Friday, 11 September 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी आदिवासी और ग्रामीण विकास के लिए एचआरडीएस इंडिया की पहल जारी केरलम पर फिर बढ़ा दबाव, केंद्र ने PM SHRI योजना पर जल्द फैसला लेने को कहा 25 Years of 9/11 Attacks: 4 विमान, 19 आतंकवादी और 2,977 मौतें! वो सुबह जिसने अमेरिका ही नहीं, पूरी दुनिया को हमेशा के लिए बदल दिया iPhone 18 Pro की कीमत ने भारतीयों को चौंकाया! जानिए अमेरिका, दुबई और कनाडा समेत देशों में कितनी है फोन की कीमत? भारत ने पाकिस्तान को 19-0 से रौंदा! महिला जूनियर एशिया कप के सेमीफाइनल में पक्की की अपनी जगह Vi के नेटवर्क पर क्यों दिख रहा है ‘SRK is on Vi’? शाह रुख खान के साथ कंपनी का बड़ा प्रमोशन, जानिए क्या है पूरी रणनीति 1993 Mumbai Blast Case: सुप्रीम कोर्ट से अबू सलेम को बड़ा झटका, समय से पहले रिहाई की याचिका खारिज 60 से ज्यादा अपडेट के साथ लॉन्च हुई Jawa 42 All Stars, जानिए कीमत, डिजाइन और फीचर्स से जुड़ी सभी जानकारी

भविष्य की चुनौतियों के लिए तैयार उच्च शिक्षा पर SRM का AI-केंद्रित विज़न

राष्ट्रीय शिक्षा सम्मेलनों में सौरभ शर्मा ने साझा की SRM की विज़न 2047 रणनीति और AI-आधारित शिक्षा की रूपरेखा

नई दिल्ली: उच्च शिक्षा में तकनीकी परिवर्तन और नवाचार को आगे बढ़ाने के उद्देश्य से, SRM ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स के रणनीति एवं ब्रांडिंग निदेशक सौरभ शर्मा ने दो प्रमुख राष्ट्रीय मंचों—ET एनुअल एजुकेशन समिट और AI वर्ल्ड समिट—में भाग लेकर अपने विचार साझा किए।

इस मौके पर वक्ता और पैनलिस्ट के तौर पर सौरव ने उच्च शिक्षा, उद्योग और भविष्य के कार्यबल को आकार देने में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की बढ़ती भूमिका पर अपने विचार साझा किए । उन्होंने सांझा किया कि कैसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को लेकर दृष्टिकोण में बदलाब देखने को मिला है, जो लोग पहले AI के इस्तेमाल को लेके संशय में थे अब इस बात पर गौर कर रहे हैं कि कैसे इसका और बेहतर तरीके से इस्तेमाल किया जा सके।

SRM तिरुचिरापल्ली की दीर्घकालिक रणनीति पर प्रकाश डालते हुए उन्होंने बताया कि संस्थान माननीय प्रधानमंत्री के विज़न 2047 के अनुरूप विकास की राह पर आगे बढ़ रहा है। माननीय चेयरमैन के नेतृत्व में SRM नवाचार, उद्योग जगत के साथ मजबूत साझेदारी, अनुसंधान और तकनीक-संचालित शिक्षण को केंद्र में रखकर एक आधुनिक शैक्षणिक वातावरण विकसित कर रहा है।

उन्होंने कहा कि तेजी से बदलती वैश्विक अर्थव्यवस्था की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए SRM अपने पाठ्यक्रम और शिक्षण प्रणाली में AI साक्षरता, डिजिटल कौशल और अनुभवात्मक शिक्षण को शामिल कर रहा है।

संस्थान का उद्देश्य ऐसे विद्यार्थियों को तैयार करना है, जिनमें तकनीकी दक्षता के साथ-साथ आलोचनात्मक सोच, समस्या-समाधान की क्षमता और नवाचार की समझ भी हो। इससे वे AI-संचालित भविष्य में सफल होने के साथ-साथ वर्ष 2047 तक भारत के विकास लक्ष्यों में भी सार्थक योगदान दे सकेंगे।

दोनों सम्मेलनों में देशभर के नीति-निर्माताओं, शिक्षाविदों, प्रौद्योगिकी विशेषज्ञों और उद्योग प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिस दौरान शिक्षा क्षेत्र में AI के बढ़ते उपयोग, उससे जुड़ी संभावनाओं और चुनौतियों पर व्यापक चर्चा हुई।

इन राष्ट्रीय मंचों पर अपनी भागीदारी के माध्यम से SRM ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि वह उभरती प्रौद्योगिकियों को अपनाकर शैक्षणिक उत्कृष्टता को बढ़ावा देने और छात्रों के लिए भविष्य के अनुरूप शिक्षण वातावरण तैयार करने के लिए प्रतिबद्ध है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
BN

Bureau NOTD

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।