगर के साउथ जोनल बिजनेस डायरेक्टर डॉ. श्याम गुप्ता ने कहा कि भारत में फर्टिलिटी ट्रीटमेंट के प्रति जागरूकता काफी सीमित है। प्रत्येक छह में से एक दम्पती को गर्भधारण में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। यह समझना आवश्यक है कि निःसंतानता का कारण पुरुष, महिला, या दोनों हो सकते हैं। असिस्टेड रिप्रोडक्टिव टेक्नोलॉजी पुरुषों और महिलाओं दोनों को माता-पिता बनने की यात्रा में सहायता देने के लिए उपयुक्त उपचार सुविधाएं प्रदान करती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version