Thursday, 25 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी ग्रीन मैराथन ऑन व्हील्स: नशामुक्त, स्वस्थ और हरित भारत का संदेश लेकर दिल्ली से अयोध्या के लिए रवाना हुई जागरूकता यात्रा MSME Pride Walkathon 2026 ने उद्यमियों, नवाचारकों और युवाओं को विकसित भारत 2047 के लक्ष्य के लिए एक मंच पर लाया 1983 Tihar Jail Escape: जब JNU के 250 छात्र पड़े तिहाड़ पर भारी, जानिए तिहाड़ जेल के सबसे चर्चित ‘जेल ब्रेक’ की कहानी Ketan Agarwal Murder Case: भव्य शादी की तैयारियों के बीच मंगेतर ने रची मौत की साजिश, जानिए केतन अग्रवाल केस का पूरा सच Wimbledon Tournament: 11 घंटे 5 मिनट, तीन दिन, 183 गेम और एक अमर रिकॉर्ड, टेनिस इतिहास के सबसे लंबे मैच की कहानी Lionel Messi Birthday: रोजारियो की गलियों से विश्व फुटबॉल के शिखर तक,  फुटबॉल के सबसे बड़े सितारे ‘Messi’ की कहानी प्रेस क्लबों का राष्ट्रीय मंच तैयार, फेडरेशन ऑफ प्रेस क्लब्स से पत्रकारों के हितों और प्रेस स्वतंत्रता को मिलेगा बल एक ऐसा Serial Killer जिसपर मरती थी लड़कियां, मौत के सबसे आकर्षक चेहरे Charles Sobhraj की कहानी

दिल्ली प्रदूषण: अगले हफ्ते से ऑड-ईवन, अभी कंस्ट्रक्शन पर रोक, 10 नवंबर तक स्कूल बंद

दिल्ली की हवा सामान्य से 20 गुना ज्यादा है प्रदूषित

नई दिल्ली।

दिल्ली में प्रदूषण के चलते हवा जहरीली हो गई है। सोमवार को दिल्ली का ऐवरेज एयर क्वालिटी इंडेक्स यानी AQI 470 दर्ज किया गया। WHO के मुताबिक 0 से 50 के बीच का AQI सुरक्षित माना गया है। इस हिसाब से एवरेज AQI 25 होना चाहिए। यानी इस समय दिल्ली की हवा WHO की तय सीमा से 20 गुना ज्यादा प्रदूषित है। इसलिए दिल्ली में कारों के लिए ऑड-ईवन का फॉर्म्युला लागू होने जा रहा है। दिल्ली-एनसीआर की हवा में लगातार जहरीले प्रदूषण की स्थिति के मद्देनजर यह फैसला लिया गया है। इससे पहले सरकारी स्कूलों एवं निर्माण कार्य पर रोक लगाई जा चुकी है। पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने 13 से 20 नवंबर तक गाड़ियों के लिए ऑड-ईवन सिस्टम लागू करने का ऐलान किया है। सोमवार को मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में प्रदूषण को काबू में लाने के लिए मीटिंग हुई थी।

पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने बताया है कि दिल्ली में ऑड-ईवन का फॉर्म्युला अभी लागू नहीं किया गया है, उसे अगले स्प्ताह से लागू किया जाएगा। यानी 13 नवंबर से शुरू होने वाले सप्ताह में दिल्ली में ऑड-ईवन फॉर्म्युले से गाड़ियां चलेंगी। इस फॉर्म्युले के तहत जिन गाड़ियों के नंबर का आखिरी अंक 0, 2, 4, 6 और 8 हैं, वो ईवन डे को चलेंगी जबकि आखिर में 1, 3, 5, और 7 नंबर वाली गाड़ियां ऑड डे में चलेंगी। यानी 13, 15, 17 और 19 नवंबर को दिल्ली में वही गाड़ियां चलेंगी जिनके नंबर का आखिरी अंक 1, 3, 5 और 7 है। जिन गाड़ियों के नंबर के आखिर में 0, 2, 4, 6 या 8 में से कोई नंबर है, वो 14, 16, 18 और 20 नवंबर को चलेंगी।

इसमें दीपावली के अगले दिन से एक हफ्ते के लिए ऑड-ईवन फॉर्मूला लागू करने का फैसला लिया गया। प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली सरकार गैर जरूरी ​​​​​​कंस्ट्रक्शन, BS-3 कैटेगरी वाले पेट्रोल और BS-4 कैटेगरी वाले डीजल वाहनों पर पहले ही रोक लगा चुकी है। वहीं 5वीं तक के स्कूलों को 10 नवंबर तक बंद करने का आदेश दिया गया था। बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली में GRAP का चौथा स्टेज लागू कर दिया गया है। इसके तहत कॉमर्शियल गाड़ियों की एंट्री पर रोक लग गई है। सब्जी, फल, दवा जैसी जरूरी सामान की आपूर्ति करने वाले, CNG और इलेक्ट्रिक ट्रकों को छोड़कर बाकी ट्रकों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया गया है।

कब लगाया जाता GRAP-IV

बता दें कि किसी जगह पर GRAP-IV तब लगाया जाता है, जब वहां का AQI लास्ट स्टेज यानी 450-500 के बीच पहुंच जाता है। दिल्ली में GRAP-IV लागू होने के साथ ही GRAP-I, II और III के नियम भी लागू रहेंगे। इनके तहत गैर-जूरी कंस्ट्रक्शन वर्क, BS-3 कैटेगरी वाले पेट्रोल और BS-4 कैटेगरी वाले डीजल चार पहिया वाहनों पर बैन लगाया जाता है।

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बना

दिल्ली दुनिया का सबसे प्रदूषित शहर बन गया है। स्विस ग्रुप IQAir के वर्ल्ड एयर क्वालिटी इंडेक्स में दुनिया के 10 सबसे प्रदूषित शहरों में भारत के तीन शहर शामिल हैं। इनमें दिल्ली टॉप पर है, जबकि कोलकाता पांचवें और मुंबई छठे नंबर पर है। पाकिस्तान का लाहौर शहर दूसरे नंबर पर है।

दमकल की गाड़ियां पेड़ों पर कर रही पानी का छिड़काव

इधर, प्रदूषण को कंट्रोल में करने के लिए फायर डिपार्टमेंट की 12 गाड़ियों को सड़क किनारे पेड़ों पर पानी का छिड़काव करने के लिए लगाया गया है। सुबह से लेकर शाम तक दमकल कर्मी ज्यादा प्रदूषण वाले इलाके में पानी का छिड़काव कर रहे हैं। इससे पहले जल बोर्ड और एमसीडी के टैंकर भी जानलेवा प्रदूषण को कम करने के काम में पहले से लगे हुए थे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।