बुराड़ी के मकान में घुसे तेंदुए को वन विभाग ने पकड़ा, कई लोगों को किया घायल

नई दिल्ली।

दिल्ली के आदर्श नगर इलाके के जगतपुर गांव में घुसे तेंदुए को वन विभाग की टीम ने पकड़ लिया है। इससे पहले तेंदुए ने कई लोगों को घायल कर दिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। जानकारी के अनुसार गांव के लोगों ने जान पर खेल कर डंडों की मदद से तेंदुए को एक कमरे में बंद कर दिया था, जिस घर में तेंदुए को बंद किया गया, उस घर के भी तीन सदस्यों को तेंदुए ने घायल कर दिया था।

गांव के तेंदुए में घुस जाने के कारण दहशत का माहौल है। लोग अपने घरों में घुस गए। वन विभाग ने काफी मशक्कत के बाद तेंदुए को पकड़ लिया। घायल होने वालों में जगतपुर गांव के महेंद्र, आकाश और रामपाल हैं। वन विभाग के 7 जवान और दमकल विभाग के जवान स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर तैनात किए गए थे। तेंदुए को पकड़ने के लिए वन विभाग, दमकल विभाग और दिल्ली पुलिस ने मिलकर ऑपरेशन किया।

दरअसल, जैसे ही गांव में तेंदुए की घुसने की खबर आई। लोग उसे भगाने की कोशिश करने लगे। भारी भीड़ देखकर तेंदुआ हिंसक हो गया और उसने एक शख्स के हाथ को बुरी तरह नोंच डाला। शख्स को तेंदुए ने बुरी तरह घायल कर दिया। तेंदुए के गांव में घुसने की खबर के बाद भारी संख्या में भीड़ जुट गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *