Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

अयोध्या में 18 अगस्त को बड़ा रोज़गार मेला, 100 से अधिक कंपनियों की होगी भागीदारी

अयोध्या में होने वाले रोज़गार मेले का उद्देश्य 50,000 से अधिक खाली पदों को भरना है। इसमें विभिन्न क्षेत्रों की 100 से अधिक कंपनियाँ हिस्सा लेंगी। अडाणी ग्रुप, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, फ्लिपकार्ट, होंडा, एक्सेंचर, लावा, नोकिया और सुजुकी जैसी प्रमुख कंपनियाँ भी इस मेले में भाग लेंगी।

यूपी सरकार के मिशन रोज़गार के तहत अब रामनगरी अयोध्या में ‘रोज़गार मेला’ आयोजित किया जाएगा। 18 अगस्त को मुख्यमंत्री अयोध्या में इस मेले का उद्घाटन करेंगे, जिसमें 100 से अधिक कंपनियाँ भाग लेंगी। इस मेले का उद्देश्य 50,000 से अधिक युवाओं को रोज़गार प्रदान करना है। यह यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 15 दिनों में तीसरा अयोध्या दौरा होगा।

15 दिनों में तीसरी बार अयोध्या जाएंगे योगी

मिशन रोज़गार के अंतर्गत यूपी सरकार ने अब रामनगरी अयोध्या में युवाओं को सीधे रोजगार देने की पहल की है। 18 अगस्त को अयोध्या के कुमारगंज स्थित आचार्य नरेंद्र देव कृषि विश्वविद्यालय में एक भव्य रोज़गार मेले का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे और उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री युवाओं से सीधा संवाद करेंगे।

यह रोज़गार मेला उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन द्वारा आयोजित किया जाएगा, जिसमें 50,000 से अधिक रिक्तियों को भरने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें 100 से अधिक कंपनियाँ, जैसे अडाणी ग्रूप, टाटा मोटर्स, बजाज ऑटो, फ्लिपकार्ट, होंडा, एक्सेंचर, लावा, नोकिया, और सुजुकी शामिल होंगी। उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन और ITI से प्रशिक्षित छात्रों के साथ अन्य युवा भी इस मेले में शामिल होंगे। इसके अलावा, 17 अगस्त को अंबेडकरनगर में भी रोज़गार मेला आयोजित किया जाएगा, जिसमें 46 कंपनियाँ भाग लेंगी और 21,000 पदों को भरने का लक्ष्य रहेगा। इस तरह 17-18 अगस्त को बड़ी संख्या में युवाओं को वॉक-इन इंटरव्यू के माध्यम से रोजगार प्रदान किया जाएगा।

9 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी और 2 करोड़ युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार देने का दावा

यूपी सरकार के अनुसार, पिछले साढ़े सात सालों में सरकारी नौकरी के साथ-साथ निजी कंपनियों में भी युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान किए गए हैं। बड़े रोज़गार मेलों के अलावा हर जिले में रोजगार मेलों के माध्यम से युवाओं को निजी कंपनियों में नियोजित किया गया है। पिछले साढ़े सात सालों में 6.5 लाख से अधिक सरकारी और संविदा के माध्यम से 3.5 लाख युवाओं को नौकरी दी गई है, जबकि लगभग 2 करोड़ युवाओं को निजी और एमएसएमई के तहत रोजगार उपलब्ध कराया गया है।

ये भी पढ़ें :- फिल्म की रिलीज के बाद मुखातिब हुए ‘स्त्री 2’ फिल्म के कलाकार

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।