Thursday, 22 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी UNESCO के Tentative List में शामिल हुए भारत के 3 नए स्थल, छत्तीसगढ़ का सिरपुर और अंडमान के ज्वालामुखियों को मिली पहचान पापोरी हर्ष का ‘द जुगनी स्टोरी’ कॉन्सर्ट 24 अक्टूबर को गुरुग्राम में त्रिपुरा के युवक से कथित नस्लीय दुर्व्यवहार करने पर बढ़ा विवाद, यूथ टिपरा फेडरेशन ने उठाई कार्रवाई की मांग Hardeep Puri-Epstein Photos: जेफरी एपस्टीन के साथ तस्वीरों पर घिरे केंद्रीय मंत्री, विपक्ष ने पूछे सवाल; जानें क्या है पूरा मामला SBI Data Leak: डार्क वेब पर लीक हुआ 3,897 ग्राहकों का डेटा! नाम, पता, नंबर समेत 2,722 PDF भी शामिल Jio IPO: ₹30,213 करोड़ का देश का सबसे बड़ा IPO, जानें प्राइस बैंड, निवेश की रकम और शेयरों की लिस्टिंग से जुड़ी जरूरी बातें Paul Biya: अपने देश से ज्यादा विदेश में रहते हैं ये राष्ट्रपति, जानिए कैमरून के ‘रोमिंग प्रेसिडेंट’ की पूरी कहानी TMC छोड़ने के बाद यूसुफ पठान को गुजरात सरकार का बड़ा तोहफा, 20.5 करोड़ रुपये के विवादित प्लॉट के आवंटन को मिली मंजूरी

ऑपरेशन सिंदूर में बड़ा खुलासा: जासूसी गिरोह में यूट्यूबर से लेकर डॉक्टर तक शामिल, ज्योति मल्होत्रा पर संदिग्ध भूमिका का आरोप

ऑपरेशन ‘सिंदूर’ के तहत देशभर में फैले जासूसी नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। अब तक 13 लोगों को पकड़ा गया है, जिन पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने या मदद पहुंचाने का शक है। इस गिरोह में यूट्यूबर, डॉक्टर, गुरुद्वारा कमेटी के कर्मचारी, सोशल मीडिया एक्सपर्ट और संदिग्ध पाकिस्तानी संपर्कों वाले लोग शामिल हैं।

मुख्य आरोपित: यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा बनी जांच का केंद्र

हरियाणा के हिसार की यूट्यूबर ज्योति मल्होत्रा इस मामले में सबसे बड़ी संदिग्ध मानी जा रही हैं। दो बार पाकिस्तान यात्रा कर चुकी ज्योति, वहां दानिश नामक पाक एजेंट और नवाज शरीफ की बेटी मरियम नवाज से भी मिली थीं। उन पर पाकिस्तान के समर्थन वाले वीडियो बनाने और संवेदनशील जानकारी साझा करने के आरोप हैं।

पाक एजेंट ‘दानिश’ से जुड़े तार, भारत ने देश से निकाला

दिल्ली स्थित पाकिस्तान हाई कमीशन में कार्यरत दानिश इस पूरे नेटवर्क का केंद्र बिंदु माना जा रहा है। भारत सरकार ने उसे 13 मई को देश से निष्कासित कर दिया था। उसके सहयोगियों में अली अहवान, शाकिर और राणा शहबाज शामिल हैं, जो पाकिस्तानी खुफिया एजेंसियों से जुड़े बताए जा रहे हैं।

13 गिरफ्तार संदिग्ध: कौन कहां से, क्या भूमिका?

  1. ज्योति मल्होत्रा (हिसार, हरियाणा) – यूट्यूबर, पाकिस्तान यात्रा, पाक एजेंटों से संपर्क, देशविरोधी वीडियो।
  2. देविंदर सिंह (कैथल, हरियाणा) – सेना की गुप्त जानकारी पाक को देने का आरोप।
  3. शहजाद (रामपुर, यूपी) – स्लीपर सेल की फंडिंग और तस्करी में संलिप्त।
  4. अरमान (नूंह, हरियाणा) – पाकिस्तान को भारत की सैन्य जानकारी देने का शक।
  5. नोमान इलाही (कैराना, यूपी; पकड़ा गया पानीपत से) – 8वीं पास सोशल मीडिया एक्सपर्ट, ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के तहत सेना से जुड़ी जानकारी देने का आरोप।
  6. राकिब (हरिद्वार; गिरफ्तारी बठिंडा से) – बठिंडा छावनी में जासूसी का आरोपी।
  7. पलक शेर मसीह (अमृतसर, पंजाब) – ISI से कथित संबंध।
  8. सूरज मसीह (अमृतसर, पंजाब) – पलक के साथ पकड़ा गया, ISI से संपर्क का आरोप।
  9. हरकीरत सिंह (कुरुक्षेत्र, हरियाणा) – गुरुद्वारा कमेटी का कर्मचारी, पाकिस्तान यात्रा हेतु वीजा प्रबंधन करता था, पूछताछ जारी।
  10. प्रियंका सेनापति (पुरी, ओडिशा) – यूट्यूबर, ज्योति मल्होत्रा से संबंधों की जांच।
  11. गजाला (पंजाब) – ऑपरेशन सिंदूर में सबसे पहले गिरफ्तार, जासूसी का आरोप।
  12. यासीन मोहम्मद (पंजाब) – गजाला के साथ गिरफ्तार।
  13. डॉ. मोहम्मद तारीफ (नूंह, हरियाणा) – झोलाछाप डॉक्टर, वायुसेना स्टेशन की जानकारी पाक एजेंटों को देने का आरोप।

पाकिस्तान से जुड़े विदेशी सहयोगी कौन?

  • दानिश – पाकिस्तान हाई कमीशन, दिल्ली में कार्यरत था, प्रमुख एजेंट।
  • अली अहवान – दानिश का सहयोगी, ज्योति मल्होत्रा की पाक खुफिया एजेंसियों से मुलाकात कराई।
  • शाकिर और राणा शहबाज – पाकिस्तानी इंटेलिजेंस ऑपरेटिव।

ऑपरेशन सिंदूर से खुला देशविरोधी नेटवर्क का जाल

देश की सुरक्षा एजेंसियों ने ऑपरेशन सिंदूर के जरिए एक बड़े जासूसी रैकेट को बेनकाब किया है। यह नेटवर्क सोशल मीडिया, धार्मिक संगठनों और चिकित्सा क्षेत्र के जरिए देश की संवेदनशील जानकारियां पाकिस्तान को भेजने में सक्रिय था। अब तक की गिरफ्तारियों से ये स्पष्ट हो गया है कि देश के भीतर ही बैठे कुछ लोग विदेशी दुश्मनों के इशारे पर देश के खिलाफ काम कर रहे थे।

यह मामला अब राष्ट्रीय सुरक्षा का बड़ा मुद्दा बन चुका है, जिस पर आगे भी जांच और गिरफ्तारियां जारी रहने की संभावना है।

ये भी पढ़ें :- नूंह में पाकिस्तान जासूसी रैकेट का पर्दाफाश: सेना की गोपनीय जानकारी लीक करता युवक गिरफ्तार

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version