Wednesday, 15 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी GOFTE के नेतृत्व में दिल्ली में तकनीकी शिक्षा कर्मचारियों का शांतिपूर्ण पैदल मार्च India at Lord’s: जब भारतीय क्रिकेट ने ‘Home of Cricket’ में लिखी अपनी सबसे यादगार कहानियां International Non-Binary People’s Day 2026: पुरुषों और महिलाओं से हटकर एक अलग पहचान, समान अधिकार और सम्मान की आवाज डॉ. जेनिस दरबारी बनीं मोंटेनेग्रो के वैश्विक ऑनरेरी कॉन्सुलर कॉर्प्स की ‘डोयेन’ कृत्रिम बुद्धिमत्ता के उपयोग में मानवीय मूल्यों को प्राथमिकता देना आवश्यक : प्रो. आई. पी. अग्रवाल Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी

दिल्ली लोकसभा चुनाव 2024: दिल्ली के रण में उतरे सबसे अमीर उम्मीदवार हैं मनोज तिवारी, दूसरे नंबर पर बिधूड़ी

नई दिल्ली।

दिल्ली लोकसभा चुनाव मैदान में उतरे भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के प्रमुख उम्मीदवारों में भोजपुरी गायक से नेता बने 53 साल के मनोज तिवारी सबसे अमीर प्रत्याशी हैं। उनकी कुल संपत्ति 28.05 करोड़ रुपये है। उन्होंने बताया कि वह गाने गाकर, अभिनय करके और एक सांसद के तौर पर ये आय अर्जित करते हैं। दूसरे नंबर पर दक्षिण दिल्ली से भाजपा उम्मीदवार रामवीर सिंह बिधूड़ी हैं, जिनकी कुल संपत्ति 21.08 करोड़ रुपये है। जबकि 2022-23 के आयकर रिटर्न के अनुसार 71 साल के बिधूड़ी की आय 14.93 लाख रुपये थी।

तीसरे स्थान पर चुनावी मैदान में पश्चिमी दिल्ली से उतरे आप के उम्मीदवार महाबल मिश्रा (69) हैं। उनकी कुल संपत्ति 19.93 करोड़ रुपये है। चौथे नंबर पर दिवंगत विदेश मंत्री सुषमा स्वराज की बेटी बांसुरी स्वराज हैं। ऑक्सफोर्ड रिटर्न वकील (40) के पास 19 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति है। इसके बाद आप से नाता तोड़कर बसपा का दामन थामने वाले राज कुमार आनंद का नंबर आता है। वे 17.87 करोड़ रुपये की संपत्ति के मालिक हैं।

नई दिल्ली सीट से पहली बार बीजेपी के टिकट पर चुनाव लड़ रहीं बांसुरी स्वराज ने चुनावी हलफनामे में बताया है कि उनके पास दो वाहन हैं, जिनमें 2023 में खरीदी गई हाई-एंड मर्सिडीज बेंज भी शामिल है। उनके पास हरियाणा के पलवल में संयुक्त संपत्ति का छठा हिस्सा है, जिसकी कीमत 99.34 लाख रुपये है और दिल्ली के पॉश इलाकों में तीन फ्लैट हैं – दो जंतर मंतर पर और एक हेली रोड पर स्थित हैं। अपने चुनावी हलफनामे में, स्वराज ने साल 2022-23 में दाखिल आयकर रिटर्न में अपनी आय 68.28 लाख रुपये बताई।

दिल्ली की उत्तर पूर्व सीट से तिवारी के खिलाफ रण में उतरे कांग्रेस के कन्हैया कुमार की कुल संपत्ति 10.65 लाख रुपये है। उन्होंने जेएनयू से पीएचडी की है जो 2019 में पूरी हुई। वहीं पश्चिमी दिल्ली लोकसभा सीट से भाजपा की कमलजीत सहरावत ने अपने चुनावी हलफनामे में 1.30 करोड़ रुपये की चल संपत्ति और 27.60 लाख रुपये की अचल संपत्ति घोषित की है। उनके पास हिमाचल प्रदेश यूनिवर्सिटी, शिमला से कॉमर्स में मास्टर की डिग्री है। चांदनी चौक से भाजपा उम्मीदवार प्रवीण खंडेलवाल (64) के पास 6.62 करोड़ रुपये की संपत्ति है।

दिल्ली में लोकसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर उतरे थर्ड जेंडर राजन सिंह (26) ने हाल ही में दक्षिणी दिल्ली सीट से पर्चा दाखिल किया। सिंह के चुनावी हलफनामे के अनुसार उनके पास कैश इन हैंड 1 लाख रुपये, 200 ग्राम सोना और बैंक खाते में लगभग 10,000 रुपये सहित कुल 15.10 लाख रुपये की चल संपत्ति है। वहीं पूर्वी दिल्ली से आप उम्मीदवार कुलदीप कुमार (35) ने 21.41 लाख रुपये की चल संपत्ति घोषित की है। उनके पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। वह दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्याम लाल कॉलेज से ड्रॉपआउट हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।