Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च

लिव इन पार्टनर लड़की की हत्याकर अलमारी में शव रख बॉयफ्रेंड हुआ फरार

नई दिल्ली।

दिल्ली के डाबड़ी इलाके में लिव इन रिलेशन में रहने वाले शख्स ने अपनी महिला दोस्त की पीट-पीटकर हत्या कर दी। फिर शव को अलमारी में छिपाकर फरार हो गया। जब युवती का फोन नहीं मिला तब उसके पिता ने मेरठ से बुधवार रात को दिल्ली आकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस युवती के कमरे पर गई तो उसका शव अलमारी के अंदर मिला। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया। फिलहाल पुलिस हत्या का मामला दर्ज कर फरार आरोपी विपल टेलर की तलाश में जुटी हुई है।

डीसीपी अंकित सिंह ने बताया कि मृतका की पहचान रुखसार राजपूत (26) के तौर पर हुई है। बुधवार रात करीब 10:40 बजे डाबड़ी थाना पुलिस को गली नंबर-10, राजपुरी में एक महिला की हत्या की सूचना मिली। महिला का शव अलमारी में रखा था और अलमारी खुली थी। मृतका के पिता मुस्तकीम ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी गुजरात के सूरत में काम करती थी। वहां विपल टेलर नाम का एक शख्स भी काम करता था। दोनों के बीच दोस्ती हो गई। करीब डेढ़ महीने पहले दोनों दिल्ली आकर लिव इन में रहने लगे। उन्होंने बताया कि उनकी बेटी रुखसार ने दिल्ली में रहने के बारे में उन्हें फोन पर बताया था। मौके पर क्राइम और एफएसएल की टीमें भी पहुंचीं। फिलहाल पुलिस फरार आरोपी की तलाश में जुटी हुई है।

पति और बेटी को छोड़कर प्रेमी के साथ रह रही थी

पुलिस सूत्रों ने बताया कि रुखसार पहले से शादीशुदा थी। पहले पति से उसकी एक बेटी भी है। लेकिन वह गुजरात में बेटी और पति को छोड़ प्रेमी के साथ दिल्ली आ गई आई थी। पिता ने बताया कि रुखसार अपनी बेटी को अपने साथ रखना चाहती थी। लेकिन विपल इसके लिए तैयार नहीं था। इसी बात पर दोनों के बीच अकसर झगड़ा भी होता था। आशंका जताई जा रही है कि दोनों के बीच इसी बात को लेकर झगड़ा हुआ होगा, जिसके बाद विपल ने उसकी हत्या कर दी। वहीं रुखसार के पिता ने बताया कि बुधवार सुबह उनकी बेटी ने उन्हें फोन किया था। फोन पर रुखसार विपल के साथ रहने को लेकर दुखी थी और रो रही थी। अपने फैसले पर पक्षतावा कर रही थी। उसने बताया कि विपल उसके साथ मारपीट करता है।

गला दबाकर की हत्या

पुलिस अधिकारी ने बताया कि प्राथमिक जांच के बाद सामने आया है कि विपल और रुखसार के बीच झगड़ा हुआ होगा। फ्लैट में सारा सामान बिखरा हुआ पड़ा था। रुखसार के शरीर पर 15-16 चोट के निशान हैं। उसके चेहरे पर लगातार वार किए गए हैं। आरोपी ने रुखसार की गला दबाकर हत्या की है। इसके बाद उसने शव को उठाकर अलमारी में रखा। अलमारी के बंद न होने पर वह उसे खुली छोड़कर भाग गया।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version