WrestleMania को वैश्विक मंच देने से लेकर ‘Mr. McMahon’ किरदार बनने और गंभीर आरोपों के बीच WWE से अलग होने तक, Vince McMahon का सफर उपलब्धियों और विवादों से भरा रहा।
पाइनहर्स्ट, उत्तरी कैरोलिना: Professional Wrestling की दुनिया में कुछ नाम सिर्फ एक कंपनी या दौर से नहीं, बल्कि पूरे उद्योग की पहचान बन जाते हैं। विंसेंट कैनेडी मैकमोहन उन्हीं नामों में शामिल हैं। 24 अगस्त 1945 को जन्मे मैकमोहन सोमवार, 24 अगस्त को 81 वर्ष के हो गए हैं। करीब चार दशक तक WWE की रचनात्मक दिशा, कारोबार और ऑन-स्क्रीन पहचान पर उनका गहरा प्रभाव रहा।
उन्होंने अपने पिता Vince McMahon Sr. से मिली कंपनी को अमेरिकी टेलीविजन के सबसे बड़े रेसलिंग ब्रांड में बदलने में निर्णायक भूमिका निभाई।
McMahon की कहानी सिर्फ कारोबारी सफलता की कहानी नहीं है। इसमें Hulk Hogan और WrestleMania की सफलता, Monday Night Raw की शुरुआत, Stone Cold Steve Austin और The Rock का उभार, Attitude Era की लोकप्रियता, WCW के साथ Monday Night War और कई यादगार लेकिन विवादित स्टोरीलाइन शामिल हैं। इसके साथ-साथ Montreal Screwjob, Steroid controversy, Owen Hart की मौत से जुड़ी आलोचनाएं और बाद के sexual-misconduct allegations ने उनकी सार्वजनिक छवि को लगातार चुनौती दी।
आज उनके जन्मदिन पर उनकी जिंदगी और WWE से जुड़े उस लंबे सफर को समझना इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि मैकमोहन की विरासत को केवल उनकी सफलताओं या विवादों में से किसी एक से नहीं समझा जा सकता।
पिता की कंपनी से शुरू हुआ सफर
विंस मैकमोहन का जन्म 24 अगस्त 1945 को हुआ था। उनके पिता Vince McMahon Sr. प्रोफेशनल रेसलिंग प्रमोटर थे और कैपिटल रेसलिंग कॉर्पोरेशन के जरिए अमेरिकी रेसलिंग उद्योग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते थे।
मैकमोहन ने बचपन में अपने पिता से दूरी के बावजूद रेसलिंग उद्योग को करीब से देखा। बाद में वह अपने पिता की कंपनी में अनाउन्सर और प्रमोटर के तौर पर काम करने लगे। 1982 में उन्होंने अपने पिता से कंपनी खरीद ली। उस समय रेसलिंग उद्योग काफी हद तक क्षेत्रीय बाजारों में बंटा हुआ था और अलग-अलग प्रमोटर अपने-अपने क्षेत्र में काम करते थे।
मैकमोहन ने इसी व्यवस्था को चुनौती दी। उनका लक्ष्य रेसलिंग को एक स्थानीय शो की बजाय राष्ट्रीय और फिर अंतरराष्ट्रीय entertainment product बनाना था। WWE की आधिकारिक ऐतिहासिक सामग्री भी बताती है कि मैकमोहन ने कंपनी के टीवी के विस्तार और राष्ट्रीय ब्रॉडकास्टिंग में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
WrestleMania ने बदल दिया पूरा खेल
McMahon की सबसे बड़ी शुरुआती उपलब्धियों में WrestleMania का निर्माण शामिल है। 1985 में पहली WrestleMania आयोजित हुई, जिसमें Hulk Hogan और Mr. T जैसे बड़े नामों के साथ सेलिब्रिटी को भी शामिल किया गया।
यह रणनीति उस समय रेसलिंग के लिए असामान्य बात थी। McMahon ने रेसलिंग को सिर्फ खेल या लाइव एरीना इवेंट की तरह बेचने के बजाय pop culture entertainment के रूप में पेश किया।
Hulk Hogan कंपनी का सबसे बड़ा चेहरा बने और WrestleMania धीरे-धीरे WWE के सबसे महत्वपूर्ण annual events में बदल गया। McMahon की सोच स्पष्ट थी। अगर रेसलिंग को बड़े स्तर पर पहुंचाना है तो इसे television, music, celebrities और mainstream entertainment से जोड़ना होगा।
Monday Night Raw से टीवी पर नई पहचान
1993 में McMahon ने Monday Night Raw लॉन्च किया। WWE के अनुसार यह कंपनी के इतिहास में निर्णायक कदम था और बाद में यह टेलीविजन के सबसे लंबे समय तक चलने वाले एपिसोडिक केबल कार्यक्रम में शामिल हुआ।
Raw की खासियत उसका live और fast-paced format था। इससे रेसलिंग को साप्ताहिक television appointment के रूप में मजबूत किया गया।
लेकिन 1990 के दशक के मध्य तक WWE को एक बड़ी चुनौती मिल रही थी। Ted Turner के समर्थन वाली World Championship Wrestling यानी WCW तेजी से लोकप्रिय हो रही थी। Hulk Hogan, Kevin Nash और Scott Hall जैसे WWE के पूर्व बड़े सितारे WCW में चले गए और 1996 में nWo के गठन के बाद WCW Monday Nitro ने WWE को ratings में कड़ी टक्कर दी।
मॉन्ट्रियल स्क्रूजॉब विवाद
Vince McMahon की कहानी में सबसे चर्चित घटनाओं में से एक है मॉन्ट्रियल स्क्रूजॉब। 9 नवंबर 1997 को Survivor Series में WWF Champion Bret “The Hitman” Hart का मुकाबला Shawn Michaels से होना था। Hart जल्द ही WCW जाने वाले थे और McMahon नहीं चाहते थे कि वह WWF Championship लेकर कंपनी छोड़ें।
मैच के दौरान Michaels ने Hart को उनके signature Sharpshooter submission में पकड़ा। Hart ने सबमिशन नहीं किया था, लेकिन रेफरी Earl Hebner ने McMahon के निर्देश पर घंटी बजा दी और Michaels को विजेता घोषित कर दिया। Hart को बाद में पता चला कि मैच का तय अंत उनकी जानकारी के बिना बदल दिया गया था। इस घटना को Montreal Screwjob कहा गया। यहीं से जन्म हुआ “Mr. McMahon” का।
जब मालिक ही बन गया कंपनी का सबसे बड़ा विलेन
मैकमोहन ने अपनी वास्तविक कॉरपोरेट सत्ता को टेलीविजन के एक किरदार में बदल दिया। मिस्टर मैकमोहन एक तानाशाही प्रवृत्ति वाले, चालाक और अहंकारी बॉस के रूप में सामने आए।
उनकी सबसे बड़ी कहानी स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन के साथ प्रतिद्वंद्विता बनी।
ऑस्टिन सत्ता-विरोधी रवैये वाले सुपरस्टार थे, जबकि मिस्टर मैकमोहन WWE के संस्थागत और प्रबंधन तंत्र का चेहरा बन गए। दोनों के बीच की कहानी ने स्क्रिप्टेड रेसलिंग और वास्तविक कॉरपोरेट सत्ता के बीच की सीमा को जानबूझकर धुंधला कर दिया।
यही रचनात्मक दृष्टिकोण WWE के Attitude Era की पहचान बना। स्टोन कोल्ड स्टीव ऑस्टिन, द रॉक और डी-जनरेशन एक्स जैसे सितारे डब्ल्यूडब्ल्यूई के सबसे बड़े आकर्षण बने और कंपनी ने अधिक तीखी, वास्तविकता पर आधारित तथा अक्सर विवादित प्रोग्रामिंग को अपनाया।
