Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता? Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ के डॉ. एलन ग्रांट नहीं रहे, 78 वर्ष की उम्र में अभिनेता सैम नील का निधन Haryana Horror: हरियाणा के नूंह में SIR फॉर्म भरकर लौट रही विधवा से कथित गैंगरेप, 4 के खिलाफ मामला दर्ज GTA Vice City: 90 के दशक में बच्चों का पहला डिजिटल प्यार, जिसने वीडियो गेम्स की दुनिया में नई क्रांति ला दी दिल्ली में भारत टेक्स 2026 का आगाज, 127 देशों ने दर्ज कराई भागीदारी Viral Video: ‘हनीमून एक्सप्रेस’ से चलती ट्रेन में पूजा तक… क्या भारतीय रेलवे बन रहा है निजी समारोहों का मंच? 4 साल में AC कोच से गायब हुए 1.27 करोड़ बेडरोल आइटम, ठेकेदारों को  ₹104 करोड़ का नुकसान! लगातार दूसरी बार विंबलडन चैंपियन बने यानिक सिनर, ज़्वेरेव को हराकर रचा इतिहास 2030 FIFA World Cup में 64 टीमें! क्या भारत के लिए खुलेगा विश्व कप का रास्ता?

एशियन गेम्स: क्रिकेट में छोरियों ने भारत को दिलाया दूसरा गोल्ड, फाइनल में श्रीलंका को 19 रन से हराया

नई दिल्ली।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 19वें एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीत लिया है। 25 सितंबर (सोमवार) को हांगझू के पिंगफेंग कैम्पस क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को 19 रनों से हरा दिया। इस मैच में 117 रनों का टारगेट का पीछा करते हुए श्रीलंकाई टीम 8 विकेट पर 97 रन ही बना सकी। महिला क्रिकेट को पहली बार एशियन गेम्स में शामिल किया गया है, भारत ने पहले ही प्रयास में गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रच दिया है।

इस मैच में भारत ने टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया था और भारतीय टीम 20 ओवर में 7 विकेट पर 116 रन ही बना सकी। भारतीय टीम की ओर से स्मिति मंधाना 46 रन और जेमिमा रोड्रिग्स 42 रन ने दूसरे विकेट के लिए 80 रनों की साझेदारी कर टीम को एक मजबूत आधार दिया था लेकिन मंधाना के आउट होने के बाद ऋचा घोष 9 रन, हरमनप्रीत कौर 2 रन और पूजा वस्त्राकर 2 रन बनाकर आउट होने से टीम लड़खड़ा गई और बड़ा स्कोर खड़ा नहीं कर सकी। इस लक्ष्य का पीछा करते श्रीलंका की भी शुरूआत अच्छी नहीं रही और 14 रन पर 3 विकेट गंवा दिए। भारत की ओर से यह तीनों विकेट टिटास साधू ने लिए। श्रीलंका की ओर से हसिनी परेरा ने आक्रामक शॉट्स लगाकर श्रीलंका को 50 के पार पहुंचाया लेकिन राजेश्वरी गायकवाड़ ने परेरा की तूफानी पारी का अंत कर दिया। परेरा ने 22 गेंद पर 25 रन बनाए। इसके बाद श्रीलंका टीम रन गति को तेज करने में नाकाम रहीं और 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 97 रन ही बना सकी। भारत की ओर से टिटास साधू के 3 विकेट के अलावा राजेश्वरी गायकवाड़ ने 2 विकेट लिए। जबकि दीप्ति शर्मा, देविका वैध और पूजा वस्त्राकर ने 1-1 विकेट हासिल किए। जबकि एक अन्य मैच में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर ब्रॉन्ज मेडल जीता।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।