Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी

रिटायरमेंट से पहले दिल्ली हाईकोर्ट की जज ने बनाया रिकॉर्ड, एक दिन में सुना दिए 65 फैसले

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट की जज जस्टिस मुक्ता गुप्ता ने अपने रिटायरमेंट से एक दिन पहले 65 फैसले सुना एक रिकॉर्ड कायम कर दिया है। इन फैसलों में 12 साल के बच्चे के अपहरण और हत्या के मामले में दोषी युवक की मौत की सजा को कम करके 20 साल कैद में तब्दील करना अहम है। हाल ही में जस्टिस मुक्ता की अगुवाई वाली बेंच ने दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी ठहराए गए दो लोगों को बिना किसी छूट के 20 साल कैद की सजा सुनाई थी। हाईकोर्ट में जस्टिस के तौर पर 14 साल के लंबे कार्यकाल के बाद वह मंगलवार को सेवानिवृत्त हो गईं।

सोमवार के लिए होईकोर्ट की वाद सूची, ने उस समय हलचल पैदा कर दी जब वकीलों, वादियों और अदालत पर नजर रखने वालों ने उनके द्वारा सुनाए जाने वाले 65 फैसलों की सूची देखी। चूंकि इस समय अदालत वेकेशन पर है, इसलिए केवल निर्दिष्ट पीठ ही निश्चित दिनों पर सुनवाई कर रही हैं। जिसके चलते ज्यादातर अत्यावश्यक मामलों की सुनवाई हो रही है और शायद ही कोई फैसला सुनाया जा रहा है। हालांकि जस्टिस गुप्ता की पीठ वाले वकीलों और वादियों के लिए सोमवार का दिन काफी व्यस्त रहा।

सबसे पहले जस्टिस मुक्ता और जस्टिस अनीश दयाल की पीठ ने फिरौती के लिए अपहरण और 12 साल के बच्चे की हत्या करने के मामले में दोषी व्यक्ति को दी गई मौत की सजा को 20 साल तक बिना किसी छूट के आजीवन कारावास में बदल दिया। फैसला सुनाते हुए जस्टिस गुप्ता ने कहा कि अपराध को दुर्लभ से दुर्लभतम नहीं माना जा सकता क्योंकि हत्या पूर्व नियोजित नहीं थी। इस बात की तरफ भी ध्यान दिया गया कि कैदी में सुधार की संभावना है।

इस महीने की शुरुआत में, हाईकोर्ट के छुट्टियों पर जाने से पहले, जस्टिस गुप्ता ने अपनी फेयरवेल स्पीच में इस बात पर जोर दिया था कि जब न्यायाधीश राहत देते हैं तो वे दान नहीं करते हैं और यह वादी का अधिकार है जिसे अदालत द्वारा मान्यता दी जाती है। जस्टिस गुप्ता को 23 अक्तूबर 2009 को हाईकोर्ट में अतिरिक्त न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया था और 29 मई 2014 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्ति की पुष्टि की गई थी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।