Sunday, 04 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Brisbane 2032 Olympics: लॉन्च से पहले ही लीक हुआ ओलंपिक-पैरालंपिक लोगो, YouTube वीडियो ने खोला पूरा राज महंगाई के बीच ‘नायरा एनर्जी’ ने दिया बड़ा झटका, पेट्रोल ₹5 और डीजल ₹3 प्रति लीटर किया महंगा Lhuan-dre Pretorius ने तोड़ा Chris Gayle का रिकॉर्ड, 20 वर्षीय दक्षिण अफ्रीकी खिलाड़ी ने खेली टी20 की सर्वश्रेष्ठ पारी भारत ने पाकिस्तान को 19 रन से हराकर जीता एशियन गेम्स गोल्ड! अभिषेक-तिलक की फिफ्टी के बाद हसन नवाज़ के 96 रनों ने बढ़ाई दिलों की धड़कन प्रेमानंद महाराज के शिष्य की मौत पर गहराया रहस्य! 33 सेकंड के वीडियो में दिखी ‘रसिक दुलारी शरण’ की आखिरी हलचल, आश्रम ने बदले नियम WhatsApp New Parental Controls: अब माता-पिता कर सकेंगे बच्चों के WhatsApp अकाउंट को कंट्रोल, जानें कैसे काम करेगा नया फीचर? ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी

पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान खान ने की गद्दारी, ईसीबी ने सबक सिखाते हुए 5 साल के लिए किया बैन

नई दिल्ली।

पाकिस्तानी क्रिकेटर उस्मान खान को अमीरात क्रिकेट बोर्ड ने 5 साल का बैन लगा दिया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने बोर्ड के साथ किए गए वादों को तोड़ा है। इस वजह से उन्हें आईएलटी20, अबु धाबी टी-10 और किसी भी अन्य ईसीबी द्वारा मान्यता प्राप्त टूर्नामेंट में खेलने से रोक दिया गया है। उस्मान को पाकिस्तान में मौके नहीं मिल रहे थे। बेहतर करियर की तलाश में वह यूएई पहुंचे। वहां उन्हें पूरी सुविधा मिली। लेकिन अब वह सफलता मिलने पर पाकिस्तान के लिए खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

ईसीबी ने जांच में पाया दोषी

ईसीबी ने जांच की और पाया कि उस्मान यूएई के लिए खेलने के लिए जरूरी योग्यता हासिल करने के लिए तैयार नहीं थे, जबकि यह उनकी जिम्मेदारी थी। ईसीबी के बयान में कहा गया है कि, ‘उस्मान ने यूएई के लिए खेलने के अपने फैसले के बारे में गलत जानकारी दी। उन्होंने ईसीबी द्वारा दिए गए मौकों और सहयोग का इस्तेमाल करके दूसरे रास्ते तलाशने की कोशिश की। यह साफ हो गया कि वह अब न तो ईसीबी के लिए खेलना चाहते हैं और न ही यूएई के लिए खेलने की योग्यता हासिल करना चाहते हैं।’

उस्मान ने इस साल की शुरुआत में ईसीबी द्वारा आयोजित इंटरनेशनल लीग टी20 के सीजन 2 में स्थानीय खिलाड़ी के रूप में खेला था। ईसीबी ने उन्हें एक साल का अनुबंध भी दिया था। ऐसा इसलिए किया गया था ताकि उन्हें सहूलियत मिले और वह यूएई की तरफ से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट खेलने की योग्यता हासिल कर सकें। लेकिन अब वह पाकिस्तान के लिए खेलने की तैयारी कर रहे हैं।

पीएसएल में किया कमाल का प्रदर्शन

गौरतललब है कि उस्मान ने हाल ही में खेले गए पीएसएल में मुल्तान सुल्तान्स की तरफ से शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने सिर्फ 7 मैचों में 430 रन बनाए और दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी रहे। उन्होंने पीएसएल के 9वें सीजन में लगे सिर्फ 4 शतकों में से 2 शतक लगाए और उनका स्ट्राइक रेट 164.12 रहा, जो टॉप 10 रन बनाने वालों में सबसे ज्यादा था। खबरों के अनुसार, पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड उन्हें न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू मैदान पर होने वाली आगामी 5 मैचों की सीरीज के लिए टीम में शामिल कर सकता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।