दिल्ली में हुआ फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ का प्रमोशन

द यूपी फाइल्स
द यूपी फाइल्स

‘द यूपी फाइल्स’ की प्रेस मीट के सिलसिले में दिल्ली कुछ

‘मिर्जापुर’ फेम अभिनेता अनिल जॉर्ज अपनी आने वाली फिल्म ‘द यूपी फाइल्स’ की प्रेस मीट के सिलसिले में दिल्ली पहुंचे। पीवीआर प्लाजा, कनॉट प्लेस में फिल्म के निर्देशक नीरज सहाय और निर्माता कुलदीप उमराव सिंह ओस्तवाल की मौजूदगी में प्रमोशनल कार्यक्रम हुआ। यह फिल्म 26 जुलाई, 2024 को रिलीज होनेवाली है।

यह सच्ची घटनाओं से प्रेरित है और सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ की कहानी पर आधारित है, जिन्हें भारत की सबसे अधिक आबादी वाले राज्य उत्तर प्रदेश का मुख्यमंत्री चुना गया है।

बातचीत के दौरान अभिनेता अनिल जॉर्ज ने अपने किरदार के बारे में बताया कि फिल्म में वह ‘अब्दुल्ला’ नामक किरदार निभा रहे हैं, जो नकारात्मक किरदार है। हालांकि, उन्होंने अपने किरदार के बारे में खुलकर कुछ नहीं बताया और कहा कि ‘अधिक जानकारी के लिए फिल्म देखना ही ज्यादा मुनासिब होगा।

इसे भी पढे:-

दिल्ली कोचिंग हादसा- THAR बनी दिल्ली कोचिंग सेंटर हादसे की वजह

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *