Monday, 13 July 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट? ईरानी सिनेमा की 7 कालजयी फिल्में, जिन्होंने दुनिया को इंसानियत का नया नजरिया दिया टोकनयुक्त शेयर: क्रिप्टो और ब्लॉकचेन से बदलती निवेश की दुनिया, भारत के लिए आगे का रास्ता वरिष्ठ पत्रकार राकेश कुमार सिंह ने पत्रकारिता में 30 वर्ष पूरे किए, सत्य और जनहित को बताया अपनी सबसे बड़ी प्रतिबद्धता Paper Bag Day 2026: कैसे एक मामूली-सा दिखने वाला बैग, पर्यावरण बचाने की बड़ी सोच का प्रतीक बन गया? Shraddha Walkar Murder Case: MA की परीक्षा के कारण टली आफताब की पेशी, 20 जुलाई को होनी थी सुनवाई Monaco Diamond League 2026: सर्वेश कुशारे ने रचा इतिहास, डायमंड लीग में पोडियम पर पहुंचने वाले पहले भारतीय हाई जम्पर बने विश्व जनसंख्या दिवस 2026: 8.3 अरब की दुनिया में सबसे बड़ा सवाल आबादी नहीं, बेहतर भविष्य है FIFA Golden Boot Race: मेसी, एम्बाप्पे, हालैंड या हैरी केन…जानिए इस बार किसके नाम होगी गोल्डन बूट?

सांपों का ऐसा बगीचा, जहां होती है जहरीले सांपों की खेती, नजारा देख कांप जाएगा कलेजा

नई दिल्ली।

आपने आम, लीची, जामुन आदि कई तरह के बगीचे देखे होंगे। यहां माली से छिपकर फल तोड़ने का जो मजा होता है, वो और किसी चीज में नहीं। शहरों में भी लोग अब बगीचे उगाने लगे हैं। इससे न सिर्फ ताजी हवा मिलती है बल्कि लोगों को शहर में ताजे फल खाने को भी मिल जाते हैं। लेकिन क्या आपने कभी सांप के बगीचे के बारे में सुना है? आपको लग रहा होगा कि हम मजाक कर रहे हैं। लेकिन दुनिया में एक ऐसा देश है, जहां सांप का बगीचा मौजूद है।

बता दें कि बगीचों में पेड़ों पर लटके फल देखकर हर किसी का मन खुश हो जाता है लेकिन इस बगीचे के पेड़ों पर किसी तरह का फल नहीं लगता। बल्कि इनकी डालियां सिर्फ सांपों से भरी रहती है। हर डाल पर आपको कई सांप नजर आ जाएंगे। सांप का ये बगीचा मौजूद है विएतनाम में, Trại rắn Đồng Tâm (डोंग टैम स्नेक फार्म) नाम के इस बगीचे में पेड़ों पर सिर्फ सांप दिखाई देते हैं।

होती है सांप की फार्मिंग

विएतनाम के Trại rắn Đồng Tâm में सांपों की खेती होती है। जिस तरह से अन्य खेतों में फल, सब्जियां उगाई जाती है, यहां सांप पाले जाते हैं। इस फार्म में औषधीय सामग्री भी उगाई जाती है। जानकारी के मुताबिक यहां 400 से अधिक प्रकार के जहरीले सांप मौजूद हैं। इनके जहर से दवाइयां बनाई जाती हैं। साथ ही इनके जहर को काटने के लिए भी एंटीडोज बनाए जाते हैं। डोंग टैम स्नेक फार्म में हर साल लाखों पर्यटक आते हैं। उनके लिए सांप का बगीचा हैरत की बात है।

https://www.instagram.com/p/Ctq8iS6gonf/?utm_source=ig_embed&utm_campaign=embed_video_watch_again

लोगों को हुई हैरानी

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो को देख हर कोई हैरान है। इससे पहले ज्यादातर लोगों को ऐसे किसी बगीचे की जानकारी नहीं थी। इसे बनाया गया था रिसर्च के पर्पस से लेकिन आज ये बेहद बड़ा पर्यटक स्थल बन चुका है। 12 हेक्टेयर में फैले इस फार्म में आपको कई तरह की फैसिलिटी मिल जाएगी। इस फार्म में हर साल लगभग पंद्रह सौ लोग सांप के काटे जाने के बाद उपचार के लिए आते हैं। हर दिन यहां एंटीडोज के लिए रिसर्च होती है। ज्यादातर सांप के जहर को काटने के लिए इन्होने दवाई बना ली है।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।