Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम

संसद सुरक्षा उल्लंघन मामला: अदालत ने 11 मार्च तक बढ़ाई आरोपियों की न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली।

पटियाला हाउस कोर्ट ने शुक्रवार को संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में गिरफ्तार 6 आरोपियों की न्यायिक हिरासत को 11 मार्च तक बढ़ा दिया। मनोरंजन डी, सागर शर्मा, ललित झा, अमोल शिंदे, महेश कुमावत और नीलम आजाद को उनकी न्यायिक हिरासत की अवधि खत्म होने पर अदालत में पेश किया था, जहां से अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश ने उनकी न्यायिक हिरासत को 11 मार्च तक के लिए बढ़ा दिया।

कोर्ट के सामने रो पड़ी नीलम आजाद

सुनवाई के दौरान आरोपी नीलम आजाद अदालत के सामने रो पड़ी। उन्होंने अदालत से कहा कि वह अपना वकील बदलना चाहती हैं। नीलम के साथ-साथ अन्य पांच आरोपियों ने भी अदालत को बताया कि वह निजी वकील भी नियुक्त करना चाहते हैं। बता दें कि पहले उन्हें कानूनी सहायता वकील मुहैया कराया गया था। पटियाला हाउस कोर्ट संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले में दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल पर हिरासत में यातना देने के गंभीर आरोप लगाने वाली आरोपियों की याचिका पर सुनवाई कर रही है। अदालत ने सभी 6 आरोपियों के मामले में एक नया निजी अधिवक्ता नियुक्त कर दिया है। इसके बाद आरोपी के वकील ने केस की फाइल का निरीक्षण करने और आवेदन पर बहस करने के लिए कोर्ट से वक्त मांगा है। अब इस मामले की सुनवाई 11 मार्च को होगी।

क्या है मामला

2001 पर संसद भवन पर हुए हमले की बरसी 13 दिसंबर पर सागर और मनोरंजन डी शून्यकाल के दौरान सार्वजनिक गैलरी से लोकसभा कक्ष में कूद गए। और कलर स्प्रे चलाते हुए नारे लगाए। इसी दौरान वहां मौजूद कुछ जनप्रतिनिधि ने उन्हें दबोच लिया। उन्होंने मैसूर से दो बार के लोकसभा सांसद प्रताप सिम्हा द्वारा दिए गए विजिटर पास का इस्तेमाल करके संसद भवन में एंट्री ली थी।

स्पेशल सेल कर रही है जांच

दिल्ली पुलिस स्पेशल सेल इस मामले में जांच कर रही है। घटना के सिलसिले में 6 आरोपियों सागर शर्मा, मनोरंजन डी, अमोल शिंदे, नीलम आजाद, ललित झा और महेश कुमावत पुलिस की गिरफ्त में हैं। उन पर भारतीय दंड संहिता और कड़े यूएपीए के तहत आरोप लगाए गए हैं। शुरुआती जांच में पुलिस को पता चला कि आरोपी एक-दूसरे से सोशल मीडिया पर मिले थे। और साजिश की योजना बनाते वक्त गुरुग्राम में ललित झा के घर पर रुके थे। आरोपी भारत में ब्रिटिश शासन के दौरान सेंट्रल असेंबली के अंदर बम फेंकने के भगत सिंह के कृत्य को दोहराना चाहते थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।