Sunday, 23 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव Kobe Bryant’s Birth Anniversary: 5 NBA खिताब, 18 ऑल-स्टार चयन! जानिए बास्केटबॉल के ‘ब्लैक माम्बा’ की पूरी कहानी क्या एक iPhone की कीमत इतनी बड़ी हो सकती है? छत्रपति संभाजीनगर में हुई तीन मौतों के पीछे की कहानी राजस्थान के 611 सरकारी स्कूलों के पास अपना भवन नहीं, CJP के ‘स्कूल ठीक करो’ अभियान के बीच हुआ बड़ा खुलासा सहायक एवं स्वास्थ्य सेवा दाखिला 2026–27: प्रवेश से पहले मान्यता जांचें छात्र Madras Day 2026: 1639 की व्यापारिक बस्ती से चेन्नई शहर तक सफर, 387 साल में ऐसे बदली मद्रास की पहचान एचआरडीएस इंडिया और जीरो लैंडफिल सॉल्यूशंस की साझेदारी, 2.5 लाख ग्राम पंचायतों में कचरा प्रबंधन को मिलेगा नया आयाम ईरान पर ट्रंप का नया वार, Strait of Hormuz को बताया ‘अमेरिकी भूभाग’ का हिस्सा Chhatron Ki Goonj: राहुल गांधी के कार्यक्रम से ठीक पहले पुणे में ABVP-NSUI की भिड़ंत, COEP हॉस्टल में बढ़ा तनाव

फरीदाबाद की बेटियों का दम: नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में सगी बहनों ने जीते चार गोल्ड, रिद्धिमा अब वर्ल्डकप में करेंगी देश का प्रतिनिधित्व

नई दिल्ली, (न्यूज ऑफ द डे)

शहर की बेटियां रिद्धिमा और विधिका कौशिक ने नेशनल किक बॉक्सिंग चैम्पियनशिप में धमाकेदार प्रदर्शन करते हुए चार गोल्ड मेडल अपने नाम किए। तमिलनाडु में हुई इस प्रतियोगिता में दोनों बहनों ने किक लाइट और लाइट कॉन्टेक्ट कैटेगरी में दो-दो गोल्ड जीतकर हरियाणा का नाम रोशन किया। फरीदाबाद लौटने पर डीपीएस सेक्टर-19 की छात्राओं का भव्य स्वागत हुआ। ड्रैगन मार्शल लॉ अकैडमी के कोच संतोष थापा और दिव्या थापा ने उन्हें फूल-मालाओं से सम्मानित किया और कहा कि दोनों खिलाड़ी प्रदेश की नई पहचान बन रही हैं।

अक्टूबर में वर्ल्ड कप की चुनौती

13 से 15 आयु वर्ग की खिलाड़ी रिद्धिमा कौशिक अब अक्टूबर में उज्बेकिस्तान में होने वाले किक बॉक्सिंग वर्ल्ड कप में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। लगातार जीत के बाद रिद्धिमा ने कहा, “अब मेरा सपना वर्ल्ड कप जीतकर भारत का नाम दुनिया में चमकाने का है।”

9 साल में 50 से ज्यादा गोल्ड

कम उम्र के बावजूद दोनों बहनें अब तक 50 से अधिक गोल्ड मेडल जीत चुकी हैं। कोच के अनुसार, दोनों करीब 9 साल से सेक्टर-9 स्थित डिवाइन पब्लिक स्कूल में ट्रेनिंग कर रही हैं। पिता सुरेंद्र कौशिक और मां रितु कौशिक ने खुशी जताई कि उनकी बेटियां हर बार देश और प्रदेश को गौरवान्वित कर रही हैं।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।