Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है

ड्राइवर ने ब्रेक की जगह दबाया एक्सीलेटर, मथुरा में पटरी से उतर प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई ट्रेन

नई दिल्ली।

यूपी के मथुरा में बीती रात रेलवे स्टेशन पर एक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर चढ़ गई। गनीमत रही कि इस दौरान कोई चपेट में नहीं आया। जब ये घटना हुई, उस समय सभी सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं और ट्रेन को बंद कर तय स्थान पर खड़ा किया जाना था। उस दौरान ही ड्राइवर से ट्रेन की ब्रेक की जगह एक्सीलेटर दब गया और ट्रेन प्लेटफॉर्म पर जा चढ़ी।

जानकारी के अनुसार करीब दस बजे शटल (लोकल) ट्रेन नई दिल्ली से मथुरा पहुंची थी। यहां सवारियां ट्रेन से उतर चुकी थीं। इसके बाद ट्रेन को शटरिंग (बंद) कर खड़ा करना था। बताया जा रहा है कि चालक को ट्रेन रोकने के लिए ब्रेक लगाने थे, लेकिन एक्सीलेटर दब गया। इसके बाद ट्रेन अवरोधक को तोड़कर स्टेशन के ऊपर चढ़ गई। यह मानवीय भूल थी या टेक्निकल मिस्टेक, अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। इस घटना को लेकर रेलवे प्रशासन का कोई भी अधिकारी कैमरे के सामने कुछ भी बोलने का तैयार नहीं है।

घटना की वजह से अप-लाइन पर ट्रेनें हुईं प्रभावित

मथुरा रेलवे स्टेशन के निदेशक एसके श्रीवास्तव ने कहा कि ‘ट्रेन शकूर बस्ती से आ रही थी। सभी यात्री ट्रेन से उतर गए थे। स्टेशन निदेशक का कहना है कि प्लेटफॉर्म पर ट्रेन कैसे चढ़ गई, घटना की जांच-पड़ताल की जा रही है। घटना की वजह से अप-लाइन पर कुछ ट्रेनें प्रभावित हुई हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version