Sunday, 13 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Roald Dahl: कैसे एक युद्ध पायलट बना बच्चों की दुनिया का मशहूर कहानीकार? 110वीं जयंती पर जानिए उनके जीवन की पूरी कहानी पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा Roald Dahl: कैसे एक युद्ध पायलट बना बच्चों की दुनिया का मशहूर कहानीकार? 110वीं जयंती पर जानिए उनके जीवन की पूरी कहानी पूर्वोत्तर भारत के विकास पर HRDS India और Arcadis का फोकस, 1 अरब यूरो कार्यक्रम की संभावना US Open 2026: एलेना रिबाकिना ने रचा इतिहास! सबालेंका को हराकर पहली बार जीता यूएस ओपन रंगपुरी की झुग्गी बस्ती में बेटियों की शिक्षा को नई उड़ान दे रहा उत्थान एजुकेशन सेंटर ग्लोबल पॉप स्टार ‘लेडी गागा’ बनीं मां, मंगेतर माइकल पोलान्स्की के साथ पहले बच्चे का किया स्वागत US Open 2026: टियाफो को हराकर पहली बार ग्रैंड स्लैम फाइनल में पहुंचे बेन शेल्टन, अब ज्वेरेव से होगा खिताबी मुकाबला आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा

दिल्ली दंगा : अदालत ने आगजनी और लूटपाट के आरोपी 6 लोगों को किया बरी

नई दिल्ली।

कड़कड़डूमा कोर्ट ने 2020 में उत्तर-पूर्वी दिल्ली में हुए दंगों के दौरान आगजनी और लूटपाट करने के आरोपी 6 लोगों को बरी कर दिया है। अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुलस्त्य प्रमाचला ने साहिल, दिनेश, टिंकू, संदीप, विकास कश्यप और सोनू के खिलाफ दायर मामले की सुनवाई करते हुए यह आदेश पारित किया। इन लोगों पर 2020 में 24 और 25 फरवरी की दरम्यानी रात में भागीरथी विहार में एक दुकान पर हमला करने और लूटपाट करने वाली दंगाई भीड़ में शामिल होने का आरोप था। उन पर उस भीड़ का हिस्सा होने का भी आरोप था, जिसने 24 फरवरी को रात 9 बजे के आसपास एक घर में आगजनी, हमला और लूटपाट की घटना को अंजाम दिया था।

न्यायाधीश ने कहा कि मुझे लगता है कि इस मामले में आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ लगाए गए आरोप साबित नहीं हुए हैं। इसलिए इस मामले में सभी आरोपी व्यक्तियों को इन सभी आरोपों से बरी किया जाता है। न्यायाधीश ने कहा कि एक कांस्टेबल और एक सहायक उप-निरीक्षक अभियोजन पक्ष के दो गवाह थे, जिन्होंने घटनाओं को देखने का दावा किया था। उन्होंने कहा कि यदि मैं इन दोनों गवाहों की गवाही की तुलना करूं, तो मुझे उनके बयानों में बड़ा अंतर नजर आता है। न्यायाधीश ने कहा कि ऐसे सबूतों को ध्यान में रखते हुए, यह माना जा सकता है कि ये दोनों घटनाएं दंगाई भीड़ के कारण हुई होंगी। उन्होंने कहा कि इस मामले में सबूत पर्याप्त नहीं हैं, क्योंकि पुलिस ने दंगों की विशिष्ट घटनाओं के आधार पर अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। गोकलपुरी पुलिस थाना पुलिस ने दो शिकायतों के आधार पर 6 आरोपियों के खिलाफ दंगा सहित भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) के विभिन्न प्रावधानों के तहत प्राथमिकी दर्ज की थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version