इस दौर में मैकमोहन केवल पर्दे के पीछे रहने वाले कार्यकारी नहीं रहे। वह खुद WWE Television के सबसे महत्वपूर्ण और चर्चित किरदारों में से एक बन गए।
Attitude Era की शुरुआत
1997 से 2002 के बीच WWE का Attitude Era व्यावसायिक सफलता के लिए जाना जाता है। लेकिन इसी दौर में कई ऐसी स्टोरीलाइन भी आईं जिनकी आज के नजरिए से कड़ी आलोचना होती है।
McMahon की रचनात्मक दृष्टिकोण “शौक वेल्यू” पर काफी निर्भर थी। WWE ने यौन हास्य, हिंसा, मशहूर हस्तियों की भागीदारी और विवादित किरदारों से जुड़े प्रसंगों का इस्तेमाल दर्शकों की संख्या और दर्शकों का ध्यान बढ़ाने के लिए किया।“Katie Vick” स्टोरीलाइन इसका एक प्रमुख उदाहरण बनी, जिसे बाद में WWE की सबसे खराब और विवादित storylines में गिना गया। इसी तरह Mae Young से जुड़ा pregnancy segment और कई अन्य sexualised angles ने भी दर्शकों और आलोचकों के बीच बहस पैदा की।
इन सेगमेंट्स ने WWE को हेडलाइन जरूर दिलाईं, लेकिन साथ ही यह सवाल भी उठाया कि मनोरंजन और शौक वेल्यू के बीच सीमा कहां तक होनी चाहिए।
Owen Hart की मौत और McMahon की आलोचना
23 मई 1999 को WWE के Over the Edge pay-per-view में एक बेहद दुखद घटना हुई। Wrestler Owen Hart को एरीना की छत से रिंग में उतरना था, लेकिन harness system में समस्या हुई और वह नीचे गिर गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। सबसे बड़ा विवाद यह था कि घटना के बाद भी इवेंट को जारी रखा गया।
इस फैसले के बाद मैकमोहन की इस निर्णय को लेकर तीखी आलोचना हुई। यह घटना WWE के इतिहास के सबसे दुखद अध्यायों में से एक है और McMahon की लीडरशिप पर भी लंबे समय तक सवाल उठते रहे।
WWE बनाम WCW
1990 के दशक के अंत में WWE और WCW के बीच प्रतियोगिता अपने चरम पर थी। WCW Monday Nitro ने लगातार 83 सप्ताह तक Raw को रेटिंग्स में पीछे रखा, लेकिन WWE ने आखिरकार स्थिति पलट दी।
Stone Cold Steve Austin की लोकप्रियता, The Rock का उभार और Attitude Era की प्रोग्रामिंग ने WWE को फिर से नंबर एक बना दिया।
2001 में McMahon की कंपनी ने WCW को खरीद लिया। इसके साथ ही अमेरिकी mainstream wrestling में WWE की स्थिति लगभग निर्विरोध हो गई। यह मैकमोहन के व्यावसायिक करियर की सबसे बड़ी जीतों में से एक थी।
वैश्विक मनोरंजन कंपनी के रूप में WWE की शुरुआत
McMahon ने रेसलिंग को सिर्फ रिंग तक सीमित नहीं रखा। WWE films, merchandise, television, streaming, international tours और celebrity crossovers के जरिए कंपनी का विस्तार हुआ।
हालांकि उनका 2001 में शुरू किया गया XFL football venture सफल नहीं रहा और लीग पहले सीजन के बाद बंद हो गई। McMahon ने बाद में XFL को दोबारा शुरू करने की कोशिश भी की, लेकिन 2020 में COVID-19 pandemic के दौरान लीग बंद हो गई।
2022 में पहली बार खोई लीडरशिप
McMahon की corporate dominance को पहली बड़ी चुनौती 2022 में मिली। Wall Street Journal की रिपोर्टों के बाद WWE बोर्ड ने उनके खिलाफ sexual-misconduct allegations और कथित hush-money payments की जांच शुरू की।
