Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत Tata iPhone Factory Accident: तमिलनाडु में टाटा के प्लांट में जहरीली गैस से 3 कर्मचारियों की मौत, जांच के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था Booker Prize 2026: 81 साल के M. John Harrison ने रचा इतिहास, बने पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत Tata iPhone Factory Accident: तमिलनाडु में टाटा के प्लांट में जहरीली गैस से 3 कर्मचारियों की मौत, जांच के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था Booker Prize 2026: 81 साल के M. John Harrison ने रचा इतिहास, बने पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक

दिल्ली में कल से शुरू होगा बारिश का नया स्पेल, अगले पांच दिन बरसेंगे बादल

फाइल फोटो

नई दिल्ली।

देश की राजधानी नई दिल्ली में बीते वीकेंड से मौसम का मिजाज बदला हुआ है। उमसभरी गर्मी के बीच शनिवार को हुई बारिश लोगों के लिए राहत लेकर आई। रविवार को भी नई दिल्ली का मौसम सुहावना रहा और सोमवार को दिल्ली के कुछ इलाकों में बूंदाबांदी की गतिविधियां देखने को मिलीं। वहीं, आज के मौसम की बात करें तो नई दिल्ली में आज, 12 सितंबर को भी मौसम सुहावना रहेगा।

कल से दिल्ली में बारिश का नया स्पेल

मौसम विभाग (आईएमडी) के मुताबिक नई दिल्ली में कल यानी 13 सितंबर से बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। कल यानी बुधवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 36 डिग्री रहने की उम्मीद है। वहीं, नई दिल्ली में कल बादलों का डेरा रहेगा और हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। जबकि गुरुवार को नई दिल्ली में न्यूनतम तापमान 27 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहेगा। आईएमडी के पूर्वानुमान के मुताबिक गुरुवार को भी नई दिल्ली में बूंदाबांदी या हल्की बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। शुक्रवार को भी नई दिल्ली में हल्की बारिश हो सकती है। अगर तापमान की बात करें तो इस दिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है।

वीकेंड पर कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक, शनिवार को नई दिल्ली में हल्की बारिश या बूंदाबांदी देखने को मिल सकती है। वहीं, इस दिन न्यूनतम तापमान 26 और अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। रविवार की बात करें तो न्यूनतम तापमान 25 और अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान लगाया गया है। इसके अलावा रविवार को गरज के साथ बारिश की तीव्रता में बढ़त देखी जा सकती है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version