Thursday, 17 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन के पुस्तक विमोचन समारोह में शामिल

थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर होगी रिलीज

फिल्म का फर्स्ट लुक दिल्ली की लवकुश रामलीला में किया गया जारी

नई दिल्ली।

स्टार स्टुडियोज़ और सिने 1 स्टुडियोज की जबरदस्त धमाकेदार थ्रिलर फिल्म ‘अपूर्वा’ 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज होने जा रही है। निर्देशक निखिल नागेश भट द्वारा निर्देशित इस फिल्म में तारा सुतारिया, अभिषेक बैनर्जी और राजपाल यादव जैसे बेहतरीन कलाकार हैं, जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक बनकर इस वर्ष की चुनिंदा पावरफुल कहानियों में से एक को परदे पर दिखाने के लिए एक साथ आ रहे हैं।

हाल ही में इस फिल्म की टीम ने दिल्ली के लाल किला मैदान में चल रही लव कुश रामलीला में भारी संख्या में आए जनमानस के साथ काफी धूमधाम से फिल्म का दिलचस्प फर्स्ट लुक जारी किया और साथ ही रिलीज डेट की भी घोषणा की। गौरतलब है कि यह पहला मौका है जब किसी भारतीय फिल्म का फर्स्ट लुक इस तरह लॉन्च किया गया है।

‘अपूर्वा’ एक साधारण लड़की की असाधारण कहानी है, जो अजीब-ओ-गरीब परिस्थितियों का सामना करते हुए जिंदा रहने के लिए कुछ भी कर गुजरती है। इस फिल्म की कहानी भारत के सबसे खतरनाक बीहड़ों में से एक चम्बल की है। इस जबरदस्त थ्रिलर फिल्म को प्रस्तुत करने के लिए भारत के नामी तथा प्रमुख क्रिएटिव पावरहाउसेज एक साथ आ रहे हैं।

इस सन्दर्भ में फिल्म में ‘अपूर्वा’ का किरदार निभा रहीं तारा सुतारिया कहती हैं, ”यह एक साधारण लड़की की पावरफुल और रोमांचकारी कहानी है। वो अपने अंदर छुपी शक्ति, बुद्धिमत्ता, विवेक और साहस के बल पर एक ऐसी यात्रा को अंजाम देती है, जो दर्शकों को अपनी सीट से बांधे रखेगी। मैं समझती हूं कि यह मेरे लिए एक ऐसा किरदार है, जो किसी भी कलाकार की जिंदगी में सिर्फ एक बार आता है और मैं शिद्दत से उस घड़ी का इंतजार कर रही हूं,जब दर्शक मेरी इस फिल्म को देखें और सराहें। हम अपने दर्शकों के लिए जल्द ही ‘अपूर्वा’ का ट्रेलर भी लॉन्च करने वाले हैं। सच कहूं तो 15 नवम्बर को डिज़्नी+हॉटस्टार पर रिलीज़ होने जा रही ‘अपूर्वा’ के लिए बेहद उत्साहित हूं।”

इस कड़ी में अभिषेक बैनर्जी ने अपनी बात रखते हुआ कहा, ”अपूर्वा’ में मेरे द्वारा निभाया गया किरदार मेरे अब तक के सभी किरदारों से काफी अलग होने के साथ साथ सबसे खतरनाक और डरावने किरदारों में से एक है। जब पहली बार मुझे इसकी कहानी सुनाई गई तभी इसके पावरफुल स्क्रिप्ट ने मेरा मन मोह लिया। मुझसे इंतजार ही नहीं हो रहा कि कब दर्शक इसका ट्रेलर देखें, जिसे जल्द ही लॉन्च किया जाने वाला है।”

‘अपूर्वा’ में जिनके नाटकीय लुक ने सबसे ज़्यादा दिलचस्पी जगाई है, वह हैं दर्शकों के चहेते राजपाल यादव, जो कहते हैं, “‘अपूर्वा’ में मुझे दर्शक न सिर्फ अलग बल्कि एक असामान्य अवतार में भी देखेंगे, जो जल्द ही हमारे ट्रेलर लॉन्च होने पर दर्शकों के सामने आएगा।”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version