Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

डॉक्टर्स डे पर सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल की अनोखी पहल – ‘मेडी-नेस्ट’ मेडिकल रूम का शुभारंभ

छात्रों की सेहत और सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से स्कूल में शुरू हुई आधुनिक चिकित्सा सुविधा

डॉक्टर्स डे के खास अवसर पर सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल ने छात्रों के स्वास्थ्य और आपातकालीन चिकित्सा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एक उन्नत मेडिकल रूम ‘मेडी-नेस्ट’ की शुरुआत की। यह सुविधा स्कूल में बच्चों को सुरक्षित, त्वरित और भरोसेमंद चिकित्सा सहायता प्रदान करने के उद्देश्य से शुरू की गई है।

‘मेडी-नेस्ट’ के उद्घाटन समारोह में स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा और मीडिया जगत की प्रमुख हस्तियां मौजूद रहीं। मुख्य अतिथि के रूप में दिव्यांग पैरा स्पोर्ट्स संगठन, दिल्ली की अध्यक्ष श्रीमती पारुल सिंह, वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश कुमार सिंह, दैनिक जागरण के महाप्रबंधक श्री संतोष ठाकुर, मुख्य संपादक श्री सुशील भाटिया, पूर्व डेंटल एसोसिएशन अध्यक्ष डॉ. अश्विनी प्रुथी, स्कूल के मुख्य निदेशक व वरिष्ठ अधिवक्ता श्री सत्येंद्र भड़ाना और प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रता सिंह ने संयुक्त रूप से रिबन काटकर मेडिकल रूम का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना, स्वागत गीत और रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ हुई। अतिथियों को विद्यालय प्रबंधन द्वारा शॉल और पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया।

विद्यालय के मुख्य निदेशक श्री सत्येंद्र भड़ाना ने जानकारी दी कि ‘मेडी-नेस्ट’ में प्राथमिक उपचार बॉक्स, ऑक्सीमीटर, व्हीलचेयर, आरामदायक बिस्तर, आवश्यक दवाइयाँ, एक योग्य नर्स एवं प्रशिक्षित स्वास्थ्य सहायक की पूरी व्यवस्था की गई है, जिससे बच्चों को किसी भी आपात स्थिति में त्वरित चिकित्सा सेवा मिल सके।

मुख्य अतिथि श्रीमती पारुल सिंह ने कहा, “आज के समय में शिक्षा का दायरा केवल पुस्तकों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह छात्रों के संपूर्ण शारीरिक और मानसिक विकास को भी शामिल करता है। सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल द्वारा ‘मेडी-नेस्ट’ की शुरुआत एक दूरदर्शी और अनुकरणीय कदम है, जो अन्य स्कूलों के लिए प्रेरणा का स्रोत बन सकता है।”

वरिष्ठ पत्रकार श्री राकेश कुमार सिंह ने भी पहल की सराहना करते हुए कहा कि छात्रों के मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान देना आज की जरूरत है, और सूरजकुंड इंटरनेशनल स्कूल इस दिशा में उदाहरण प्रस्तुत कर रहा है।

अंत में प्रधानाचार्या श्रीमती शुभ्रता सिंह ने कहा, “हमारे लिए छात्रों का स्वास्थ्य सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह नई सुविधा उन्हें सुरक्षित और सहयोगपूर्ण शैक्षणिक वातावरण देगी।”

समारोह में शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र भी उपस्थित रहे। ‘मेडी-नेस्ट’ की यह पहल निश्चित रूप से स्कूल को छात्रों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के प्रति और अधिक जिम्मेदार एवं सजग संस्थान बनाएगी।

ये भी पढ़ें :- डॉक्टर्स डे 2025: जीवन के रक्षक चिकित्सकों को सलाम, गांव से शहर तक निभा रहे मानवता का धर्म

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।