Thursday, 17 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा PM Modi Birthday 2026: दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने किया रक्तदान, अंगदान का लिया संकल्प टाटा संस में बढ़ते नेतृत्व विवाद के बीच चंद्रशेखरन को मिला 5 साल का नया कार्यकाल, नोएल टाटा ने वोट को बताया अवैध Operation Sohan: उधमपुर में रातभर चली मुठभेड़ में दो आतंकी ढेर, जंगलों में सर्च ऑपरेशन जारी दिशा सालियान केस: आदित्य ठाकरे और अनिल देशमुख को ₹500 करोड़ की मानहानि नोटिस, 7 दिन में माफी की मांग PM Modi Birthday: आज एक नहीं, दो दीये जलाएं… एक ‘आशीर्वाद’ के लिए, दूसरा ‘जवाबदेही’ के लिए! EPFO Wage Ceiling Hike: अब ₹25,000 तक की सैलरी पर PF, जानें कर्मचारियों पर क्या होगा असर टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, एशियन गेम्स से पहले चोट के कारण बाहर हुए वरुण चक्रवर्ती मेसी के केरलम दौरे पर बढ़ता विवाद, ‘रिपोर्टर टीवी’ के कार्यालय पर पुलिस ने छापा मारा

सतर्क पुलिसकर्मी ने जान जोखिम में डालकर सशस्त्र आरोपी को पकड़ा, अवैध हथियार बरामद

सतर्कता दिखाते हुए हेड कांस्टेबल ने आरोपी को दबोचा; फरार होने के दौरान की फायरिंग, पिस्तौल व कारतूस बरामद, पुराना रिकॉर्ड भी सामने आया

नई दिल्ली: पूर्वी जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी ने अपनी बहादुरी और तत्परता से एक सशस्त्र अपराधी को गिरफ्तार कर उत्कृष्ट उदाहरण पेश किया है। थाना कल्याणपुरी के हेड कांस्टेबल विक्रांत ने आरोपी द्वारा हवाई फायरिंग करते हुए भागने की कोशिश के बावजूद उसका पीछा कर उसे पकड़ लिया और उसके पास से अवैध पिस्तौल व तीन जिंदा कारतूस बरामद किए गए।

घटना व जांच:

दिनांक 20.04.2026 को तड़के करीब 02:25 बजे हेड कांस्टेबल विक्रांत अपनी निजी गाड़ी से मयूर विहार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान त्रिलोकपुरी, ब्लॉक-25 स्थित कम्युनिटी भवन के पास उन्हें एक संदिग्ध युवक हथियार के साथ दिखाई दिया। स्थिति की गंभीरता को समझते हुए उन्होंने तुरंत वाहन रोककर उसे चुनौती दी।

पुलिसकर्मी को देखते ही आरोपी ने एक राउंड हवा में फायर किया और लाल रंग की स्कूटी से मौके से फरार होने का प्रयास किया। हेड कांस्टेबल विक्रांत ने बिना समय गंवाए उसका पीछा किया और साहस दिखाते हुए अकेले ही आरोपी को काबू कर लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से निम्नलिखित सामान बरामद हुआ:

  • एक अवैध देशी पिस्तौल
  • तीन जिंदा कारतूस

घटना की सूचना तुरंत थाना कल्याणपुरी को दी गई। स्थानीय पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लेकर बरामद सामान को जब्त कर लिया। इस संबंध में थाना कल्याणपुरी में धारा 125 बीएनएस व 25/27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

आरोपी का विवरण:

नाम: आसिफ उर्फ समीर उर्फ नेपाली

  • आयु: 22 वर्ष
  • पता: निवासी त्रिलोकपुरी, दिल्ली

आपराधिक पृष्ठभूमि:

आरोपी एक आदतन अपराधी है और पूर्व में कई मामलों में शामिल रहा है:

एफआईआर संख्या 472/23, धारा 92/394/397 आईपीसी, थाना कल्याणपुरी

एफआईआर संख्या 412/24, धारा 309(4)/309(6)/311/351(3)/3(5) बीएनएस, थाना मयूर विहार
एफआईआर संख्या 473/25, धारा 118(1)/3(5) बीएनएस, थाना मयूर विहार

बरामदगी:

एक लाल रंग की स्कूटी

एक अवैध देशी पिस्तौल

तीन जिंदा कारतूस

एक इस्तेमाल किया हुआ खोखा

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version