Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

इजरायल एम्बेसी के पास धमका: सीसीटीवी में नजर आए दो संदिग्ध, पुलिस को मौके से मिला पत्र

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस समेत देश की सुरक्षा एजेंसियों में मंगलवार शाम को उस समय हड़कंप मच गया जब इजराइल एबेंसी के पास धमाके की सूचना मिली थी। पुलिस को देर शाम तक जांच में धमाके आदि के कोई निशान व सबूत नहीं मिले थे, पर पुलिस को मौके से इजराइल दूतावास के नाम लिखा एक पत्र मिला है। साथ ही सीसीटीवी फुटेज में दो संदिग्ध भी नजर आए हैं।

समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से लिखा है कि कल इजराइल दूतावास की घटना को लेकर दिल्ली पुलिस को सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद दो संदिग्ध मिले। पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों संदिग्ध वहां कैसे पहुंचे और उन्होंने कौन सा रास्ता अपनाया। पुलिस को इजराइल दूतावास को लिखा एक धमकी भरा पत्र भी मिला।

https://twitter.com/ANI?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1739839789057380394%7Ctwgr%5Ea7e1afd851ec0906929487ddad281d3092e6bce2%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.amarujala.com%2Fdelhi-ncr%2Fisrael-embassy-blast-two-suspects-seen-in-cctv-2023-12-27

दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दिल्ली पुलिस को सबसे पहले मंगलवार शाम करीब 5.45 बजे दूतावास के पीछे विस्फोट के बारे में कॉल मिली। सूचना इस्त्राइल एंबेसी के सुरक्षा गार्ड ने दी थी कि उसने 100 मीटर तक धमाके की आवाज सुनी थी। सूचना के बाद जिला स्टाफ, स्पेशल सेल, दिल्ली फायर सर्विसेज व केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों के पुलिस अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए थे। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मौके से या आसपास आग या विस्फोट का कोई संकेत नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि बम खोजी कुत्ता दस्ते और बम निरोधक दस्ते को मौके पर बुलाया गया था।

पुलिस के वरिष्ठ सूत्रों ने बताया कि पुलिस को इस्त्राइल राजदूत को संबोधित किया एक पत्र मिला है। सूत्रों ने बताया कि यह पत्र टाइप किया हुआ है और काफी अपमानजनक है। जांचकर्ताओं को देर रात तक विस्फोट आदि के कोई निशान नहीं मिले। फायर विभाग के प्रमुख अतुल गर्ग ने कहा, अभी तक कुछ नहीं मिला है। पुलिस सूत्रों का कहना है कि अंग्रेजी में लिखे इस पत्र को फोरेंसिक जांच के लिए भेज दिया गया है।

दिल्ली पुलिस का बयान

शाम के समय पीसीआर काल प्राप्त हुई जिसमें यह जानकारी दी गई कि इजरायली दूतावस के पीछे जिंदल हाउस की तरफ तेज आवाज आई है। स्थान की संवेदनशीलता और विस्फोट जैसी आवाज आने की सूचना पर वरिष्ठ अधिकारी मौके पर पहुंचे। दिल्ली पुलिस की डाग स्क्वायड, क्राइम टीम और बीडीएस टीम मौके पर पहुंची, जहां कथित तौर पर विस्फोट की आवाज सुनी गई थी। जल्द ही एफएसएल के विशेषज्ञ भी पहुंच गए। उसके बाद इलाके की घेराबंदी कर दी गई और गहन तलाशी ली गई। विशेषज्ञों ने घटनास्थल की जांच की है। नमूने को उठाकर फोरेंसिक जांच के लिए भेजा जा रहा है। पुलिस की जांच जारी है।- कुमार ज्ञानेश, डीसीपी व पुलिस प्रवक्ता

हाल ही में इजराइल राजदूत को मिली थी धमकी

हाल में इजराइली दूतावास के राजदूत को जान से मारने की धमकी मिली थीं। इसके बाद गृहमंत्रालय के आदेश पर इजराइली एबेंसी व राजदूत की सुरक्षा बढ़ा दी थी। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद गृहमंत्रालय ने सुरक्षा बढ़ाने के आदेश दिए थे। राजदूत को सोशल मीडिया पर जान से मारने की धमकी दी गई थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version