जांच के दौरान सामने आया कि मैकमोहन ने कई महिलाओं से जुड़े कथित दुराचार के आरोपों को निपटाने के लिए बड़ी रकम के समझौते किए थे। WWE ने बाद में 2006 से 2022 के बीच 1.96 करोड़ डॉलर के दर्ज न किए गए भुगतानों की जानकारी दी।
जून 2022 में मैकमोहन ने WWE Chairman और CEO के पद से अस्थायी रूप से कदम पीछे खींचे। जुलाई में उन्होंने retirement की घोषणा कर दी। लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई।
छह महीने बाद फिर WWE में वापसी
जनवरी 2023 में McMahon WWE में Executive Chairman के रूप में लौट आए। उस समय WWE की सेल और रणनीतिक दिशा से जुड़े फैसलों में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रही।
इसके बाद WWE और UFC की parent structure को मिलाकर TKO Group Holdings बनाया गया। इस corporate restructuring के बाद McMahon TKO में भी महत्वपूर्ण भूमिका में रहे। लेकिन जनवरी 2024 में घटनाओं ने फिर बड़ा मोड़ लिया।
जेनेल ग्रांट मामला और WWE से अंतिम विदाई
25 जनवरी 2024 को पूर्व WWE कर्मचारी Janel Grant ने Vince McMahon, WWE और former WWE executive John Laurinaitis के खिलाफ Federal Lawsuit दायर किया। Grant ने McMahon पर sexual abuse, coercion और sex trafficking सहित गंभीर आरोप लगाए। हालांकि McMahon ने आरोपों से इनकार किया।
इन आरोपों के सामने आने के बाद McMahon ने जनवरी 2024 में TKO Group Holdings से इस्तीफा दे दिया। यह WWE के साथ उनके दशकों लंबे औपचारिक leadership relationship का निर्णायक अंत था।
McMahon की विरासत, उपलब्धि और विवाद
Vince McMahon की विरासत को लेकर wrestling fans की राय आज भी बंटी हुई है।
एक तरफ वह व्यक्ति हैं जिन्होंने क्षेत्रीय रेसलिंग को राष्ट्रीय टेलीविजन कार्यक्रम के रूप में स्थापित किया, WrestleMania को वैश्विक मनोरंजन आयोजन बनाया, Monday Night Raw को लॉन्च किया, Attitude Era को आकार दिया और WWE को WCW के खिलाफ मंडे नाइट वॉर में जीत दिलाई।
दूसरी ओर, उनके रचनात्मक फैसलों और निजी विवादों ने उनकी विरासत को लगातार सवालों के घेरे में रखा।
मॉन्ट्रियल स्क्रूजॉब ने उनकी वास्तविक सत्ता को डब्ल्यूडब्ल्यूई के एक किरदार में बदल दिया। एटिट्यूड एरा की विवादित कहानियों ने दर्शकों की संख्या और लोगों का ध्यान बढ़ाया, लेकिन इसके कई हिस्सों को आज बेहद आपत्तिजनक माना जाता है। ओवेन हार्ट की मौत के बाद भी कार्यक्रम जारी रखने के फैसले को लेकर उनकी आलोचना हुई। स्टेरॉयड मामले और बाद में सामने आए यौन दुराचार के आरोपों ने उनके कॉरपोरेट नेतृत्व पर गंभीर सवाल खड़े किए।
आज WWE का creative control Paul “Triple H” Levesque के नेतृत्व में है और कंपनी McMahon के दौर से आगे बढ़ चुकी है। 2026 में उनकी संभावित वापसी पर चर्चा जरूर हो रही है, लेकिन अभी कोई आधिकारिक वापसी घोषित नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें :- माराडोना की ‘Hand of God’ वाली गेंद 3.35 मिलियन डॉलर में नीलाम, जानिए क्यों है इतनी खास
