Thursday, 18 June 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
QS University Rankings 2027: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत का दबदबा, जानिए किसने किया भारत में टॉप श्रीलंका और गुजरात के पर्यटन उद्योग को एक मंच पर लाने के लिए अहमदाबाद में होगा विशेष ट्रैवल ट्रेड रोडशो प्रीत विहार गुरुद्वारे में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस पर आयोजित शुक्राना कीर्तन समागम में उमड़ी संगत Tech Gadgets 2026: AI PC से लेकर AR Glasses तक, 2026 में ये नए गैजेट्स ला सकते हैं नई टेक क्रांति 17 जून 1885: जब फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आज़ादी का सबसे बड़ा प्रतीक, जानिए Statue of Liberty की पूरी कहानी Sony Gaming: सोनाी की इस नई तकनीक से बदलेगी गेमिंग की दुनिया, अब यूजर भी महसूस करेगा गेम की हर चुनौती Time Zone Explained: दिल्ली में सुबह के 9, लंदन में दोपहर के 3:30 और न्यूयॉर्क में रात… आखिर दुनिया के सभी देशों का समय कैसे तय होता है? Bengaluru Girl Murder Case: 6 साल की बच्ची वेन्नेला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने रची साजिश? QS University Rankings 2027: दुनिया की सबसे प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी रैंकिंग में भारत का दबदबा, जानिए किसने किया भारत में टॉप श्रीलंका और गुजरात के पर्यटन उद्योग को एक मंच पर लाने के लिए अहमदाबाद में होगा विशेष ट्रैवल ट्रेड रोडशो प्रीत विहार गुरुद्वारे में सरदार गुरचरण सिंह राजू के जन्मदिवस पर आयोजित शुक्राना कीर्तन समागम में उमड़ी संगत Tech Gadgets 2026: AI PC से लेकर AR Glasses तक, 2026 में ये नए गैजेट्स ला सकते हैं नई टेक क्रांति 17 जून 1885: जब फ्रांस ने अमेरिका को दिया था आज़ादी का सबसे बड़ा प्रतीक, जानिए Statue of Liberty की पूरी कहानी Sony Gaming: सोनाी की इस नई तकनीक से बदलेगी गेमिंग की दुनिया, अब यूजर भी महसूस करेगा गेम की हर चुनौती Time Zone Explained: दिल्ली में सुबह के 9, लंदन में दोपहर के 3:30 और न्यूयॉर्क में रात… आखिर दुनिया के सभी देशों का समय कैसे तय होता है? Bengaluru Girl Murder Case: 6 साल की बच्ची वेन्नेला की मौत पर चौंकाने वाला खुलासा, प्रेमी के साथ मिलकर मां ने रची साजिश?

दिल्ली के चाणक्यपुरी में खुला रेल कोच रेस्टोरेंट

त्योहारी सीजन में यदि नहीं कर पाए ट्रेन का सफर तो न हों मायूस, बिना सफर ट्रेन में खाने का फील कराएगा यह रेल कोच रेस्टोरेंट

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

त्योहारी सीजन में यदि आप ट्रेन का सफर नहीं कर पाए एवं ट्रेन में खाने का लुत्फ नहीं ले पाए तो मायूस मत हो, आपको बिना सफर ट्रेन में खाने का फील कराएगा यह खास डिजाइन किया हुआ रेल कोच रेस्टोरेंट l अरुण फूड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड ने त्योहारी सीजन के अवसर पर आज चाणक्यपुरी में रेल कोच रेस्टोरेंट का शानदार शुभारंभ किया l रेल कोच रेस्टोरेंट का उद्घाटन अरुण ग्रुप ऑफ कंपनीज के चेयरमैन सुरेश राणा द्वारा किया गया l इस अवसर पर अरुण फूड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के डायरेक्टर सचिन राणा, अरुण फूड सर्विसेज के जीएम ऑपरेशन नितिन लोचब, ऑपरेशन मैनेजर परवेश वर्मा सहित कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे l

अरुण फूड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक सचिन राणा ने कहा कि रेस्टोरेंट सप्ताह के सातों दिन सुबह ग्यारह बजे से रात के ग्यारह बजे तक खुला रहेगा। इसके अंदर चालीस लोगों के बैठने की व्यवस्था है और बाहर में तक़रीबन 15 लोगों के बैठने का इंतज़ाम है।

अरुण फूड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के महानिदेशक(परिचालन) श्री नितिन लोचब ने कहा, “हमने रेल कोच को एक रेस्तरां के रूप में डिजाइन किया है। यह पहल युवाओं और परिवारों को आकर्षित करेगी। बाहरी और आंतरिक भाग एक ट्रेन जैसा दिखता है, जो ग्राहकों को एक यथार्थवादी अनुभव देता है।” उन्होंने कहा, अरुण फूड सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड अपने ब्रांड DALGONA, KAPAASA, RAANOS को वाराणसी, विजाग, उदयपुर, पटना, वडोदरा, प्रयागराज, त्रिची, भुवनेश्वर आदि जैसे विभिन्न हवाई अड्डों पर संचालित कर रहा है। DALGONA, KAPAASA, RAANOS की शानदार सफलता के बाद ब्रांड के रूप में हवाई अड्डों पर, हमने अन्य स्थानों पर भी अपना कारोबार बढ़ाने का फैसला किया है। नितिन लोचब ने कहा, कंपनी दिवाली और त्योहारी सीजन के अवसर पर 20% की विशेष छूट दे रही है।

इस रेस्टोरेंट के परिचालन प्रबंधक श्री प्रवेश वर्मा ने बताया कि कपासा नाम से शुरू किए गए इस रेल कोच रेस्टोरेंट में आने वाले विभिन्न तरह के वेज एवं नॉन वेज व्यंजन के साथ रेल म्यूजिक का भी आनंद ले सकेंगे l

नितिन लोचब ने बताया कि ग्रांड ओपनिंग पर हमने सभी तरह के फूडस पर 20% का विशेष छूट रखा है l यहां पर इण्डियन फूड, इटालियन फूड, पेस्ट्रीज एंड आइसक्रीम की वृहद रेंज उपलब्ध है l यहां पर किट्टी पार्टी, बर्थडे पार्टी एवं एनिवर्सरी के लिए स्पेशल ऑफर भी मिलेगा l नितिन लोचब का कहना है कि हमारा मिशन रेलवे कोच में सफर के नायाब अनुभव के साथ लोगों को स्वादिष्ट खाना सर्व करना है, जो उन्हें पसंद आए एवं यहां से वह एक यादगार अनुभव अपने साथ ले कर जाएं l लोग अकेले , अपने दोस्तों एवं परिवार के साथ यहां आएं और खाने के बाद इसके बाहर सेल्फी लेकर इस पल को यादगार बनाएं।

यहां ट्रेन में सफर करने वाले यात्रियों की तरह खाने का बेहतरीन अनुभव मिलेगा। साथ ही यहां आकर लोगों को एक अलग माहौल में खाने का एक्सपीरिएंस होगा। इसे रेलवे कोच रेस्टोरेंट को इस तरह से तैयार किया गया है कि आपको पुराने समय की याद आ जाएगी। यहां शानदार डेकॉरेशन के बीच आप बेहतरीन स्वादिष्ट व्यंजनों का लुफ्त उठा सकते हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हर सुबह सबसे पहले खबरें।

ताज़ा खबरें सीधे आपके इनबॉक्स में पाएं।