Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

दिल्ली सीएम केजरीवाल और एलजी ने एक साथ 500 इलेक्ट्रिक बसों को दिखाई हरी झंडी

दिल्ली की हवा साफ करने के लिए सरकार का बड़ा कदम

नई दिल्ली।

नए साल आने के दो हफ्ते पहले ही आम लोगों को नए साल का नया तोहफा दे दिया है। दिल्ली के उप-राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना और मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आज एक साथ 500 नई इलेक्ट्रिक बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

परिवहन विभाग के सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली की सड़कों पर एक साथ उतरने जा रहा यह सार्वजनिक बसों का अब तक का सबसे बड़ा फ्लीट है। ये सभी बसें बिजली से चलने वाली 12 मीटर लंबी लो फ्लोर एयरकंडीशंड बसें होंगी, जिन्हें डीटीसी के तहत संचालित किया जाएगा। इससे पहले 100, 200, 400 बसें ही एक साथ लॉन्च की गई हैं। अब इन 500 नई बसों की लॉन्चिंग के साथ ही दिल्ली में इलेक्ट्रिक बसों की तादाद बढ़कर 1300 से अधिक हो गई। साथ ही दिल्ली में सार्वजनिक परिवहन ढांचे के तहत चलने वाली बसों की कुल तादाद भी बढ़कर साढ़े 7 हजार से अधिक हो गईं है।

शहरी परिवहन को सुधारने का वादा

दिल्ली सरकार ने कहा कि राजधानी की सड़कों पर दौड़ने वाली इलेक्ट्रिक बसों की संख्या देश में सबसे अधिक है। उपराज्यपाल सक्सेना ने कहा कि हमने आज 500 (इलेक्ट्रिक) बसों को सड़कों पर उतारा। ये सभी शून्य उत्सर्जन वाली बस हैं। हम दिल्ली को बेहतर बनाने के लिए इसी तरह काम करना जारी रखेंगे। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने सक्सेना को धन्यवाद दिया और शहरी परिवहन में सुधार जारी रखने का वादा किया।

सीएम केजरीवाल ने दिल्ली की जनता को दी बधाई

केजरीवाल ने कहा कि मैं इस अवसर पर दिल्ली के लोगों को बधाई देना चाहता हूं। कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उपराज्यपाल को भी धन्यवाद देना चाहता हूं। अब हमारे पास दिल्ली में 1300 इलेक्ट्रिक बसें हैं। हम दिल्ली की परिवहन प्रणाली को मजबूत करना जारी रखेंगे।

सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ (पूर्व में ट्विटर) पर एक पोस्ट में परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि बधाई हो दिल्ली! हम आज एक और बड़ी उपलब्धि का जश्न मना रहे हैं। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उपराज्यपाल ने 500 नई इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई। सफलता कभी रातों-रात नहीं मिलती, यह निरंतरता का परिणाम है। हम एक बार फिर रिकॉर्ड 1300 इलेक्ट्रिक बस के साथ आगे बढ़ रहे हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।