Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो INDIA ब्लॉक की EC पर बड़ी रणनीति, CEC ज्ञानेश कुमार के खिलाफ 6 अक्टूबर को चुनाव आयोग तक मार्च MERI में छात्रों के लिए साइबर क्राइम और नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम 657 करोड़ के बैंक घोटाले में ‘लव एंगल’ का हुआ खुलासा! डांसर को हर महीने 10 लाख रुपये और विदेश यात्राएं कराता था शाखा प्रबंधक

यूनिवर्सल बॉस का छक्कों का रिकॉर्ड तोड़ने में मैने उन्हीं से ली प्रेरणा: रोहित शर्मा

कहा-वह भी खुश होंगे कि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही विश्व रिकॉर्ड

नई दिल्ली।

रोहित शर्मा ने बीसीसीआई की ओर से पोस्ट किए गए एक वीडियो में कहा, ‘यूनिवर्सल बॉस तो यूनिवर्सल बॉस है। मैंने उनसे ही प्रेरणा ली है। इतने साल हमने देखा है कि वह छक्के लगाने की मशीन हैं।’ उन्होंने कहा, ‘वह भी यही जर्सी (नंबर 45) पहनते हैं, मुझे यकीन है कि वह खुश होंगे क्योंकि 45 नंबर की जर्सी के नाम ही विश्व रिकॉर्ड है।’ 

बता दें कि रोहित शर्मा ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने का वेस्टइंडीज के पूर्व क्रिकेटर क्रिस गेल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। क्रिस गेल ने भी उन्हें बधाई दी है। रोहित शर्मा ने वर्ल्ड कप में बुधवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 81 बॉल में 131 रन की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उन्होंने 5 छक्के लगाए, इसके साथ ही उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट के तीनों प्रारूपों में 556 छक्के लगा लिए हैं। गेल का रिकॉर्ड तोड़ने के बाद भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने कहा कि उन्हें इस सफर में खुद ‘यूनिवर्सल बॉस’ से प्रेरणा ली है। रोहित ने 453 मैचों में 556 छक्के लगाए हैं जो गेल से अब तीन ज्यादा हैं। रोहित ने गेल से 30 मैच कम खेलकर उनको पीछे छोड़ा है। 

काबिलियत हासिल करने में लगी काफी मेहनत

रोहित ने कहा कि छक्के लगाने की काबिलियत हासिल करने में काफी मेहनत लगी है। जब मैंने खेलना शुरू किया तो कभी सोचा नहीं था कि छक्के लगा सकूंगा। इसके लिए काफी मेहनत की है और मुझे खुशी है कि वह रंग लाई। उन्होंने कहा, ‘मैं कभी संतुष्ट नहीं होता और मैं इस लय को कायम रखना चाहता हूं। मेरा फोकस उसी पर है। मेरे लिये यह खुशी का छोटा सा पल है। यह विश्व कप है जिसका प्रारूप अलग है। 9 लीग मैच , सेमीफाइनल और फिर फाइनल, हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि मैच दर मैच रणनीति बनाएं।’

बता दें कि भारत ने बुधवार को वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान को एकतरफा हरा दिया। इस जीत में कप्तान रोहित ने बेहद अहम भूमिका निभाई। रोहित ने शुरुआत से अफगान गेंदबाजों पर प्रहार किए और उन्होंने वर्ल्ड कप में भारत की ओर से सबसे तेज शतक लगाने का पूर्व भारतीय क्रिकेटर कपिल देव और सबसे ज्यादा शतक लगाने का क्रिकेट के भगवान सचिन तेंदुलकर का भी रिकॉर्ड भी तोड़ा। इसके अलावा वन डे में सबसे कम पारी (19) में 1 हजार रन पूरे करने के रिकॉर्ड की बराबरी की तो वन डे विश्वकप में किसी भारतीय द्वारा सर्वाधिक 28 छक्के और विश्व कप में शतक बनाने वाले सबसे उम्रदराज कप्तान 36 साल 164 दिन का रिकॉर्ड भी अपने नाम किया।  वहीं  रन चेज करते हुए सबसे अधिक 3 शतक लगाने का रिकॉर्ड भी अब उनके नाम है। जबकि  विराट ने भी वर्ल्ड कप में सबसे ज्यादा रन बनाने का सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा है। 

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।