Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी ‘हनुमान अंश’ की सफलता के बाद नीम करोली बाबा पर आएगी नई सीरीज, Sony TV और SonyLIV ने जारी किया पहला प्रोमो

न बाहुबली, न ही केजीएफ, और न ही जवान-पठान! एडवांस बुकिंग में सबसे आगे निकली साउथ की ये फिल्म

नई दिल्ली।

प्रभास स्टारर फिल्म बाहुलबली और यश स्टारर फिल्म केजीएफ फिल्म का जलवा भारत समेत पूरी दुनिया में देखने को मिला था इसके बाद शाहरुख खान की जवान ने भी विदेशों में खूब परचम लहराया।अब साउथ इंडिया का एक और सुपरस्टार विदेशों में अपनी चमक बिखेर रहा है। इस सुपरस्टार की फिल्म ने यूनाइटेड किंग्डम में एडवांस बुकिंग के मामले में सभी फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है। साउथ सुपरस्टार विजय की फिल्म लियो 19 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है। रिलीज से पहले ही इस फिल्म के कमाई के मामले में कई रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

एडवांस बुकिंग के मामले में तोड़े कई रिकॉर्ड

एडवांस बुकिंग के मामले में इस फिल्म के यूके में कमाल कर दिया है। मणिरत्नम की फिल्म पोन्नियन सेल्विन ने यूके में अब तक एडवांस बुकिंग के मामले में रिकॉर्ड बनाया था, लेकिन विजय की फिल्म लियो इस रिकॉर्ड को तोड़ अपना नाम टॉप सूची में शामिल कर लिया है। ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। तरण आदर्श के ट्वीट के मुताबिक ‘फिल्म लियो ने यूके में एडवांस बुकिंग के मामले में कमाल कर दिया है। एडवांस बुकिंग के मामले में यह सभी फिल्मों से आगे है। इस फिल्म ने लगभग $3,50,000 के आंकड़े को अमेरिकन बॉक्स ऑफिस पर पार कर दिया है यूके-यूएई में भी इस फिल्म को लेकर काफी अच्छी एडवांस बुकिंग देखने को मिल रही है और इस फिल्म ने अभी तक टोटल ओवरसीज मार्केट से ही 8 करोड़ से ज्यादा की एडवांस तो दो हफ्ते पहले ही ले ली है। 6 देशों में इसकी 4 करोड़ 87 लाख रुपए की एडवांस बुकिंग हुई है। केरल में 2 करोड़ 41 लख की बुकिंग यह फिल्म कर चुकी है। ओवरसीज में 32, 500 टिकट इसके एडवांस में बुक हो चुके हैं।

इसकी एडवांस बुकिंग को देखते हुए फिल्म के सुपरहिट होने की उम्मीद जताई जा रही है। लियो फिल्म को लोकेश कांगराज ने डायरेक्ट किया है। फिल्म में विजय के साथ संजय दत्त भी नजर आने वाले हैं। विजय के साथ त्रिशा फिल्म में लीड रोल में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म से मेकर्स को सुपरहिट होने की उम्मीदें हैं। फिल्म में जबरदस्त एक्शन देखने को मिलने वाला है। एक्शन के साथ फिल्म सस्पेंस से भी लैस है। कहा जा रहा है कि अगर ये फिल्म दुनियाभर के बॉक्स ऑफिस पर मल्टीप्लेक्स, आइमैक्स और बड़ी स्क्रीन्स पर रिलीज होती है तो इस फिल्म का अपने पहले ही दिन का कलेक्शन दुनियाभर में 100 करोड़ के आंकड़े को भी पार कर देगा।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।