Sunday, 26 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल CJP Founder अभिजीत दीपके को टाइफाइड, बीमारी के बीच क्या जारी रह सकेगा आंदोनल? दिल्ली स्टूडेंट पार्लियामेंट में संसदीय बहसों के जरिए युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को दी नई मजबूती वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिंह को सफदरजंग अस्पताल एवं वीएमएमसी समिति में फिर मिली अहम जिम्मेदारी सारनाथ को UNESCO World Heritage Site का दर्जा, बुद्ध की पहली उपदेश स्थली को मिली वैश्विक पहचान ई-रिक्शा चलाने वाले Jhandu Kumar ने रचा इतिहास, Commonwealth Games 2026 में भारत को दिलाया पहला मेडल सीरिया पहुंचे António Guterres, 2009 के बाद संयुक्त राष्ट्र के किसी भी महासचिव का पहला दौरा Dharmendra Pradhan Resigns: धर्मेंद्र प्रधान ने दिया शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा, CJP के NEET विवाद पर आंदोलन के बीच बड़ा राजनीतिक फैसला Flipkart की Food Delivery में एंट्री! Swiggy-Zomato के सामने खड़ी हुई नई चुनौती, समझे पूरा खेल CJP Founder अभिजीत दीपके को टाइफाइड, बीमारी के बीच क्या जारी रह सकेगा आंदोनल? दिल्ली स्टूडेंट पार्लियामेंट में संसदीय बहसों के जरिए युवाओं ने लोकतांत्रिक मूल्यों को दी नई मजबूती

दिल्ली के एसीपी के बेटे का शव हरियाणा में नहर से बरामद, पकड़ा गया मुख्य आरोपी

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने सहायक पुलिस आयुक्त (एसीपी) के बेटे का शव बरामद कर लिया और मुख्य आरोपी विकास भारद्वाज को भी गिरफ्तार कर लिया है। एसीपी के बेटे को वित्तीय विवाद को लेकर उसके दो दोस्तों ने हरियाणा की एक नहर में कथित तौर पर धक्का दे दिया था। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों ने एक शादी से लौटते वक्त एसीपी के बेटे को नहर में धक्का दे दिया था।

आरोपियों में से एक तीस हजारी अदालत में एक वकील के साथ क्लर्क के तौर पर काम करता है। 26 वर्षीय मृतक लक्ष्य चौहान अपने दो दोस्तों विकास भारद्वाज और अभिषेक के साथ बीते सोमवार को हरियाणा के सोनीपत में एक विवाह समारोह में शामिल होने गया था। जब वह अगले दिन घर नहीं लौटा, तो उसके पिता एसीपी यशपाल सिंह ने गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। यशपाल सिंह बाहरी-उत्तरी दिल्ली के एसीपी (अभियान) के रूप में तैनात हैं। पुलिस ने बताया कि पुलिस को जांच के दौरान कुछ गड़बड़ी का संदेह हुआ, जिसके बाद शिकायत को अपहरण की प्राथमिकी में बदल दिया गया। इस पूरी घटना का तब पर्दाफाश हुआ, जब नरेला में रहने वाले 19 वर्षीय अभिषेक को गिरफ्तार किया गया और उससे पूछताछ की गई, जिसके बाद पुलिस ने प्राथमिकी में भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) जोड़ी। पहले समयपुर बादली पुलिस थाने में अपहरण का मामला दर्ज किया गया था।

पुलिस उपायुक्त (बाहरी उत्तर) रवि कुमार सिंह ने कहा, ‘‘अभिषेक को पकड़ा गया और पूछताछ करने पर यह पता चला कि 22 जनवरी (सोमवार) की दोपहर को वकील के कर्मचारी ने उससे संपर्क किया और भिवानी में एक शादी समारोह में उसके साथ चलने को कहा। विकास ने अभिषेक को बताया था कि तीस हजारी अदालत में कानून की प्रैक्टिस करने वाले लक्ष्य ने उससे पैसे उधार लिए थे और जब उसने लक्ष्य से पैसे लौटाने के लिए कहा तो उसने उसके साथ दुर्व्यवहार किया। इसके बाद दोनों ने लक्ष्य को खत्म करने की साजिश रची और उसे हरियाणा की मुनक नहर में धक्का देने का फैसला किया।

डीसीपी ने बताया, ‘‘वे सोमवार दोपहर को मुकरबा चौक से चले जहां लक्ष्य एक कार में अभिषेक से मिला। अभिषेक कार में लक्ष्य के साथ बैठा था और बाद में विकास भी उनके साथ आ गया। देर रात तक वे भिवानी में एक शादी समारोह में पहुंचे और देर रात 12 बजे वहां से रवाना हुए। वे पानीपत में रुके, जहां तीनों थोड़ा आराम करने के लिए कार से बाहर निकले। इस मौके का फायदा उठाते हुए अभिषेक और विकास ने लक्ष्य को कथित तौर पर नहर में धक्का दे दिया और कार में बैठकर फरार हो गए। डीसीपी ने बताया कि मुख्य आरोपी विकास को रविवार को गिरफ्तार किया गया और अपराध में इस्तेमाल कार भी बरामद कर ली गई है। उन्होंने कहा कि हरियाणा में समालखा के समीप नहर से शव बरामद किया गया है। पुलिस ने बताया कि अभिषेक की तीन दिन की पुलिस रिमांड ली गई है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version