Saturday, 22 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव राष्ट्रपति भवन ने बांग्लादेशी PM तारिक रहमान के स्वागत से जुड़ा ईमेल वापस लिया, भारत दौरे पर बढ़ा सस्पेंस जनसेवा और सादगी के लिए पहचाने जाते थे पूर्व सांसद सज्जन कुमार, निधन पर शोक बनी-ठनी से पिछवाई तक, बीकानेर हाउस में जीवंत हुई राजस्थान की सदियों पुरानी चित्रकला विरासत POCO M8x 5G भारत में लॉन्च, 7,900mAh की दमदार बैटरी और प्रोसेसर से लैस, जानिए कीमत और फीचर्स India Sugar Price Hike: चीनी के दाम में रिकॉर्ड उछाल से बढ़ी चिंता, ड्यूटी-फ्री इंपोर्ट से E20 तक समझिए पूरी कहानी Delhi-Bihar TB Cases: स्क्रीनिंग में सामने आए 99 हजार से ज्यादा टीबी के मामले, जानिए क्यों बढ़ी चिंता

अयोध्‍या के लिए अब दिल्ली से एयर इंडिया की भी फ्लाइट, इंडिगो भी करेगी शुरू

नई दिल्ली।

एयर इंडिया की सहायक एयलाइन एयर इंडिया एक्‍सप्रेस ने रामभक्‍तों के लिए नई सर्विस का ऐलान किया है। एयर इंडिया एक्‍सप्रेस दिल्‍ली से आयोध्‍या के बीच उड़ान संचालित करने जा रही है। अयोध्‍या जाने के लिए यात्री 30 दिसंबर से इस सुविधा का लाभ उठा सकते हैं। एयर इंडिया एक्सप्रेस के कस्‍टमर 16 जनवरी से दिल्ली से राम की नगरी के लिए हर दिन सफर कर सकते हैं।

एयर इंडिया एक्‍सप्रेस की ओर से बताया गया है कि 30 दिसंबर को राष्ट्रीय राजधानी से अयोध्या के लिए उड़ान की घोषणा की है और 16 जनवरी से इस रूट पर डेली सर्विस शुरू की जाएगी। एयरलाइन ने कहा कि अयोध्या में मर्यादा पुरूषोत्तम श्री राम अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे का एक विस्तारित रनवे है, जो A-321/B-737 प्रकार के विमान संचालन के लिए उपयुक्त है।

उड़ान की क्‍या रहेगी टाइमिंग

जानकारी देते हुए एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कहा कि उद्घाटन उड़ान IX 2789 30 दिसंबर को दिल्ली से 11:00 बजे प्रस्थान करेगी और 12:20 बजे अयोध्या में उतरेगी। अयोध्या से IX 1769 दिल्ली के लिए 12:50 बजे प्रस्थान करेगी और 14:10 बजे पहुंचेगी। एयलाइन के एमडी ने आलोक सिंह ने कहा कि एयर इंडिया एक्‍सप्रेस हवाई अड्डे के खुलने के तुरंत बाद अयोध्‍या से फ्लाइट शुरू करने के लिए उत्‍साहित हैं। यह देश के टियर 2 और टियर 3 शहरों से कनेक्टिविटी बढ़ाने में मदद करेगी।

इंडिगो भी शुरू करेगी सर्विस

कुछ दिन पहले इंडिगो ने भी अयोध्‍या के लिए फ्लाइट सर्विस का ऐलान किया था। इंडिगो का विमान 30 दिसंबर को दिल्ली से अयोध्या के लिए अपनी पहली उद्घाटन उड़ान भरेगी। इंडिगो ने कहा कि 6 जनवरी से कॉमर्शियल फ्लाइट्स सेवाएं शुरू की जाएंगी। यह सर्विस दिल्‍ली, अहमदाबाद और अयोध्‍या के बीच शुरू होगी।

14 दिसंबर को लाइसेंस हुआ जारी

गौरतलब है कि एयर इंडिया की सहायक कंपनी प्रतिदिन 300 से अधिक उड़ानें संचालित करती है। इसके पास 59 विमानों का बेड़ा है। बता दें कि 14 दिसंबर को विमानन नियामक डीजीसीए ने आगामी अयोध्‍या हवाई अड्डे के लिए एयरोड्रम लाइसेंस जारी किया था, जिसे भारतीय हवाईअड्डा प्राधिकरण (AAI) द्वारा लगभग 350 करोड़ रुपये की लागत से विकसित किया गया है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
A

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।