Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया की फरीदाबाद यूनिट ने मनाई 75वीं वर्षगांठ

फरीदाबाद।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन फरीदाबाद यूनिट ने रविवार को 75 वी वर्षगांठ अपने लाइफ मेंबर तथा उनके परिवार के सदस्यों के साथ मनाई। इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रुप में मानव रचना यूनिवर्सिटी के चेयरमेन डाँ. प्रशांत भल्ला शामिल हुए। विशिष्ट अतिथि श्री भल्ला ने फरीदाबाद यूनिट द्वारा आयोजित की गई गतिविधियों की सराहना की तथा भविष्य मे एसोसिएशन की गतिविधियों मे मानव रचना विश्वविद्यालय के अपेक्षित सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम मे एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्यों को शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

संगठन के सचिव श्री मनिंदर सिंह ने संगठन की गतिविधियों के बारे में एक प्रेजेंटेशन प्रस्तुत किया जिसमे एसोसिएशन द्वारा किये गये कार्यो का ब्योरा दिया ओर भविष्य मे आयोजित किये जाने वाले कार्यक्रमों के बारे मे बताया।

यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (YHAI) पूरे भारत में फैला हुआ एक गैर-लाभकारी और गैर-सरकारी संगठन है। यह संस्था होस्टेलिंग इंटरनेशनल से संबद्ध है, जिसका मुख्यालय यूनाइटेड किंगडम में है और यह 135 से अधिक देशों से उपस्थित है। यह सभी उम्र और जीवन के विभिन्न क्षेत्रों के लोगों में एडवेंचर गतिविधियों को बढ़ावा देने हेतु कार्यरत है। इसका लक्ष्य और उद्देश्य जनमानस में एडवेंचर, शांति और अंतरराष्ट्रीय समझ की भावना को बढ़ाना देना है।

यूथ हॉस्टेल्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया, फरीदाबाद भी ऐसे ही विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन करता है जिसमें ट्रेकिंग, साइक्लिंग, पैरासेलिंग, राफ्टिंग, जंगल सफारी एवं पहाड़ी क्षेत्रों में कैंपिंग शामिल है। यह उपयुक्त मार्गदर्शन और संरक्षण सुनिश्चित करने के लिए विशेषज्ञों की टीमों के साथ समन्वय करता है, जो सुरक्षा, अनुभव और शौर्य की गहरी जानकारी और अनुभव प्रदान करते हैं। इस अवसर पर एसोसिएशन के सदस्यों व उनके परिवार के सदस्यों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं । कार्यक्रम का संचालन श्री मनिंदर सिंह तथा श्री कमलेश धीमान द्वारा किया गया।

कार्यक्रम मे एसोसिएशन के फरीदाबाद यूनिट के चेयरमैन श्री पी सी वैश्य, परामर्शदाता श्री अमित गुप्ता, प्रसिडेंट श्री तारिक बदर, वाईस प्रसीडेंट श्री हरिश भाटिया तथा श्री अमित चन्द्रा सेठ, कोषाध्यक्ष श्री दिनेश भट तथा अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version