Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया को मिले आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप 2025 की मेज़बानी के अधिकार

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया (एनआरएआई) को इंटरनेशनल शूटिंग स्पोर्ट फेडरेशन (आईएसएसएफ) जूनियर वर्ल्ड कप राइफल/पिस्टल/शॉटगन 2025 की मेज़बानी के अधिकार मिल गए हैं। यह देश में आयोजित होने वाली तीसरी प्रमुख आईएसएसएफ प्रतियोगिता होगी, इससे पहले 2023 में भोपाल में सीनियर वर्ल्ड कप और इस साल के अंत में आईएसएसएफ वर्ल्ड कप फाइनल का आयोजन हुआ था, जो भारत को शूटिंग खेल का एक महत्वपूर्ण स्थल बनाने में मदद करता है।

एनआरआई के अध्यक्ष श्री कालिकेश नारायण सिंह देव में कहा, “पिछले महीने रोम में आईएसएसएफ की कार्यकारी समिति की बैठक बहुत लाभकारी रही थी और सभी सदस्य संघों के साथ-साथ आईएसएसएफ के अध्यक्ष लुसियानो रोसी ने भी भारत में आयोजित प्रमुख अंतर्राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिताओं की तारीफ की थी और वैश्विक स्तर पर खेल को बढ़ावा देने में भारत की भूमिका को सराहा था। हमें तभी से एहसास हो गया था, लेकिन अब जब आधिकारिक पुष्टि मिल गई है, हम उत्साहित और प्रेरित हैं कि हम अपनी पूरी ताकत से इस आयोजन को सफल बनाएंगे। हम निश्चित रूप से भारत सरकार और खेल मंत्रालय के प्रति आभारी हैं जिन्होंने हमारे प्रयासों का समर्थन किया है ताकि हम खेल को हर संभव तरीके से बढ़ावा दे सकें।”

एनआरएआई के महासचिव श्री के. सुलतान सिंह ने आईएसएसएफ के पत्र के बारे में अधिक जानकारी देते हुए कहा, “आईएसएसएफ ने अपने पत्र में हमसे दो संभावित सुविधाजनक समय स्लॉटों की पुष्टि करने का अनुरोध किया है, एक सितंबर-अक्टूबर में और दूसरा अक्टूबर अंत-नवंबर की शुरुआत में। हम अपनी आंतरिक बैठक के बाद इसे जल्द से जल्द आईएसएसएफ के साथ साझा करेंगे, ताकि सदस्य संघ अपनी तैयारियां कर सकें। दुनिया के भविष्य के शीर्ष चैंपियन और शूटिंग के सितारे भारत में एक शानदार मुकाबले के लिए एकत्रित होंगे और हमें पूरा विश्वास है कि यह खेल को देश में और भी मजबूत करेगा।”

यह भारत में पिछले एक दशक में आयोजित होने वाली नौवीं शीर्ष स्तरीय शूटिंग चैंपियनशिप होगी, लेकिन यह पहला आईएसएसएफ जूनियर वर्ल्ड कप होगा। इससे पहले भारत में महाद्वीपीय चैंपियनशिप और छह आईएसएसएफ प्रतियोगिताओं का आयोजन हो चुका है, जिसमें दो वर्ल्ड कप फाइनल और चार सीनियर आईएसएसएफ वर्ल्ड कप शामिल हैं।

2025 में भारत की रेंजेस लगातार व्यस्त रहेंगी, क्योंकि इस साल पहली बार शूटिंग लीग ऑफ इंडिया (एसएलआई) का आयोजन भी पहले हाफ में किया जाएगा, इसके अलावा साल भर होने वाली नियमित राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं का भी आयोजन होगा, जो राष्ट्रीय प्रतियोगिता में समाप्त होगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।