Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद NEET Paper Leak के बाद NTA का बड़ा कदम, ₹7.5 करोड़ का सिक्योरिटी टेंडर जारी, 24×7 होगी निगरानी अखिल सेवक समाज काउंसिल ने पी. हसीम को केरल राज्य अध्यक्ष बनाया EPS-95 पेंशनर्स का 5 अगस्त को जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन बाबरी मस्जिद विध्वंस की जांच आयोग के अध्यक्ष जस्टिस एमएस लिब्रहान का निधन ब्रजभूषण शरण सिंह महिला पहलवानों के यौन उत्पीड़न मामले में बरी, विनेश फोगाट बोलीं- लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद

दिल्ली यूनिवर्सिटी के 100वें दीक्षांत समारोह में बदलेगा अंगवस्त्र का डिजाइन

नई दिल्ली।

दिल्ली यूनिवर्सिटी ने अपने 100वें दीक्षांत समारोह के दौरान प्रशासनिक सदस्यों द्वारा पहने जाने वाले अंगवस्त्र (स्टोल) के डिजाइन में बदलाव किया है। अब अंगवस्त्र पर बाईं ओर हिंदी में विश्वविद्यालय का नाम और दायीं ओर उसका लोगो होगा। साथ ही इस पर भगवा और गोल्डेन कलर की छह पटि्टयां होंगी। जो चांसलर, प्रो चांसलर और वाइस चांसलर का प्रतिनिधित्व करेंगी. अधिकारियों ने कहा कि यह कदम वेशभूषा को अधिक ट्रेडिशनल लुक देने के लिए उठाया गया है। दिल्ली यूनिवर्सिटी का 100वां दीक्षांत समारोह आने वाले फरवरी महीने में आयोजित किए जाने की संभावना है।

डीयू के ओएसडी परीक्षा अजय अरोड़ा ने बताया कि रंग में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि इसे और अधिक पारंपरिक और भारतीय दिखाने के लिए अंगवस्त्र को सिल दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि यह कोलोनियल गाउन को फाइनल गुड बाय है। संशोधित अंगवस्त्र कॉलेजों और विभागों के डीन और प्रिंसिपल जैसे प्रशासनिक सदस्य पहनेंगे। पिछले साल भी छात्र और शिक्षक दीक्षांत समारोह में भारतीय पोशाक के साथ अंगवस्त्र पहनकर शामिल हुए थे।

पिछले साल खत्म हो गई थी गाउन की परंपरा

विश्वविद्यालय ने पिछले साल ही औपनिवेशिक गाउन पहनने की परंपरा को खत्म कर दिया था। विश्वविद्यालय ने भारतीय संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए अपने छात्रों से पश्चिमी परिधानों को छोड़कर भारतीय पोशाक पहनकर आने के लिए कहा था।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।