Monday, 12 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम हेडलाएनएसईएफआई ने इंद्रायणी मुले को व्यापार एवं अंतरराष्ट्रीय संबंधों का सलाहकार बनायाइन वैश्विक सहमति से भारत के नियमों तक शंघाई मास्टर्स में बड़ा उलटफेर, कार्लोस अल्कराज को जिजू बर्ग्स ने हराया! साल के अंत में नंबर-1 बनने का मौका भी गंवाया सुनील भारती मित्तल को मिलेगा फ्रांस का सर्वोच्च नागरिक सम्मान, जानिए भारत-फ्रांस संबंधों में क्या है उनका योगदान Flipkart Sale: iPhone 17 Pro पर 55 हजार तक की बचत का मौका, जानें बैंक और एक्सचेंज ऑफर की पूरी डिटेल जंतर-मंतर अब नहीं रहेगा प्रदर्शन स्थल! दिल्ली पुलिस ने बताए तीन वैकल्पिक स्थान, फैसले पर हाईकोर्ट में सुनवाई कल CJI ने किया मुलाकात से इनकार, सुप्रीम कोर्ट की ओर विपक्ष ने निकाला मार्च, ‘वोट चोरी’ के आरोपों पर बढ़ा सियासी टकराव गीतांजलि अरोड़ा ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर चमकाया भारत का नाम, दो खिताब किए अपने नाम

एनडीएमसी ने पार्किंग शुल्क बढ़ाने का आदेश 30 अप्रैल तक बढ़ाया, पहले 31 जनवरी तक लागू था आदेश

नई दिल्ली।

एनडीएमसी ने निजी वाहनों के प्रयोग में कमी लाने को लेकर पार्किंग शुल्क बढ़ाने का आदेश अब 30 अप्रैल तक बढ़ा दिया है। पहलेइसे 31 जनवरी तक लागू रहने की बात कही थी। अधिकारियों ने बताया कि नगर निकाय ने दिल्ली में लागू ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (ग्रेप II) प्रतिबंधों के मद्देनजर यह निर्णय लिया है।

39 साइटों पर पार्किंग शुल्क किया था दोगुना

पिछले साल नवंबर में एनडीएमसी द्वारा प्रबंधित 39 साइटों पर पार्किंग शुल्क दोगुना कर दिया था। इसके बाद पार्किंग ठेकेदारों द्वारा प्रबंधित शेष 91 साइटों के लिए शुल्क दोगुना कर दिया गया। एक अधिकारी के मुताबिक, बढ़ी हुई दरें 31 जनवरी तक लागू रहने वाली थीं, लेकिन अब 30 अप्रैल तक या वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग द्वारा ग्रेप IIआदेश वापस लेने तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेंगी।

ग्रेप के चरण दो के तहत स्थिति की गंभीरता के अनुसार राजधानी और उसके आसपास होटल, रेस्तरां और खुले भोजनालयों और डीजल जनरेटर में आवश्यक सेवाओं को छोड़कर कोयले और जलाऊ लकड़ी के उपयोग पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

ग्रेप को दिल्ली में प्रतिकूल वायु गुणवत्ता के चार चरणों के अंतर्गत बांटा गया है। ‘खराब’ वायु गुणवत्ता (AQI 201-300) के मामले में स्टेज एक, ‘बहुत खराब’ वायु गुणवत्ता (AQI 301-400) के लिए स्टेज दो, ‘गंभीर’ वायु गुणवत्ता के लिए स्टेज तीन (AQI 401-450) और स्टेज चार ‘गंभीर प्लस’ (AQI 450 से अधिक) के लिए है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।