Wednesday, 11 November 2026
ब्रेकिंग न्यूज़
जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत Tata iPhone Factory Accident: तमिलनाडु में टाटा के प्लांट में जहरीली गैस से 3 कर्मचारियों की मौत, जांच के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था Booker Prize 2026: 81 साल के M. John Harrison ने रचा इतिहास, बने पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक जिन 10 सीटों पर मतदाताओं की संख्या ‘शुन्य’, वहां भी जीत गए NDA के उम्मीदवार! फिर एक बार सवालों के घेरे में निर्वाचन आयोग सिर्फ सांस ही नहीं, प्रजनन क्षमता के लिए भी खतरा बन सकता है वायु प्रदूषण, शोध में सामने आए संकेत डॉ. के.ए. पॉल ने भारत समिट के बहिष्कार की अपील की, तेलंगाना सरकार से मांगा जवाब सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद भी NHAI में प्रदीप अत्री की पदस्थापना पर उठे सवाल, कार्रवाई का ब्योरा मांगने की अपील Namo Yamuna River Safari: दिल्ली में शुरू हुई यमुना क्रूज सेवा, जानें रूट, सुविधाएं और टिकट की पूरी जानकारी IPL Expansion 2028: आईपीएल में शामिल हो सकती हैं 2 नई टीमें, 1 अरब डॉलर से अधिक हो सकती है कीमत Tata iPhone Factory Accident: तमिलनाडु में टाटा के प्लांट में जहरीली गैस से 3 कर्मचारियों की मौत, जांच के घेरे में सुरक्षा व्यवस्था Booker Prize 2026: 81 साल के M. John Harrison ने रचा इतिहास, बने पुरस्कार जीतने वाले सबसे उम्रदराज लेखक

दिल्ली में ऐतिहासिक इमारतों की सुरक्षा कड़ी, लाल किला और कुतुब मीनार पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात

भारत-पाकिस्तान तनाव के बीच राजधानी में चौकसी बढ़ी, पर्यटकों की सुरक्षा को लेकर सख्त कदम

दिल्ली, भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के मद्देनज़र देशभर में सुरक्षा चौकसी बढ़ा दी गई है। इसी क्रम में दिल्ली पुलिस ने राजधानी की प्रमुख ऐतिहासिक इमारतों – लाल किला और कुतुब मीनार – की सुरक्षा बढ़ा दी है। इन स्थानों के बाहर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिए गए हैं।

सीसीटीवी से निगरानी, पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोपरि

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह कदम एहतियात के तौर पर उठाया गया है। लाल किला और कुतुब मीनार पर नज़र रखने के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और लगातार निगरानी की जा रही है। पुलिस का कहना है कि आम दिनों में भी इन इमारतों पर सुरक्षा रहती है, लेकिन वर्तमान हालातों को देखते हुए सतर्कता और बढ़ा दी गई है।

बॉर्डर पर तनाव, देशभर में अलर्ट

भारतीय सेना के अनुसार, 8 और 9 मई की मध्यरात्रि को पाकिस्तान की ओर से पश्चिमी सीमा पर ड्रोन और अन्य हथियारों का इस्तेमाल करते हुए हमले किए गए। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर में नियंत्रण रेखा पर भी कई बार संघर्षविराम का उल्लंघन किया गया।

भारतीय सेना ने दिया करारा जवाब

भारतीय सेना ने इन हमलों को नाकाम किया और पाकिस्तान के हर दुस्साहस का मुंहतोड़ जवाब दिया। सेना ने कहा कि भारत अपनी संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। सभी नापाक इरादों का बलपूर्वक प्रतिकार किया जाएगा।

भारत की जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी निगरानी विमान ढेर

गुरुवार रात भारत ने जम्मू, पठानकोट, उधमपुर और अन्य सैन्य स्टेशनों पर हमलों की पाकिस्तानी कोशिशों को नाकाम किया। जवाबी कार्रवाई में न केवल पाकिस्तानी ड्रोन और मिसाइलें नष्ट की गईं, बल्कि इस्लामाबाद का एयरबॉर्न वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AWACS) विमान भी मार गिराया गया, जो पाकिस्तान की हवाई निगरानी और समन्वय क्षमताओं के लिए बड़ा झटका है।

ये भी पढ़ें :- भारत की मिसाइलों के सामने पस्त पाक रक्षा तंत्र: पाकिस्तानी नागरिक ने ही खोल दी सेना की पोल

शेयर करें: Facebook X WhatsApp

Aniket

लेखक

Aniket Sardhana is a journalism graduate with hands-on experience in field reporting, camera operations, and news production. With a strong understanding of newsroom workflows and on-ground storytelling, he has developed a practical and detail-oriented approach to reporting. Aniket writes extensively on cryptocurrency and current affairs, focusing on policy developments, market trends, and their broader socio-economic impact.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

// न्यूज़लेटर

हर सुबह सबसे पहले ख़बरें।

अपना ईमेल दर्ज करें — कोई स्पैम नहीं, सिर्फ ज़रूरी खबरें।

Exit mobile version