Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Verity Movie Review: ऐनी हैथवे और डकोटा जॉनसन के दमदार अभिनय के बावजूद कहानी में उलझी फिल्म, जानिए कैसी है साइकोलॉजिकल थ्रिलर ‘वेरिटी’ America-Iran Conflict: मार्को रुबियो ने ईरानी विदेश मंत्री को न्यूयॉर्क छोड़ने का आदेश दिया, बातचीत में गतिरोध के बीच बढ़ी कूटनीतिक तल्खी

बिहार में है सरकारी नौकरियों की बहार, युवाओं के रोजगार के सपने लगातार हो रहे साकार

सिर्फ 5 साल में 50 लाख युवाओं को नौकरी/रोजगार देने का बनेगा रिकॉर्ड

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार में युवाओं को लगातार सरकारी नौकरी और रोजगार दिया जा रहा है। यूं कहें कि नौकरी और रोजगार देने के मामले में बिहार लगातार इतिहास रच रहा है। वर्ष 2020 से लेकर अबतक 9 लाख 60 हजार से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। इसमें से 10 से ज्यादा बार नियुक्ति पत्र वितरण समारोह का आयोजन कर खुद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अपने हाथों से विभिन्न विभागों में चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपा। इस कड़ी में शानिवार को 21,391 युवक-युवतियों को पुलिस की नौकरी मिली है। इसके अलावा अलग-अलग विभागों में करीब 2 लाख पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी है।

इसके साथ ही बिहार में 24 लाख लोगों को अलग- अलग सेक्टर में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराये गये हैं। इसमें से सबसे ज्यादा रोजगार उद्योग के क्षेत्र में युवाओं को मिला है। बिहार के अलग-अलग जिलों में कई औद्योगिक क्षेत्र विकसित किए गए हैं, जहां छोटी-बड़ी कंपनियां अपनी इकाई स्थापित कर बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार दे रही हैं। इसमें से सबसे ज्यादा रोजगार मुजफ्फरपुर के बेला इंडस्ट्रियल एरिया, भोजपुर के गीधा और बिहटा औद्योगिक क्षेत्र में उपलब्ध हुए हैं। इसके अलावे मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के तहत प्रदेश में अब तक 40 हजार से ज्यादा उद्यमियों ने अपना खुद का कारोबार शुरू किया है। साथ ही, इन इकाइयों में बड़ी संख्या में लोगों को रोजगार के अवसर भी उपलब्ध हुए हैं। इसके अवाला स्वयं सहायता समूहों से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं भी स्वरोजगार से जुड़ी हैं और आस-पास के लोगों को रोजगार भी दे रही हैं।

इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी और रोजगार देकर नीतीश सरकार ने पूरे देश में नजीर पेश किया है। बिहार में सिर्फ 5 साल में 50 लाख युवाओं को नौकरी/ रोजगार देने का रिकॉर्ड बनाने की तैयारी है।

मुख्यमंत्री ने 10 लाख युवाओं को नौकरी देने का किया था वादा

वर्ष 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 7 निश्चय 2 के तहत 10 लाख युवाओं को नौकरी और 10 लाख को रोजगार देने का वादा किया था। इस बढ़ाकर अब 12 लाख नौकरी एवं 38 लाख रोजगार कर दिया गया है। नीतीश सरकार लोगों को नौकरी एवं रोजगार उपलब्ध कराने को लेकर मिशन मोड में लगातार काम कर ही है। इस परिणाम है कि अब तक विभिन्न विभागों में 9 लाख 60 हजार से अधिक बहाली हो चुकी है, शेष की प्रक्रिया जारी है। इसके साथ ही 10 लाख की जगह अब तक 24 लाख लोगों के लिए रोजगार की व्यवस्था की जा चुकी है। इस वर्ष चुनाव से पहले तक 38 लाख लोगों को रोजगार मिल जाएगा।

शिक्षक नियुक्ति में बिहार ने रचा इतिहास

बिहार ने बड़े पैमाने पर शिक्षकों की नियुक्ति करके इतिहास रचा है। वर्ष 2023 में बिहार सरकार ने निर्णय लिया कि अब शिक्षकों की नियुक्ति बिहार लोक सेवा आयोग के माध्यम से होगी। बिहार लोक सेवा आयोग (बीपीएससी) के द्वारा शिक्षक नियुक्ति के प्रथम चरण में 1 लाख 20 हजार 336 शिक्षकों की नियुक्ति हुई। 2 नवंबर 2023 को पटना के गांधी मैदान में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने चयनित शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया। इसके बाद 13 जनवरी 2024 को शिक्षक नियुक्ति के द्वितीय चरण में 96 हजार 823 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र सौंपा गया। शिक्षक नियुक्ति के तृतीय चरण में 9 मार्च 2025 को गांधी मैदान में 51 हजार 389 शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। अब तक बीपीएससी द्वारा तीन चरणों में चयनित 2 लाख 66 हजार 558 नए शिक्षक बहाल हो गए हैं। इसके अलावा बीपीएससी द्वारा आयोजित प्रधानाचार्य पद की परीक्षा में चयनित 42 हजार 918 अभ्यर्थियों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा गया है। इस तरह बीपीएससी से नियुक्त होनेवाले नए शिक्षकों की संख्या 03 लाख 09 हजार 476 हो गयी है।

पुलिस सेवा में भी बंपर बहाली

बिहार पुलिस सेवा में भी बंपर बहाली हो रही है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 28 जून 2025 को राजधानी पटना के बापू सभागार में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 21392 सिपाहियों को नियुक्ति पत्र सौंपा है। इससे पहले 21 अक्टूबर 2024 को नवनियुक्त 1239 पुलिस अवर निरीक्षकों (दारोगा) को नियुक्ति पत्र दिए गये थे। बिहार में पहली बार ट्रांसजेंडर पुलिस अवर निरीक्षकों को भी इस मौके पर नियुक्ति पत्र सौंपा गया।

विभिन्न विभागों में हो रही बहाली

शिक्षा, स्वास्थ्य समेत विभिन्न विभागों में बड़े पैमाने पर बहाली हो रही है। 4 फरवरी 2025 को राज्य सरकार के विभिन्न विभागों के अंतर्गत नवनियुक्त 6341 कनीय अभियंताओं एवं 496 अनुदेशकों सहित कुल 6837 अभ्यर्थियों को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नियुक्ति पत्र सौंपा था। 29 मार्च 2025 को मुख्यमंत्री ने 715 सहायक उर्दू अनुवादकों को नियुक्ति पत्र सौंपा। स्वास्थ्य विभाग में कुल 35,383 नई बहालियों की प्रक्रिया पूर्ण की जा रही है।

नये पदों के सृजन को मिल रही है मंजूरी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लगातार नये पदों के सृजन की स्वीकृति दी जा रही है। आने वाले कुछ महीनों में विभिन्न विभागों में 2 लाख के करीब बहाली की प्रक्रिया पूर्ण होगी। इसको लेकर प्रक्रिया जारी है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।