Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

AI से शव की पहचान कर दिल्ली पुलिस ने पकड़े कातिल

तीन युवक और एक महिला को किया गया है गिरफ्तार

नई दिल्ली।

दिल्ली पुलिस ने AI यानि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद से 14 दिन पहले मिली एक लाश की पहचान की और फिर उसके हत्यारों तक पहुंच कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया। मृतक की पहचान छावला इलाके के हितेंद्र के रूप में हुई है। जिसकी पहचान के बाद ही पुलिस को आगे के सुराग मिले और वह हत्यारों तक पहुंच सकी। मामला उत्तरी दिल्ली का है।

10 जनवरी को दिल्ली पुलिस को गीता कॉलोनी फ्लाईओवर के नीचे एक युवक का शव मिला। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस को पता चला कि हत्या गला दबाकर की गई है लेकिन बॉडी के पास से ऐसा कोई भी निशान या पहचान पत्र नहीं मिला जिससे उसकी पहचान हो सके। पुलिस समझ चुकी थी कि कातिल ने बेहद शातिर तरीके से लाश को ठिकाने लगाने के लिए गीता कॉलोनी के फ्लाई ओवर के नीचे का इलाका खोजा था।
अब पुलिस के सामने सबसे बड़ी समस्या शव के पहचान की थी, लेकिन चेहरा इस हालत में नहीं था कि उसकी फोटो देखकर कोई आसानी से उसे पहचान सके। इसके लिए उत्तरी दिल्ली पुलिस ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद ली। AI की मदद से पुलिस ने लाश के चेहरे को कुछ इस तरीके से दिखाया कि जब उसकी आंखें खुली हो या वह ठीक हालत में होगा तो कैसा दिखता होगा। इस कवायद के बाद उस तस्वीर के पुलिस ने पोस्टर बनवाए। जिसके बाद उस फोटो को सभी थानों और वाट्सऐप पर साझा किया गया। छावला थाना इलाके में भी पोस्टर लगाए गए। इसके बाद दिल्ली पुलिस को मृतक हितेंद्र के भाई का कॉल आया। और उसने मृतक की पहचान की।

ऐसे पकड़े गए कातिल

पुलिस ने शव की पहचान होने के बाद जांच को आगे बढ़ाया। थाना कोतवाली में पहले ही हत्या का केस दर्ज कर लिया गया था। हितेंद्र के प्रोफाइल की जांच की गई। उसके आस-पास के लोगों से पूछताछ की गई। पुलिस को इस जांच में पता चला कि हितेंद्र का किसी बात को लेकर तीन युवकों से झगड़ा हुआ था। पुलिस ने उन युवकों की लोकेशन निकाली और दूसरे सुराग जुटाए तो पता चला कि तीनों ने हितेंद्र की गला दबाकर हत्या की थी और लाश को ठिकाने लगा दिया था। पुलिस ने इस मामले में एक महिला को भी सुराग छुपाने के चलते गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version