Wednesday, 23 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार अमेरिका में कल होगा ग्लोबल पीस एंड इकोनॉमिक समिट, वॉशिंगटन में जुटेंगे प्रमुख वैश्विक प्रतिनिधि हरियाणा के एक गांव ने लव-मैरिज पर लगाई रोक, सामाजिक बहिष्कार की धमकी से उठते कानून और अधिकारों पर सवाल भारत में टोकनाइज्ड कमोडिटीज: अवसर, संभावनाएं और विस्तार की राह iQOO Z11 Lite 5G का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च, कीमत और फीचर्स ने खींचा ध्यान वंदे मातरम् पर सुप्रीम कोर्ट में तीखी बहस, ‘नक्सली’ टिप्पणी पर तुषार मेहता और एस. मुरलीधर आमने-सामने Japan vs India: भारत ने जापान को 2 रन से हराया, 5 ओवर के रोमांचक मुकाबले में गेंदबाजों ने बचाई टीम की लाज साबुन, शैंपू और टूथपेस्ट पर भी लगेगा वेज-नॉनवेज निशान, सरकार ने बदले पैकेजिंग नियम दिल्ली के आस्था कुंज पार्क में नाबालिग से गैंगरेप, नकली पुलिसकर्मी बनकर पहुंचे थे 3 आरोपी; मुठभेड़ के बाद एक गिरफ्तार

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग: कप्तान पदमा चोरोल की हैट्रिक से मैरीयल स्पामो ने महिला वर्ग का बचाया खिताब

लेह, (न्यूज ऑफ द डे)

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 2 के महिला फाइनल मेंमैरीयल स्पामो ने चांगला लामोस के खिलाफ 3-2 की रोमांचक वापसी के साथ अपना खिताब बचाया। कप्तान पदमा चोरोल की हैट्रिक की मदद से स्पामो ने 0-2 पिछड़ने के बावजूद महिला श्रेणी का खिताब फिर से अपने नाम किया। स्पामो ने गर्व से विजेता ट्रॉफी उठाईजबकि उपविजेता चांगला लामोस को रनर-अप ट्रॉफी दी गई। रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 2 का आयोजन लद्दाख के यूटी प्रशासन और आइस हॉकी एसोसिएशन ऑफ लद्दाख के सहयोग से नवांग डोरजाय स्टोबदान (एनडीएस ) स्टेडियमलेह में हो रहा है।

रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग सीजन 2 के ग्रैंड फिनाले में गत चैंपियन मैरीयल स्पामो और चांगला लामोस के बीच एक रोमांचक मुकाबला हुआ। चांगला लामोस ने 4वें मिनट में कप्तान त्सेवांग चुश्कित के शानदार रिस्ट शॉट के साथ 1-0 की बढ़त बना ली। मैरीयल स्पामो ने बराबरी का प्रयास कियालेकिन वे मौके को गोल में तब्दील करने में असमर्थ रहे। 11वें मिनट मेंडिस्केट सी आंगमो ने त्सेवांग चुश्कित को एक बेहतरीन पास दियाऔर त्सेवांग ने अपना दूसरा गोल करते हुए लामोस की बढ़त को 2-0 कर दियाऔर पहले पीरियड के अंत में यह स्कोर कायम रहा। हालांकिइस पीरियड के अंत में चांगला लामोस को एक झटका भी लगाजब सोनम आंगमो को फाउल प्ले के कारण दो मिनट के लिए पेनल्टी दी गई।

दूसरे पीरियड मेंमैरीयल स्पामो ने जोरदार वापसी की। उनकी कप्तान पदमा चोरोल ने 27वें मिनट में शानदार गोल करके अपनी टीम को मैच में वापस लायाऔर स्कोर 2-1 कर दिया। 35वें मिनट मेंपदमा ने फिर से गोल किया और स्कोर 2-2 कर दियाजिससे खेल का रोमांच और बढ़ गया।

जैसे ही खेल के आखिरी 20 मिनट शुरू हुएतनाव बढ़ गया और दोनों टीमें निर्णायक गोल के लिए जोर-शोर से खेलीं। खेल के इस बिंदु पर चांगला लामोस की डिचन आंगमो को आक्रामक खेल के लिए पेनल्टी दी गईजिससे स्पामो को एक छोटा सा संख्यात्मक लाभ मिला। जैसे ही खेल ड्रॉ की ओर बढ़ रहा थापदमा चोरोल ने एक बार फिर खेल के 54वें मिनट में अपनी तीसरा और आखिरी गोल दागाऔर मैरीयल स्पामो को 3-2 की जीत दिलाई। इस शानदार वापसी के साथ मैरीयल स्पामो ने अपना रॉयल एनफील्ड आइस हॉकी लीग का खिताब बचायाऔर लीग के इतिहास में एक और गौरवपूर्ण अध्याय जोड़ा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।