Saturday, 12 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

भारत मंडपम में दिखा आत्मनिर्भर भारत का बिजनेस जोश

‘नेशनल बिज़नेस अचीवर समिट एंड अवार्ड्स 2025’ में देशभर के उद्यमियों को मिला सम्मान

नई दिल्ली, देश में आत्मनिर्भरता, नवाचार और उद्यमिता के नए युग का साक्षी बना भारत मंडपम, जहां ‘नेशनल बिज़नेस अचीवर समिट एंड अवार्ड्स 2025’ का आयोजन किया गया। इस भव्य समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले व्यवसायियों, स्टार्टअप्स और इनोवेटर्स को उनकी उपलब्धियों के लिए सम्मानित किया गया।

यह आयोजन न केवल “वोकल फॉर लोकल” और “आत्मनिर्भर भारत” जैसे अभियानों को समर्पित था, बल्कि व्यवसाय को राष्ट्रनिर्माण के साधन के रूप में प्रस्तुत करने का भी सशक्त मंच बना।


सरकार उद्यमियों की सहयोगी बनेगी, बाधा नहीं: चिराग पासवान

मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल हुए केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री श्री चिराग पासवान ने पुरस्कार विजेताओं को बधाई देते हुए कहा,

“सरकार का लक्ष्य है कि नीतियां सरल हों और उद्यमियों को आगे बढ़ने में मदद करें। चाहे वह खाद्य क्षेत्र हो या टेक्नोलॉजी, हर क्षेत्र में नवाचार को बढ़ावा मिलना चाहिए। मैं स्वयं को सरकार और उद्यमियों के बीच एक पुल के रूप में देखता हूं।”

‘इन नायकों का सम्मान, भारत के भविष्य का सम्मान’: जया प्रदा

कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि, वरिष्ठ अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा ने कहा,

“जो लोग बिना थके, बिना रुके देश को आगे ले जा रहे हैं, वे ही असली नायक हैं। इनका सम्मान वास्तव में भारत के उज्ज्वल भविष्य का सम्मान है।”

‘लोकल टू ग्लोबल’ विजन वाले बिजनेस लीडर्स को मिला मंच

कनेक्टिंग बिज़नेस अचीवर्स के चेयरमैन श्री धीरेंद्र राघव ने कहा,

“यह मंच केवल पुरस्कारों तक सीमित नहीं, बल्कि उन उद्यमियों की पहचान का माध्यम है जो समाज में स्थायी और समावेशी परिवर्तन ला रहे हैं। हमारा लक्ष्य ऐसे लोगों को आगे लाना है जो स्थानीय विचारों को वैश्विक पहचान दे रहे हैं।”

पुरस्कार नहीं, प्रेरणा हैं ये सम्मान: मुस्तुफा ए. खान

समारोह के प्रधान संपादक श्री मुस्तुफा ए. खान ने कहा,

“ये सम्मान सिर्फ अलंकरण नहीं, बल्कि नेतृत्व, नवाचार और ईमानदारी के नए मानदंड गढ़ने वालों के लिए प्रेरणास्त्रोत हैं। हमारा उद्देश्य है कि ऐसे व्यवसायियों को पहचान मिले जो उदाहरण बनें।”

व्यापार में उत्कृष्टता से अधिक सामाजिक जिम्मेदारी पर फोकस

‘नेशनल बिज़नेस अचीवर अवार्ड्स’ अब देश के प्रतिष्ठित कारोबारी सम्मानों में गिना जाता है, जो केवल मुनाफे पर नहीं, बल्कि सामाजिक उत्तरदायित्व, नेतृत्व कौशल और नवाचार पर आधारित हैं। इस साल के पुरस्कार विजेता MSME, एजुकेशन, मैन्युफैक्चरिंग, टेक्नोलॉजी, रियल एस्टेट और एग्रीकल्चर जैसे विविध क्षेत्रों से चुने गए।

इस आयोजन को FIFHI, GTTCI, MSME चैंबर ऑफ कॉमर्स (भारत और दुबई) समेत कई केंद्रीय व राज्यस्तरीय मंत्रालयों और संगठनों का समर्थन प्राप्त था।

2047 के विकसित भारत की ओर बढ़ते कदम

वर्ष 2047 तक भारत को एक विकसित राष्ट्र बनाने के सपने को साकार करने की दिशा में यह आयोजन एक प्रेरणादायक उदाहरण है। यह दर्शाता है कि सरकार और उद्योग जगत मिलकर एक समावेशी, नवोन्मेषी और वैश्विक प्रतिस्पर्धा के योग्य भारत का निर्माण कर रहे हैं।

2025 के प्रमुख पुरस्कार विजेता:

  • डॉ. वरुण चौधरी – ग्लोबल एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2025, CG हॉस्पिटैलिटी होल्डिंग्स
  • श्रीमती रेनू अग्रवाल – वूमन एंटरप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2025, AGGCON
  • ठाकुर अनुप सिंह – संस्थापक एवं सीएमडी, Marg ERP Ltd
  • श्री ज्योति प्रकाश गाडिया – मैनेजिंग डायरेक्टर, Resurgent India Ltd
  • श्री संदीप यादव – यंग एंटरप्रेन्योर (रियल एस्टेट), Defined Group
  • सुश्री सलमा सैयद – ब्रांड ऑफ द ईयर, Soulmani Gem
  • श्री जेपी कौशिक – मैन्युफैक्चरिंग कंपनी ऑफ द ईयर, Ashirwad Carbonics Pvt Ltd
  • सुश्री आइनी फातिमा – प्रॉमिसिंग ब्रांड (स्टार्टअप सेक्टर), INDICARRY
  • श्री शशि शेखर मिश्रा – बेस्ट रियल एस्टेट इन लखनऊ, लाला जुगल किशोर इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रुप
  • श्री संत कुमार चौधरी – बेस्ट एजुकेशनिस्ट, शंकरा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।