Saturday, 03 October 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया ईरान में शांति की पहल का डॉ. के. ए. पॉल ने किया स्वागत, पेजेशकियन और ट्रंप समेत नेताओं को धन्यवाद Samsung Galaxy S27 Series: Exynos 2700 की बढ़ी प्रोडक्शन, S27 Ultra में 3x कैमरा हटने की चर्चा; जानें डिजाइन, कैमरा, बैटरी और कीमत से जुड़ी हर जानकारी Mahatma Gandhi Jayanti 2026: पटना से लेकर लंदन और अमेरिका तक, जानिए दुनियाभर में ‘बापू’ की इन 7 सबसे प्रतिष्ठित प्रतिमाएं शिवाजी पार्क में CJP का बड़ा प्रदर्शन, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग हुई तेज! SIR और वोटर लिस्ट को लेकर गंभीर आरोप ‘Drishyam 3 The Conclusion’ Review: दमदार कहानी और क्लाइमेक्स के साथ ‘विजय सलगांवकर’ की वापसी, जयदीप अहलावत ने बढ़ाया सस्पेंस; जानिए कैसा है आखिरी चैप्टर? ‘Sigma’ Movie Review: विजय के बेटे जेसन संजय की पहली फिल्म कैसी है? सुंदीप किशन की एक्टिंग और एक्शन ने जीता दिल? ‘सेकंड एक्ट अवॉर्ड्स 2026’ में नई शुरुआत करने वाली हस्तियों को सम्मान इन्दिरा आईवीएफ ने चंद्रपुर में नया फर्टिलिटी सेंटर शुरू किया

श्रीराम भारतीय कला केंद्र पेश करेगा ‘कृष्ण’ का 49वां संस्करण – भगवान श्रीकृष्ण की जीवनगाथा पर आधारित भव्य नृत्य नाटक

12 से 16 अगस्त 2025 तक कमानी ऑडिटोरियम, नई दिल्ली मे होगी प्रस्तुति

10 अगस्त, 2025, नई दिल्ली

भारत का एक प्रमुख सांस्कृतिक संस्थान, श्रीराम भारतीय कला केंद्र इस साल अपने प्रतिष्ठित नृत्य-नाटक ‘कृष्ण’ का 49वां संस्करण प्रस्तुत कर रहा है । यह प्रस्तुति 12 से 16 अगस्त 2025 तक कमानी ऑडिटोरियम, मंडी हाउस, नई दिल्ली में होगी। हर दिन शाम 6:30 बजे शो शुरू होगा, और 14, 15 और 16 अगस्त को दोपहर 3 बजे विशेष मैटिनी शो भी होंगे।

‘कृष्ण’ एक ऐसा नृत्य नाटक है जो भगवान श्रीकृष्ण के जन्म से लेकर महाभारत में अर्जुन को दिए गए गीता उपदेश तक की झलकियों को सुंदरता से मंच पर उतारता है|

पद्मश्री शोभा दीपक सिंह, जो इस नाटक की निर्देशक और श्रीराम भारतीय कला केंद्र की अध्यक्ष हैं , कहती हैं, ” यह हमारे लिए गर्व की बात है कि ‘कृष्ण’ अपने 49वें वर्ष में प्रवेश कर रहा है। श्रीकृष्ण का जीवन केवल पौराणिक कथा नहीं, बल्कि एक जीवन-दर्शन है — जिसमें प्रेम, साहस और बुद्धि का गहरा संदेश छिपा है। हम इसे पूरी कलात्मकता और भावनात्मकता के साथ दर्शकों तक पहुँचाने का प्रयास करते हैं। “

यह प्रस्तुति केंद्र डांस रेपर्टरी द्वारा की जा रही है, जो श्रीराम भारतीय कला केंद्र की पेशेवर नृत्य मंडली है । कोरियोग्राफ़ी श्री शशिधरन नायर द्वारा की गई है, जिन्हें सहयोग मिला है उनके प्रमुख शिष्य और रेपर्टरी इंचार्ज श्री राजकुमार शर्मा का। इस वर्ष कुछ नए युवा कलाकारों को भी टीम में शामिल किया गया है, जिससे प्रस्तुति और भी ऊर्जा से भर गई है।

‘कृष्ण’ नृत्य-नाटक में शास्त्रीय और लोक नृत्य शैलियों का सुंदर संगम है। पारंपरिक परिधान, आभूषण, संगीत और प्रतीकात्मक दृश्य इसे एक संपूर्ण सांस्कृतिक अनुभव बनाते हैं।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अंतर्गत श्रीराम भारतीय कला केंद्र स्कूलों और शैक्षणिक संस्थानों को 12 और 13 अगस्त को प्रातःकालीन विशेष शो के लिए आमंत्रित करता है। इन सत्रों में 75 मिनट का प्रदर्शन और 45 मिनट की संवादात्मक कार्यशाला शामिल होगी। 14, 15 और 16 अगस्त को दोपहर के शो के लिए भी स्कूल बुकिंग कर सकते हैं।

पिछले 45 वर्षों से ‘कृष्ण’ नाटक हर उम्र के दर्शकों को प्रेम, करुणा, धर्म और सत्य का संदेश देता आया है। यह प्रस्तुति कला और अध्यात्म का अनूठा संगम है।

टिकट दरें: ₹3500 / ₹2500 / ₹1500 / ₹1000 / ₹750 / ₹500 / ₹300
बुकिंग: BookMyShow
फिजिकल टिकट्स कमानी ऑडिटोरियम से 9 अगस्त 2025 से उपलब्ध होंगे।

शेयर करें: Facebook X WhatsApp
MK

Manoj K Sharma

लेखक

NOTD News के लिए नियमित रूप से समाचार लिखते हैं।

संबंधित खबरें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।