Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स: भारत ने रिकॉर्ड 26 पदक जीत हासिल किया सातवां स्थान, पीएम मोदी-अनुराग ठाकुर ने की सराहना

नई दिल्ली।

भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों में मंगलवार को यहां अपने अभियान का अंत अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए रिकॉर्ड 26 पदक के साथ किया जिसमें 11 स्वर्ण भी शामिल हैं। भारत 11 स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक के साथ सातवें स्थान पर रहा जो पदक तालिका में उसका सर्वश्रेष्ठ स्थान है।

भारत ने विश्व विश्वविद्यालय खेलों के इस सत्र में पिछले सभी खेलों से अधिक पदक जीते। विश्व विश्वविद्यालय खेल 2023 से पहले भारत ने इन खेलों में सिर्फ 21 पदक (छह स्वर्ण, छह रजत और नौ कांस्य) जीते थे। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाड़ियों का दल भेजा था। सबसे अधिक निराश हालांकि ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों ने किया। ट्रैक एवं फील्ड में भारत ने अपने सबसे अधिक 82 प्रतिभागियों को उतारा था लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए।

निशानेबाजों ने जीते सर्वाधिक 8 स्वर्ण

21 सदस्यीय निशानेबाजी टीम ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए आठ स्वर्ण, चार रजत और दो कांस्य पदक जीते। जबकि तीरंदाजी में भारत को तीन स्वर्ण, एक रजत और तीन कांस्य पदक मिले। एक कांस्य पदक जूडो में मिला। मेजबान चीन 103 स्वर्ण, 40 रजत और 35 कांस्य पदक सहित कुल 178 पदक के साथ शीर्ष पर रहा। जापान ने 21 स्वर्ण, 29 रजत और 43 कांस्य पदक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। कोरिया 17 स्वर्ण, 18 रजत और 23 कांस्य पदक के साथ तीसरे स्थान पर रहा।

पीएम मोदी ने की तारीफ

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करते हुए वर्ल्ड यूनिवर्सिटी खेलों में भारत के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि यह ऐसा प्रदर्शन है, जिस पर हर भारतीय को गर्व होगा। हमारे खिलाड़ियों को सेल्यूट जिन्होंने देश का मान बढ़ाया और आने वाले खिलाड़ियों को प्रेरित कियाा। भारत ने इस बार इन खेलों के लिए 256 खिलाड़ियों का दल भेजा था। सबसे अधिक निराश हालांकि ट्रैक एवं फील्ड खिलाड़ियों ने किया। ट्रैक एवं फील्ड में भारत ने अपने सबसे अधिक 82 प्रतिभागियों को उतारा था लेकिन वे सिर्फ चार कांस्य पदक जीत पाए।

https://twitter.chttps://pbs.twimg.com/media/F3BIGEVb0AAyrXu?format=jpg&name=900x900om/ianuragthakur/status/1688929141041893378/photo/1

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने दी बधाई

खेल मंत्री अनुराग ठाकुर ने भारतीय खिलाड़ियों को बधाई देते हुए लिखा “31वें विश्व विश्वविद्यालय खेलों में नई ऊंचाइयों को छूने और 7वां स्थान हासिल करने के लिए टीम इंडिया को हार्दिक बधाई- खेलों में हमारे इतिहास में एक अद्वितीय उपलब्धि! हमारे प्रतिभाशाली एथलीटों ने अटूट दृढ़ संकल्प, अदम्य धैर्य और गहन जुनून से 11 स्वर्ण सहित 26 पदक हासिल किए हैं, जिसने हमारे देश को खेल उत्कृष्टता के एक और अध्याय की ओर अग्रसर किया गया है।

यह देखकर खुशी होती है कि हमारे टॉप स्कीम और खेलो इंडिया एथलीटों ने टीम के शानदार प्रदर्शन में महत्वपूर्ण योगदान दिया; सरकार के दृढ़ प्रयासों से भारतीय खेलों को आकार मिल रहा है और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश को पदक मिल रहे हैं। खेलो इंडिया गेम्स भी एक गेम चेंजर रहा है, जो हमारे एथलीटों को फलने-फूलने के लिए एक परिवर्तनकारी मंच प्रदान करता है। जैसा कि देश आपकी जीत पर तालियां बजा रहा है और खुशियां मना रहा है, याद रखें कि आपकी उपलब्धि सिर्फ एक जीत नहीं है – यह एक मील का पत्थर हैं!”

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।