Friday, 02 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया पंजाब कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने छोड़ा प्रदेश अध्यक्ष पद! जानिए इस्तीफे का कारण और पद के प्रबल दावेदार

Starship V3 Testing : स्टारशिप का समंदर में उतरते ही विस्फोट, खुशी से झूम उठे एलन मस्क

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति और उद्यमी एलन मस्क की कंपनी स्पेस-एक्स (SpaceX) ने अपने स्पेसक्राफ्ट स्टारशिप व्ही 3 का सफल परिक्षण पूरा कर लिया है। एलन मस्क ने टेस्टिंग से जुड़ी एक वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की है। NASA ने भी इस सफल परिक्षण की तारीफ की है।

एलन मस्क की कंपनी SpaceX ने अंतरिक्ष के क्षेत्र में एक और नई उप्लब्धि हासिल करते हुए दुनिया के सबसे बड़े रॉकेट Starship के तीसरे वर्जन का सफल परिक्षण कर लिया है। टेक्सास से उड़ान भरने के बाद Starship V3 को हिंद महासागर में हार्ड स्प्लैशडाउन कराया गया। समंदर में लैंडिंग के तुरंत बाद स्पेसक्राफ्ट से एक जोरदार धमाके की आवाज आती है। धमाके की वजह से Starship पूरी तरह से मलबे में तबदील हो जाता है। इस पूरी घटना का वीडियो खुद SpaceX के एलन मस्क ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर किया है। इस धमाके से पूरी दुनिया एक पल के लिए सन्न रह गई। लेकिन SpaceX के वैज्ञानिकों ने माना कि यह धमाका कोई दुर्घटना नहीं थी, बल्कि यह उनकी प्लानिंग का ही एक हिस्सा था।  

NASA ने दी बधाई

अमेरिका की अंतरिक्ष एजेंसी NASA (National Aeronautics and Space Administration) ने भी Starship V3 के सफल परिक्षण पर SpaceX को बधाई दी है। उन्होंने इस परिक्षण की सफलता को चांद और मंगल के एक कदम और करीब पहुंचने वाला बताया है।

टेक्सास से भरी उड़ान

आपको बता दें कि 22 मई (शुक्रवार) को अमेरिकी समयानुसार शाम के करीब 6:30 बजे, टेक्सास में स्थित SpaceX के स्टारबेस फैसिलिटी से Starship V3 ने उड़ान भरी। कंपनी के सूपर हेवी बूस्टर के जरिए इसे लॉंच किया गया था। करीब घंटे भर की उड़ान के बाद स्पेसक्राफ्ट को हिंद महासागर में सफलतापूर्वक उतारा गया।

आखिरी सेकंड हुआ बड़ा धमाका

सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे वीडियो मे यह देखा जा सकता है कि Starship के वायुमंडल में लौटते ही उसकी रफ्तार को कम करने के लिए Landing Burn Process अपनाया गया। वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि पानी में पहुंचने से ठीक पहले Starship ने खुद को सीधा किया। इसे लैंडिंग की सबसे कठिन प्रक्रिया मानी जाती है।

हिंद महासागर का स्पर्श करते ही Starship में एक बड़ा विस्फोट हुआ। विस्फोट के बाद समंदर में हर जगह आग की लपटें और धुएं का गुबार देखा जा रहा था। साथ ही रॉकेट भी एक मलबे में तबदील हो चुका था। बाद में कंपनी के वैज्ञानिकों ने इसे अपनी प्लानिंग की हिस्सा बताया।

क्यों खास है Starship V3

विज्ञान की दुनिया में Starship V3 को एक क्रांति के रूप में देखा जा रहा है। SpaceX ने Starship के पिछले दोनों वर्जनों की तुलना V3 में कुछ अहम बदलाव किए हैं। NASA की मानें तो, इसमें विश्वसनीयता बढ़ने, पहले से अधिक वजन ले जाने और दोबारा इस्तेमाल करने जैसी खूबियां हैं। इन तीनों ही विशेषताओं के साथ भविष्य में अंतरिक्ष और मंगल ग्रह में Starship की भूमिका अहम मानी जा रही है।

ये भी पढ़ें :- Volkswagen Taigun Facelift 2026: लॉन्च से पहले जानिए क्या है नया

Home » Starship V3 Testing : स्टारशिप का समंदर में उतरते ही विस्फोट, खुशी से झूम उठे एलन मस्क
शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MD Faijan

MD Faijan

लेखक

मोहम्मद फैजान न्यूज़ ऑफ द डे में पत्रकार हैं, जहाँ वे खेल, मनोरंजन, राजनीति और अंतरराष्ट्रीय मामलों को कवर करते हैं। इससे पहले वे यूट्यूब चैनल स्पोर्ट्स यारी में सोशल मीडिया एग्जीक्यूटिव के रूप में कार्य कर चुके हैं, जहाँ उन्होंने डिजिटल कंटेंट मैनेजमेंट और ऑडियंस एंगेजमेंट का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त किया। भारत के छत्तीसगढ़ राज्य के कोरिया जिले से संबंध रखने वाले फैजान आधुनिक मीडिया कार्यप्रणालियों की अच्छी समझ रखते हैं और कहानी कहने के विभिन्न रूपों में गहरी रुचि रखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।