Sunday, 02 August 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल CWG 2026: ग्लासगो के रेस्तरां में गायब मिला भारत के नक्शे से पूर्वोत्तर, कॉमनवेल्थ मेडल विजेता लवलीना ने जताई नाराजगी 2 अगस्त 1934: जब हिटलर कहलाया ‘फ़्यूहरर’! बवेरियन रेजिमेंट का एक सिपाही आखिर कैसे बना दुनिया का सबसे क्रूर तानाशाह? दिल्ली हाट, आईएनए में मिस्टर लिट्टीवाला संग बिहार के असली स्वाद का आनंद नेपाल के दिग्गज पर्वतारोही निर्मल ‘निम्स’ पुरजा की मौत, पाकिस्तान के ब्रॉड पीक पर हिमस्खलन में हुए थे लापता ट्रोजन हॉर्स: 3200 साल पुराने धोखे से लेकर आज के खतरनाक कंप्यूटर वायरस तक की कहानी 45 Years of MTV: कैसे एक छोटे से चैनल ने दुनिया को दिया नया म्यूजिकल कल्चर, MTV की कामयाबी से लेकर इसके पतन तक की कहानी कोयला पेंशनभोगियों की बड़ी मांग: न्यूनतम पेंशन ₹10,000 करने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं देने की अपील देश के एक-चौथाई केंद्रीय विद्यालयों में पूर्णकालिक प्रिंसिपल नहीं, नेतृत्व संकट और शिक्षा व्यावस्था पर उठते गंभीर सवाल

सर्जिकल स्ट्राइक पर सबूत मांगने वालों पर भड़के सिरसा, कहा- कांग्रेस बोल रही दुश्मन की जुबान

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस नेता चरणजीत सिंह चन्नी की आलोचना करते हुए कहा कि आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की बजाय कांग्रेस देश के शहीदों का अपमान कर रही है। पंजाब-हरियाणा जल विवाद पर भी दी तीखी प्रतिक्रिया।

सिरसा का कांग्रेस पर हमला – बोले, सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगना देशहित के खिलाफ

दिल्ली सरकार में मंत्री और भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी द्वारा सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगने पर तीखा प्रहार किया है। उन्होंने कांग्रेस पर पाकिस्तान की भाषा बोलने का आरोप लगाया और इसे बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया।

शनिवार को मीडिया से बातचीत में सिरसा ने कहा, “देश इस वक्त पहलगाम में हुए आतंकी हमले से दुखी है। हर भारतीय चाहता है कि पाकिस्तान को इसका मुंहतोड़ जवाब दिया जाए। लेकिन कांग्रेस नेता इस समय सर्जिकल स्ट्राइक के सबूत मांगकर यह दिखा रहे हैं कि उन्हें देश की सुरक्षा या शहीदों की कुर्बानी से कोई सरोकार नहीं है।”

‘पाकिस्तान के पक्ष में खड़ी है कांग्रेस’

सिरसा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास देश विरोधी सोच से भरा रहा है। “ये वही लोग हैं जो पहले भी सेना पर सवाल उठाते रहे हैं। अब आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में भी सेना और सरकार पर शक कर रहे हैं। यह न सिर्फ सुरक्षा बलों का अपमान है, बल्कि शहीदों के बलिदान का भी अपमान है।”

पंजाब से पानी रोकने पर भी जताई आपत्ति

पंजाब सरकार द्वारा हरियाणा को पानी न देने के मुद्दे पर भी सिरसा ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा, “पंजाब की संस्कृति कभी पानी रोकने की नहीं रही। जब भी देश में जल संकट आया है, पंजाब सबसे पहले मदद के लिए आगे आया है। हमारी परंपरा रही है कि हम दुश्मन को भी पानी देने से पीछे नहीं हटते।”

केजरीवाल और मान पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए सिरसा ने कहा कि उनकी नकारात्मक सोच ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को भी भटका दिया है। सिरसा ने कहा, “दिल्ली या हरियाणा ने पंजाब से अभी तक कोई पानी नहीं मांगा है, लेकिन अगर कभी जरूरत पड़ी तो उसे देना हमारी सभ्यता और ‘पंजाबियत’ की पहचान है।”

ये भी पढ़ें :- गोवा मंदिर में भगदड़ से 6 की मौत, 50 से ज्यादा घायल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
Aniket

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।