दिल्ली में दरिंदगी के बाद लड़की को मेट्रो स्टेशन के पास फेंका

नई दिल्ली।

दक्षिणी दिल्ली में एक लड़की के साथ दुष्कर्म करने की घटना सामने आई है। वारदात को उसके दोस्त ने किया है। पुलिस ने बुधवार को बताया कि सागरपुर इलाके में एक लड़की के साथ उसके दोस्त ने कथित तौर पर दुष्कर्म किया और फिर उसकी पिटाई भी की।

पिटाई करके लड़की को फेंका

पुलिस ने बताया कि पिटाई के बाद लड़की को डाबरी मेट्रो स्टेशन के पास फेंक दिया। फिलहाल पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी लड़के को पकड़ लिया है। उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। बताया गया कि दोनों की मुलाकात सोशल मीडिया के जरिए हुई थी। पुलिस के मुताबिक पीड़िता एक कोचिंग क्लास गई थी। उसके बाद अपने एक दोस्त से मिलने गई थी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि हमें पता चला कि उसने अपने सोशल मीडिया मित्र से मिलने का फैसला किया। इसके बाद उसके साथ दुष्कर्म किया गया। आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Exit mobile version