Monday, 17 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
बीकानेर हाउस में शुरू हुआ दस दिवसीय राजस्थानी ‘तीजोत्सव 2026’ पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की बीकानेर हाउस में शुरू हुआ दस दिवसीय राजस्थानी ‘तीजोत्सव 2026’ पाकिस्तान 14 अगस्त को ही क्यों मनाता है स्वतंत्रता दिवस? आजादी के दिन कराची में क्या हुआ और बंटवारे में भारत से क्या-क्या मिला? एचआरडीएस इंडिया ने केंद्रीय जनजातीय कार्य मंत्री जुएल ओराम को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर विस्तृत रिपोर्ट सौंपी Johnny Lever Birthday: पेन बेचने से लेकर बॉलीवुड के कॉमेडी किंग बनने तक का सफर, जानिए हंसी के उस्ताद की असल जिंदगी की कहानी समय रैना को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत, ‘इंडियाज गॉट लैटेंट’ मामले में सभी FIR रद्द स्वतंत्रता दिवस से पहले दिल्ली में बम धमकियों से मचा हड़कंप, हाई कोर्ट और IGI एयरपोर्ट समेत कई जगहों पर अलर्ट संसद का मानसून सत्र समाप्त, 12 विधेयक पास, कम चर्चा के बीच बने ये 7 अहम कानून नवनीत चतुर्वेदी ने जॉर्जिया मेलोनी से जुड़े बयान की MEA जांच की मांग की

बीकानेर हाउस में शुरू हुआ दस दिवसीय राजस्थानी ‘तीजोत्सव 2026’

तीज माता की सवारी, लोकनृत्य, पारंपरिक संगीत, हस्तशिल्प और राजस्थानी व्यंजनों ने बढ़ाई उत्सव की रौनक

नई दिल्ली: शनिवार को नई दिल्ली के बीकानेर हाउस में दस दिवसीय राजस्थानी ‘तीजोत्सव 2026’ का शुभारंभ राजस्थान के प्रमुख आवासीय आयुक्त श्री रोहित कुमार द्वारा दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया गया। इस अवसर पर श्री कुमार ने सर्वप्रथम तीज माता को तिलक कर उनकी आराधना की और उपस्थित जनसमुदाय को तीज उत्सव की बधाई दी। शुभारंभ कार्यक्रम में दिल्ली के सेंट स्टीफन कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. सुजान इलियास, राजस्थान फाउंडेशन दिल्ली चैप्टर के अध्यक्ष श्री रामावतार किला सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

इस अवसर पर श्री रोहित कुमार ने बताया कि इस मेले से दिल्ली में रह रहे अप्रवासी राजस्थानियों सहित राजधानीवासियों को राजस्थान की रंगारंग शैली, सांस्कृतिक विरासत, हस्तकला से निर्मित उत्पाद, पारंपरिक संगीत, नृत्य, स्वादिष्ट व्यंजन और संस्कृति से रूबरू होने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि राजस्थानी हस्तशिल्प उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए आनलाईन खरीदारी हेतु सरकार द्वारा विशेष ‘राजसखी ऐपपोर्टल’ बनाया गया है जहां पर स्थानीय कारीगर अपने सामान को देश दुनिया में बिक्री के लिए प्रदर्शित कर सकते हैं। श्री कुमार ने कहा कि राजीविका, रूडा स्वयं सहायता समूहों के साथ मिलकर राजस्थानी हैंडीक्राफ्ट को जन-जन तक पहुंचाने के लिए बेहतर कार्य कर रही हैं।

तीज माता की सवारी

इस दस दिवसीय तीजोत्सव में शुभारंभ अवसर पर तीज माता की सवारी बड़ी धूमधाम से निकाली गई। तीज माता को पालकी में सुसज्जित कर चार कहारों द्वारा पांरपरिक रूप से परिसर में घुमाकर पूजा-अर्चना की।

मेले में निकाली गई तीज की सवारी के बारे में बताते हुए संयुक्त आवासीय आयुक्त श्रीमती रिंकु मीना ने बताया कि तीज सवारी में लगभग 51 महिलाओं ने मंगल कलश यात्रा के साथ तीज की सवारी की शोभा बढाई। सवारी की अगुवाई राजस्थानी लोककलाकारों ने मशक वादन, कच्छी घोड़ी आदि अपनी कला प्रदर्शन से की। इसके उपरांत सैकड़ों महिला-पुरूषों ने अलग-अलग परिधानों में सवारी में सम्मिलित होकर मंगल गायन कर तीज माता की आराधना की। उन्होंने बताया कि रविवार को अवकाश होने के कारण दिल्ली के विभिन्न क्षेत्रों से आए आगंतुकों ने तीजोत्सव में लगे राजस्थानी व्यंजनों के साथ राजस्थानी हस्त-कलाकारों द्वारा निर्मित उत्पादों की खूब खरीदारी की।

उन्होंने बताया कि तीज माता की सवारी निकालने के बाद राजस्थानी कला और संस्कृति से सराबोर सांस्कृतिक संध्या के आयोजन ने आगंतुकों का भरपूर मनोरंजन किया। इस रंगारंग सांस्कृतिक संध्या का आयोजन पर्यटक स्वागत केंद्र द्वारा किया गया। उन्होेंने बताया कि 24 अगस्त तक चलने वाले इस दस दिवसीय साप्ताहिक तीजोत्सव में राजीविका और रूडा द्वारा हस्तनिर्मित उत्पादों के स्टाॅल और फूड फेस्टिवल का आयोजन भी किया जा रहा है।

पर्यटन विभाग की उप निदेशक निदेशक श्रीमती दीपाली शर्मा ने बताया कि इस सांस्कृतिक संध्या में राजस्थान के विभिन्न अंचलों जैसे बीकानेर, टोंक, चुरू, जोधपुर, अजमेर, बारां, डीग और अलवर से आए लोककलाकारों ने मशक वादन, कच्छी घोड़ी, भोपा वादन एवं गायन, खड़ताल वादन और गायन, चरी नृत्य, चकरी नृत्य, चंग ढ़प नृत्य, घूमर नृत्य, कालबेलिया नृत्य तथा प्रसिद्ध मयूर नृत्य और फूलों की होली की प्रस्तृति दी।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।