Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

45 हजार की सैलरी वाला स्टोर कीपर निकला करोड़पति

नई दिल्ली।

मध्य प्रदेश में लोकायुक्त की टीम ने एक बार फिर काली कमाई के धनकुबेर को बेनकाब किया है। लोकायुक्त भोपाल की टीम ने मंगलवार तड़के आय से अधिक संपत्ति के मामले में कार्रवाई करते हुए एक रिटायर्ड स्टोर कीपर के ठिकानों पर छापा मारा है। हैरानी की बात ये रही कि रिटायर्ड स्टोर कीपर 10 करोड़ से अधिक संपत्ति का मालिक निकला।

जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड स्टोर कीपर के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के चलते उसके भोपाल और विदिशा जिले के लटेरी स्थित घर और अलग-अलग सम्पत्तियों पर छापामार कार्रवाई की गई। पता चला कि रिटायर्ड स्टोर कीपर तो 10 करोड़ से अधिक संपत्ति का मालिक है।

लोकायुक्त एसपी मनु व्यास ने बताया है कि अशफाक अली निवासी लटेरी जो जिला चिकित्सालय राजगढ़ में पूर्व में स्टोर कीपर के रूप पर पदस्थ था। उसके खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने की शिकायत प्राप्त होने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया गया।

परिवार के सदस्यों के नाम पर 16 से अधिक अचल संपत्तियों की जानकारी मिल चुकी है और लगभग 50 से अधिक अचल संपत्तियों को लेकर भोपाल-विदिशा और लटेरी में जांच की जा रही है।

अभी तक की जांच में आरोपी और उसके परिजनों के नाम पर कई चल-अचल संपत्तियों की क्रय संबंधी अभिलेख प्राप्त हो चुके हैं। जिनकी कीमत लगभग सवा करोड़ रुपए है। अन्य 50 से भी ज्यादा अचल संपत्तियों के संबंध में लटेरी विदिशा और भोपाल में जानकारी एकत्र की जा रही।

45 हजार सैलरी लेकिन शौक आलीशान

लोकायुक्त एसपी के मुताबिक जब अशफाक अली स्टोर कीपर के पद से रिटायर हुआ था तब उसकी तनख्वाह करीब 45 हजार रुपए थी लेकिन छापे के दौरान जो सम्पत्तियां, कैश और गहने मिले हैं वो उसकी आय के मुकाबले कई सौ गुना ज्यादा हैं। लटेरी में आरोपी का 14000 स्क्वायर फीट का एक निर्माणाधीन शॉपिंग कॉम्प्लेक्स मिला है। इसके अलावा लटेरी में ही एक तीन मंजिला इमारत भी मिली है जिसमें स्कूल संचालित हो रहा है। रेड के दौरान घर से करीब 46 लाख रुपये के गहने और सोना-चांदी के साथ करीब 20 लाख रुपये कैश भी मिला है। कैश घर के अंदर एक बैग में था जिसे गिनने के लिए मशीन भी लानी पड़ी। भोपाल के एयरपोर्ट रोड स्थित मकान पर जब छापा मारा तो मकान का आलीशान इंटीरियर देख कर लोकायुक्त टीम भी दंग रह गई। यहां मॉड्यूलर किचन, लाखों रुपये की कीमत का झूमर, फ्रिज और टीवी के अलावा महंगे सोफे और शोकेस भी था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version