Friday, 13 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग Agra Metro Project: छह साल में सिर्फ 6 किलोमीटर चल सकी आगरा मेट्रो! 8,379 करोड़ रुपये खर्च होने के बावजूद नेटवर्क अधूरा RRB Group D Result 2026: रेलवे भर्ती बोर्ड ने जारी किया रिजल्ट, 22,195 पदों के लिए PET शॉर्टलिस्ट और कटऑफ भी घोषित Microsoft Outlook Outage: दुनियाभर में ठप हुई ईमेल सेवा, 1.3 लाख से ज्यादा शिकायतें; Teams और Copilot पर भी असर शारजाह पुस्तक मेले में मेल्विन विलियम्स की पत्रकारिता पर नई किताब लॉन्च Climate Change Performance Index 2027: भारत की रैंकिंग में लगातार तीसरे साल आई गिरावट, जानिए मुख्य कारण और अन्य देशों  स्थिति SSC GD Admit Card 2026: PET-PST के लिए हॉल टिकट जारी, 1.97 लाख उम्मीदवार देंगे फिजिकल टेस्ट बिहार विधान परिषद भर्ती में कथित घोटाले से मचा बवाल, 125 पदों पर नियुक्तियां अधर में! ब्लैकलिस्टेड एजेंसी की भूमिका पर भी उठे सवाल PM मोदी से सवाल पूछने वाली नॉर्वे की पत्रकार का वीजा हुआ रद्द, हैदराबाद में होने वाली भारत समिट में आमंत्रित थीं हेले लिंग

‘क्या हम आपातकाल या मार्शल लॉ करें लागू?’, केजरीवाल के जेल से सरकार चलाने की याचिका हाईकोर्ट से खारिज, लगाया 1 लाख का जुर्माना

नई दिल्ली।

दिल्ली हाईकोर्ट ने द‍िल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के तिहाड़ जेल से ही सरकार चलाने के लिए पर्याप्त सुविधाएं देने और उनके खिलाफ बयानबाजी पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी है। हाईकोर्ट ने याचिकाकर्ता वकील श्रीकांत प्रसाद पर एक लाख रुपए का जुर्माना लगाया है।

कार्यवाहक चीफ जस्टिस मनमोहन और जस्टिस मनमीत पीएस अरोड़ा की बेंच ने कहा कि वह मीडिया को अपने विचार प्रसारित करने से या मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों को उनके खिलाफ विरोध करने से नहीं रोक सकते है। याचिकाकर्ता को फटकार लगाते हुए बेंच ने कहा क‍ि हम क्या करें? क्या हम आपातकाल या मार्शल लॉ लागू करें?

हाईकोर्ट ने कहा क‍ि हम प्रेस या राजनीतिक प्रतिद्वंद्वियों का मुंह कैसे बंद कर दें? जनहित याचिका में दिल्ली सरकार को तिहाड़ जेल में केजरीवाल को पर्याप्त सुविधाएं प्रदान करने का निर्देश देने की भी मांग की गई थी ताकि वह जेल से अपने मंत्रियों और अन्य विधायकों के साथ बातचीत कर सकें और दिल्ली सरकार को प्रभावी ढंग से चला सकें।

हालांकि बेंच ने कहा, “केजरीवाल ने अपनी गिरफ्तारी के खिलाफ पहले ही सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर दी है। शीर्ष अदालत के पास मामला है, ऐसे में उन्हें जेल से सरकार चलाने की अनुमति देने के लिए किसी निर्देश की जरूरत नहीं है।” बेंच ने कहा, यह याचिका सुनवाई योग्य नहीं है, इसे 1 लाख रुपए जुर्माने के साथ खारिज किया जाता है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।