Sunday, 15 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Sachin Tendulkar International Debut: जब वसीम-वकार के सामने उतरे 16 साल के सचिन, 37 साल पहले शुरू हुआ मास्टर ब्लास्टर का अद्‌भुत सफर छठ महापर्व 2026: पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं IITF 2026: हेमंत सोरेन ने किया झारखंड के पलाश मार्ट का उद्घाटन IITF 2026 में बिहार पवेलियन बना लोककला और हस्तशिल्प का आकर्षण AIIMS Delhi: भारत में पहली बार हुई ओपन फीटल सर्जरी, गर्भ में ही की गई 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की सर्जरी GTA 6: कहीं बैन तो कहीं डाउनलोड का रास्ता बंद! 9 ऐसे देश जहां GTA VI खेलना होगा मुश्किल, जानें प्रतिबंध की वजह FAA Ground Stop: घंटों तक रुके रहे अमेरिका में देशभर के विमान, 15 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रहीं प्रभावित; जानें क्या थी वजह Children’s Day 2026: बाल दिवस पर जानिए भारत के 7 ऐसे बच्चों की कहानी, जो छोटी सी उम्र में बने समाज के बड़े चेंजमेकर Sachin Tendulkar International Debut: जब वसीम-वकार के सामने उतरे 16 साल के सचिन, 37 साल पहले शुरू हुआ मास्टर ब्लास्टर का अद्‌भुत सफर छठ महापर्व 2026: पारुल सिंह और राकेश कुमार सिंह ने दी शुभकामनाएं IITF 2026: हेमंत सोरेन ने किया झारखंड के पलाश मार्ट का उद्घाटन IITF 2026 में बिहार पवेलियन बना लोककला और हस्तशिल्प का आकर्षण AIIMS Delhi: भारत में पहली बार हुई ओपन फीटल सर्जरी, गर्भ में ही की गई 25 सप्ताह के शिशु की रीढ़ की सर्जरी GTA 6: कहीं बैन तो कहीं डाउनलोड का रास्ता बंद! 9 ऐसे देश जहां GTA VI खेलना होगा मुश्किल, जानें प्रतिबंध की वजह FAA Ground Stop: घंटों तक रुके रहे अमेरिका में देशभर के विमान, 15 हजार से ज्यादा फ्लाइट्स रहीं प्रभावित; जानें क्या थी वजह Children’s Day 2026: बाल दिवस पर जानिए भारत के 7 ऐसे बच्चों की कहानी, जो छोटी सी उम्र में बने समाज के बड़े चेंजमेकर

सार्वजनिक पार्कों में स्थाई रूप से रैनबसेरों पर लगी रोक, दिल्ली हाईकोर्ट ने जारी किया आदेश

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने कहा कि रैन बसेरे सार्वजनिक पार्क में स्थायी रूप से संचालित नहीं हो सकते हैं। हाईकोर्ट ने दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) से कहा कि वह दिल्ली शहरी आश्रय सुधार बोर्ड (डीयूएसआईबी) से जामा मस्जिद के पास उर्दू पार्क में कब्जा की गई जगह को खाली करने के लिए कहे। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश मनमोहन की अध्यक्षता वाली पीठ ने कहा कि सार्वजनिक पार्क में रैन बसेरा सिर्फ ‘अस्थायी’ हो सकता है, अन्यथा सारा हरित क्षेत्र नष्ट हो जाएगा।

पीठ ने एमसीडी के वकील से कहा कि उन्हें बताएं कि आपने इसे सीमित समय के लिए दिया है। उन्हें बताएं कि उन्हें वैकल्पिक स्थान ढूंढ़ना होगा। वे सार्वजनिक पार्क पर कब्जा नहीं कर सकते हैं। उन्हें रैन बसेरा खाली करने के लिए लिखें। उन्हें बताएं कि आपको हरे-भरे स्थान की आवश्यकता है। पीठ में न्यायमूर्ति मिनी पुष्करणा भी रहे। हाईकोर्ट पुरानी दिल्ली में जामा मस्जिद के आसपास सार्वजनिक पार्कों में अतिक्रमण पर मोहम्मद अर्सलान की याचिका पर सुनवाई कर रहा था। अदालत ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 10 अप्रैल 2024 के लिए सूचीबद्ध किया हैं।

अस्थाई रूप से नहीं बनेंगे रैनबसेरे

ठंड के इस मौसम में रैन बसेरों की अहमियत ज्यादा देखने को मिल रही है। दिल्ली के जामा मस्जिद के पास उर्दू पार्क में अस्थाई रूप से रैन बसेरे बनाए गए हैं। इसी मामले को लेकर कोर्ट में सुनवाई हुई थी। जिसकी सुनवाई पर हाईकोर्ट ने ये फैसला सुनाया है। साथ ही वर्तमान में बने रैन बसेरों को हटाने के लिए भी हाईकोर्ट ने आगे की कार्रवाई के आदेश दिए हैं। इसके लिए हाईकोर्ट ने एमसीडी को आदेश भी जारी कर दिए हैं। साथ ही रैन बसेरों में बसे लोगों के लिए कुछ और इंतजाम करने के लिए भी कहा गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।