Monday, 03 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

अंबेडकर जयंती: पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने दी श्रद्धांजलि, बोले- वंचितों के अधिकारों के लिए हमेशा बुलंद की अपनी आवाज

नई दिल्ली।

भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर जी के 133वीं जयंती समारोह के उपलक्ष्य में डॉ. उदित राज (पूर्व सांसद) माननीय राष्ट्रीय चेयरमैन, केकेसी ने नरेला विधानसभा में खेड़ा कला, श्रद्धानंद कॉलोनी, मुण्डका विधान सभा में नागलोई कनिष्का गार्डन में आयोजित कार्यक्रमों में शिरकत कर उन्हे श्रंद्धाजलि दी।

पूर्व सांसद डॉ. उदित राज ने विभिन्न कार्यक्रमों में शिरकत करते हुए कहा, ‘आज पूरे देश में संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई जा रही है। मध्य प्रदेश के महू में जन्मे अंबेडकर का प्रभावशाली व्यक्तित्व लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं। बाबा साहेब अंबेडकर ने वंचित और मजदूरों के अधिकारों के लिए हमेशा अपनी आवाज बुलंद रखी।

डॉ. उदित राज ने कहा, ‘भारतीय संविधान के प्रमुख शिल्‍पी, बाबासाहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि! डॉ अंबेडकर ने समतामूलक न्‍यायपूर्ण समाज बनाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। आज हम उनके जीवन और विचारों से शिक्षा ग्रहण करके उनके आदर्शों को अपने आचरण में ढालने का संकल्‍प लें। भारत को उन्होंने जो संविधान दिया, वो हमें हमेशा प्रेरणा देता है।’ लेकिन अब यह संविधान खात्मे की और है काफी हद तक तो खत्म कर भी दिया। एक चुने हुए मुख्यमंत्री को जेल में डाल दिया, सरकारी एजेंसियों के गलत इस्तेमाल से विपक्ष की आवाज दबा रहे है, यही तो है संविधान खात्मा। एकजुट होना है और इन शक्तियों से लड़ना है जिससे बाबा साहब को सच्ची श्रद्धांजलि हम दे सके।

उन्होंने कहा, ‘डॉ. अंबेडकर ने एक बेहतर और न्यायपूर्ण समाज की कल्पना की थी और जीवन भर इसके लिए संघर्ष किया। वह एक आधुनिक भारत का निर्माण करना चाहते थे, जहां जाति के आधार पर या किसी और वजह से कोई भेदभाव न हो। जहां सदियों से पिछड़ेपन से जूझ रहीं महिलाएं और समुदाय आर्थिक और सामाजिक अधिकारों की समानता का लुत्फ उठा सकें। लोगों को डॉ. भीमराव अंबेडकर के जीवन और विचारों से सीख लेकर उनके आदर्शों को अपने जीवन में अपनाना चाहिए और भारत को मजबूत, संपन्न बनाने में योगदान देना चाहिए।’

उन्होंने अंबेडकर जयंती पर सभी क्षेत्रवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष रोहिणी क्षेत्र विशाल मान, उत्तर-पश्चिम लोकसभा से पार्षद रिंकू राजौरा, पार्षद राकेश जाटव, सीएल मौर्य, संजय राज, मनीष कुमार, मुकेश, टीकम सिंह(पप्पू जी), अमजद खान आदि गणमान्य लोग मौजूद रहे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।